Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
विज्ञान संकाय में आयशा सय्यदी ने 95 प्रतिशत एवं अक्षरा गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
– महावीर जैन नेशनल स्कुल का कक्षा 10 वी और 12 वीं का परीक्षा परिणाम रहा सर्वश्रेष्ठ जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कुल का कक्षा 12 वीं एवं 10 वीं का परीक्षा परिणाम नगर में सर्वश्रेष्ठ रहा। 12 वी में विद्यालय की छात्रा आयशा सय्यदी ने विज्ञान संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं अक्षरा गुप्ता 90 प्रतिशत व कोसर 89.6 प्रतिशत वाणिज्य संकाय, खदीजा सय्यदी 89.2 प्रतिशत, प्रगति सोनी 86.6 प्रतिशत विज्ञान संकाय, परम चौरडिया 84.6 प्रतिशत वाणिज्य संकाय, कृतिका गुल्या 83 प्रतिशत विज्ञान संकाय, हरिओम पाटीदार 81 प्रतिशत विज्ञान संकाय, शुभि आंचलिया 80 प्रतिशत वाणिज्य संकाय में प्राप्त…
जावरा। शिक्षको के अथक प्रयास और शिक्षणार्थियो के समर्पित अध्ययन के परिणामस्वरूप स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल ने अपनी सफलता के नएआयाम और ऐतिहासिक स्थान बनाया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं और छात्र12वीं के वार्षिक परिणाम घोषित हुए, जिसमे स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल जावरा का वार्षिक परिणाम कक्षा दसवीं में 100 प्रतिशत तथा कक्षा 12 वीं में 85 प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय डायरेक्ट दिशा कोठारी, प्राचार्य शेफाली ओझा व विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है। दसवीं में पूनम श्रीवास्तव ने पाया प्रथम स्थान – विद्यालय संचालक दिशा कोठारी ने…
बेटे से वोट डलवाने वाले भोपाल जिपं सदस्य पर प्रकरण दर्ज, पीठासीन अधिकारी समेत पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड, हेड कांस्टेबल लाइन अटैच
भोपाल। लोकसभा निर्वाचन में पोलिंग बूथ के अंदर मोबाईल प्रतिबंधित होने के बाद भी अपने रसूख का फायदा उठाकर पोलिंग बूथ के अंदर मोबाईल ले जाकर अपने नाबालिक बेटे से वोट डलवाकर विडियों बनाकर उसे सोश्यल मिडिया पर डालना भोपाल जिला पंचायत के साथ ही पुरी पोलिंग पार्टी को भारी पड़ गया। निवार्चन आयोग ने जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर दर्ज हो गई तो पुरी पोलिंग पार्टी संस्पैंड हो गई, वहीं सुरक्षा में लगे कांस्टेबल को लाईन अटैच कर दिया गया। https://youtube.com/shorts/p5LY3GtBWzQ?si=-NlfQbGV8rxMGOA9
दोपहर में घटी मतदान की रफ्तार, दोपहर 1 बजे तक हुआ 50.07 प्रतिशत मतदान, समझाईश के बाद ताराखेड़ी में हुआ मतदान प्रारंभ
– ताराखेड़ी में एसडीएम और तहसीलदार की समझाईश के बाद माने ग्रामीण किया मतदान प्रारंभ – नपाध्यक्ष अनम कड़पा ने अपने पिता पूर्व नपाध्यक्ष युसूफ कड़पा और मां के साथ दिया वोट जावरा। लोकसभा निवार्चन के तहत सोमवार को सुबह 11 बजे जावरा विधानसभा में कुल 50.07 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केन्द्र क्रमांक 153 तारखेड़ी में सडक़ नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था। जिसके बाद दोपहर 11 बजे तक केवल 9 मत ही गिरे थे। जिसके बाद एसडीएम राधा महंत के निर्देश पर तहसीलदार वैभव जैन ताराखेड़ी पहुंचे और ग्रामीणों से…
देश का पर्व : सुबह 11 बजे तक हुआ 34 प्रतिशत मतदान, झांतला में सर्वाधिक 77 प्रतिशत मतदान, ताराखेड़ी में 9 मत तथा लांबाखोरा में पड़े केवल 8 मत
