– स्टॉक मिलान, दस्तावेज मिलान के साथ अकाउण्ट ट्रेडिंग की जांच जारी
जावरा। जावरा के दो बड़े इलेक्ट्रानिक शोरुम पर जीएसटी का सर्वे दुसरे दिन भी जारी रहा। टीम कर चोरी संबंधी दस्तावेजों के साथ अकाउण्ट ट्रेडिंग के साथ स्टॉक मिलान के साथ ही दस्तावेजों की जांच जारी हैं। सर्वे पुरा नहीं होने के चलते अब तक इंदोर से आई स्टेट जीएसटी की टीम कुछ बताने को तैयार नहीं हुई।
राजेश भाभोर सहायक आयुक्त जीएसटी जावरा ने बताया कि शहर के लक्ष्मीबाई रोड़ स्थित रॉकी इलेक्ट्रानिक्स और खिडक़ी दरवाजा स्थित संगीत इलेक्ट्रानिक्स के शोरुम में इंदौर की जीएसटी एंटी एविजेंट की 15 सदस्यीय टीम सोमवार को सर्वे करने पहुंची थी। टीम ने अलग अलग दोनो शो रुमों पर एक साथ सर्वे शुरु किया था। जो मंगलवार की देर रात तक भी जारी रहा। टीम शो रुम संचालकों से प्राप्त अकाउण्ट ट्रेडिंग के आधार पर स्टॉक मिलान और दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। स्टॉक रजिस्टर के साथ ही स्टॉक का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। सर्वे पुरा होने के बाद भी जानकारी दी जाएगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

