Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। शहर के युवाओं ने मिलकर नमो नारायण सोशल ग्रुप (एनएसजी) का गठन किया हैं। शनिवार को सेवा गतिविधी का शुभारंभ किया। ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर सरकारी अस्पताल में असहाय मरीज को वाकर दिया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कोई भी सेवा ही नारायण की सेवा होती हैं। इसी को ध्यान में रखकर शनिवार को सरकारी अस्पताल जावरा में भर्ती असहाय मरीज पेट्रीक को वाकर भेंट किया। जानकारी मिली थी की इस मरीज को चलने में परेशानी हैं और वाकर की आवश्यकता हैं। अस्पताल में कार्यरत नर्स कृष्णा धाकड़ की पहल पर मरीज को वाकर भेंट…
– आईटी एक्ट के तहत दर्ज हो सकता हैं प्रकरण, शिकायतकर्ता की पहचान भी रहती हैं गोपनीय – महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर जारी हैं तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर जावरा। सोश्यल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाटसएप, इंस्टाग्राम आदि पर यदि कोई आपको बार बार आपकी मर्जी के बीना मेसेज करें, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे और घुर कर देखे या कोई कमेट करें तो यह एक तरह क्राईम हैं, आप इसकी शिकायत करें, ऐसे लोगों पर आईटी एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं शिकायतकर्ता बालिका, युवति या महिला का नाम गोपनीय रहता हैं। यदि कोई भी व्यक्ति…
जावरा। एक नाबालिग को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर गुजरात ले जाने तथा उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थदंड से दंडि़त किया। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश उषा तिवारी द्वारा न्यायालय में आए साक्ष्य के आधार पर आरोपी लखन पिता रतनलाल बोडाना (24) निवासी औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना को धारा 366 के अंतर्गत 5 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 500 रुपयें के अर्थदंड एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एल)/6,3/4(2), 5 (जे)/6 के अंतर्गत 20-20-20…
केले से भरे ट्रक में डोडाचुरा की तस्करी, 900 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
– डोडाचुरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने केले से भरे ट्रक में अवैध रुप से डोडाचुरा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा हैं, आरोपियों के कब्जे से करीब 900 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त किया हैं, पुलिस ने तस्करी में उपयोग की जा रही ट्रक सहित आरोपियों को पकड़ा हैं। औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक एचआर 57-ए-8843 में दो व्यक्ति ट्रक में केले के नीचे डोडाचूरा भरकर मंदसौर की ओर से जावरा होकर रतलाम के रास्ते…
– स्वयं के साथ परिवार के हर सदस्य के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ रौपेंगें पौधा – सामाजिक सरोकार के प्रकल्पों में भी संस्था करेगी भागीदारी जावरा। क्षैत्र में बढ़ती ग्लोबल वार्मिग के चलते बढ़ रही भीषण गर्मी से धरती के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पेड़ मां के नाम की तर्ज पर शहर के युवाओं की संस्था अनुराग ने एक पेड़ मित्र के नाम का शुभारंभ करते हुए जावरा शहर के पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेते हुए पौधारोपण करने का निर्णय लिया। संस्था में शामिल सदस्यों के जन्मदिन और…
जावरा। शहर के मित्र नगर स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर की वर्षगांठ पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान संस्था समाधान ने राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के सानिध्य में पौधारोपण किया। संस्था के जगदीश वीर ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा, संस्था सरक्षक पिंकेश मेहरा उपस्थित रहे। पौधारोपण कर संस्था सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे जावरा नगर में जहां-जहां जगह होगी वहां पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल की जाकर पौधों को वृक्ष में तब्दील करने की बात कहीं। इस अवसर पर संस्था कृष्णा जोशी, यशवर्धन…
जावरा। उज्जैन बायपास स्थित ग्राम भूतेड़ा में श्री नागदेवता मंदिर पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला और मंदिर में रखी दान पेटी के साथ चांदी छत्र चुराकर ले गए। घटना गुरुवार की रात की हैं। शुक्रवार को सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो उन्है मंदिर में चोरी होने का पता चला, जिस पर उन्होने औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा पर शिकायत दर्ज की, शिकायत पर एसआई राकेश मेहरा मंदिर पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा पुजारी की उपस्थिति में मोका मुआयना किया। पुजारी ने बताया कि बदमाशा मंदिर में नागदेवता के ऊपर लगा चांदी…
लोकापर्ण के 8 माह बाद बरसी पहली तेज बारिश ने खोली अस्पताल निर्माण मे भ्रष्टाचार की पोल, बारिश के चलते बच्चों को ले जाना पड़ा बाहर
– छत से लेकर लिफ्ट तक झरने से की तरह बह रहा था पानी – फर्श पर पानी भरा तो मरीजों और परिजनों को बैठना पड़ा बाहर – एक महिला के साथ हुई अभद्रता, महिला फर्श पर गिरी, कोहनी में चोट लगी जावरा। भाजपा राज में बने भवनों, नालों, पूलियाओं तथा अन्य निर्माण कार्यो में हुए भ्रष्टाचार की पोल पहली ही बारिश ने खोल कर रख दी हैं। करीब 12 करोड़ की लागत से महिला एवं बाल चिकित्सालय के रुप में शहर को सौगात मिली हैं, लगभग 8 माह पूर्व 6 अक्टुबर कर इस महिला एवं बाल चिकित्सालय का लोकापर्ण…
35 मिनीट झमाझम, सडक़े हुई तरबतर, नपा के नालों और सफाई की खुली पोल, भीमाखेड़ी अण्डर ब्रिज में फसी कार
– फोरलेन पर जिन नालों की सफाई चंद दिन पहले हुई, उन्ही नालों से उफना गंदा पानी, सर्विस रोड़ पर हुआ जलभराव – अस्पताल रोड़, पिंजारवाड़ी, स्टेशन रोड़ पर हुआ जलभराव, घंटाघर की दुकानों में घुसा पानी जावरा। सुबह से हो रही उमस ओर गर्मी से दोपहर में अचानक आई तेज बारिश से लोगों को राहत मिली, दोपहर करीब 1.50 बजे अचानक तेज बारिश का दौर शुरु हुआ, जो करीब 35 से 40 मिनीट तक चला, करीब 40 मिनीट की झमाझम ने शहर में हुए नाले निर्माण और नालों की सफाई की पोल खोल दी। शहर के कई ईलाकों में…
– सात दिवसीय कथा के पांचवे दिन गोवर्धन लीला का वृतांत सुनाया जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वींं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भगवत महोत्सव के पांचवे दिन राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कहा कि आत्मा से परमात्मा की शरण में जाने का मार्ग हैं श्रीमद् भागवत कथा, कथा के पंचम दिवस श्रीकृष्ण लीला व गोवर्धन लीला एवं पूजा का उत्सव मनाया गया। गोवर्धनजी की झाँकी बनाई गई। साथ ही प्रभु को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी व उपाध्यक्ष…
