– ढाई दिन चला स्टेट जीएसटी सर्वे, इंदौर की एंटी एविजन टीम ने दोनो फर्मो पर की थी सर्चिंग
जावरा। टेक्स चोरी की शिकायत पर जावरा के दो बड़े इलेक्ट्रानिक्स शोरुम पर ढाई दिन तक चला जीएसटी सर्वे बुधवार को दोपहर में करीब 3 बजे पुरा हुआ। स्टेट जीएसटी की एंटी एविजन टीम के 15 सदस्यों ने स्थानीय जीएसटी अधिकारियो और पुलिस के साथ मिलकर सर्चिंग करते हुए दोनो फर्मो से करीब 65 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी और उक्त राशि जमा करवाई।
सहायक आयुक्त जीएसटी जावरा राजेश भाभोर ने बताया कि शहर के लक्ष्मीबाई रोड़ स्थित रॉकी इलेक्ट्रानिक्स और खिडक़ी दरवाजा स्थित संगीत इलेक्ट्रानिक्स के शोरुम में इंदौर की जीएसटी एंटी एविजन की टीम ने दोनो फर्मो पर जीएसटी कर चोरी को लेकर सर्वे कार्य सोमवार को प्रारंभ किया था। जो बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे समाप्त हुआ। सर्वे के दौरान शो रुम संचालकों से प्राप्त अकाउण्ट ट्रेडिंग के आधार पर स्टॉक मिलान और दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें स्टॉक में अंतर मिला और बगैर जमा खर्च किए सामान की बिक्री की गई। सम्पूर्ण सर्वे के बाद संगीत इलेक्ट्रानिक्स पर 35 लाख रुपए की कर चोरी तथा रॉकी इलेक्ट्रानिक्स में 30 लाख रुपए की कर चोरी पाई गई। बुधवार को दोपहर बाद दोनो फर्मो ने अपने अपने हिस्से की टेक्स चोरी की 65 लाख रुपए की राशि शासकीय कोष में जमा करवाई। भाभोर ने बताया कि जावरा में इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। समस्य से बचने के लिए भाभोर ने सभी व्यापारियों और दुकानदारों को अपने दस्तावेज और अकाउण्ट को दुरस्त रखकर समय पर जीएसटी भरने की अपील की हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