– मतदान केन्द्र क्रमांक 8 झांतला पर 77 प्रतिशत से अधिक मतदान – मतदान केन्द्र क्रमांक 86 लांबाखोरा में अब तक कुल 8 मत पड़े – मतदान केन्द्र 153 ताराखेड़ी में ग्रामीणों के बहिष्कार के चलते केवल 9 मत ही गिरे – विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने बूथ क्रमांक 227 पर डाला वोट – विकलांगों के साथ बुर्जूग भी नहीं मतदान में पीछे – भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया मतदान केन्द्रों का अवलोकन जावरा। लोकसभा निवार्चन के तहत सोमवार को सुबह 11 बजे जावरा विधानसभा में कुल 34 प्रतिशत मतदान हुआ। विधान के सबसे छोटे मतदान केन्द्र…
– एसडीएम ने बाल मंदिर स्थित बूथ पर डाला पहला वोट – सीएसपी और शहर थाना प्रभारी लगातार कर रहे पोलिंग बूथ का निरीक्षण जावरा। लोकसभा निवार्चन के तहत सोमवार को सुबह 6 बजे जावरा विधानसभा के सभी 276 मतदान केन्द्रों पर मॉकपोल हुआ, जिसके बाद सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा हैं। सुबह करीब साढ़े 6 बजे से ही मतदान बूथों के बाहर कतारे दिखाई देने लगी। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पहले दो घंटे में जावरा विधानसभा में 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ। https://youtu.be/GQVv3NgJh2g?si=A8FN_qBayZH5a9nQ शहर के…
प्राणी की प्यास बुझाना सबसे बड़ा धर्म : रांका जावरा। वैशाख मास में किसी भी प्राणी मात्र की प्यास बुझाना सबसे बड़ा धर्म है हर व्यक्ति को इस मानव जीवन में किसी न किसी रूप से प्राणी मात्र के लिए अपनी दुकान पर मकान के साथ अपनी छतों पर पानी की व्यवस्था रखने का संकल्प लें कि हम सभी किसी भी प्राणी को प्यासा नही रखेंगे जब प्यासा कंठ तृप्त होता है तो हमें शुभाशिष देता है यह हमारे लिए बहुत बडा़ धर्म है हमें इसके लिए धर्म दलाली करते हुए दुसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए चाहिए।…
– मतदान हेतु पहचान के 13 दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत किसी भी मतदाता को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण किया गया है परंतु मतदाता सूचना पर्ची दिखाकर कोई भी मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित किए गए दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज मतदाता अपने साथ रखें। ठंडाई, पेयजल और जलजीरा की व्यवस्था की गई – कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया…
200 मीटर दूर लगानी होगी दलों को टेबल, 100 मीटर के अंदर मतदाता के अलावा कोई और रहा तो होगी कार्रवाई : कलेक्टर राजेश बाथम
– भगतसिंह महाविद्यालय में जावरा और आलोट विधानसभा की मतदान सामग्री वितरित – कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश – इस चुनाव में पुरुषों के मुकाबले 260 महिला मतदाता अधिक जावरा। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को सुबह से मतदान प्रारंभ होगा, इसके लिए रविवार को सुबह से जावरा के भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय के मैदान पर मतदान करवाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों का मैला लगा। सुबह 6 बजे से सामग्री वितरित करने का काम प्रारंभ हुआ और करीब 11 बजे तक सामग्री वितरित होकर मतदान दल रवाना हुए। सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी…
– शहर के सांई रिसोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईवीएम मशीनों की जानकारी दी – बूथ लेवल पर एजेंटों को किन बातों पर आपत्ती लेना चाहिए इसका ज्ञान दिया जावरा। देश के भाजपा के खिलाफ माहोल बन रहा है, आम जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी बढ़ रही हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह में घबराहट हो रही हैं, अब ये कह रहे है कि अडानी और अंबानी बोरियों में नोट भरकर काला धन टेम्पों में भरकर कांग्रेस के पास पहुंचा रहे हैं, यदि ऐसा है तो मोदी जी की ईडी, सीबीआई कहां हैं, विधानसभा चुनाव के बाद से…
