Author: Editor

– हुसैन टैकरी प्रबंध समिति ने यात्रा संयोजक का शाल और साफा बांधकर किया सम्मान जावरा। विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ पर विजयनगर (राजस्थान) से 10 बस व अनेक फोर व्हीलर वाहनों से करीब 400 जैन समाज के धर्मालुजनों ने मेहंदी कुआ से ढोल नगाड़ों के साथ पथ संचलन कर अटूट आस्था व भारी उमंग के साथ हुसैन टेकरी के सभी रोजो के दर्शन किए तथा चादर पेश की। हुसैन टेकरी प्रबंध समिति अध्यक्ष रऊफ मोहम्मद कुरेशी एवं सचिव बाले खान ने बताया कि इस दौरान हुसैन टेकरी वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों ने यात्रा संयोजक व विजयनगर राजस्थान के प्रसिद्ध…

Read More

– हम्मालों द्वारा काम बंद करने के बाद मंडी में पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने की चर्चा, लेकिन नहीं माने हम्माल – मंडी व्यापारी बोले नहीं माने हम्माल तो बंद करेंगे मंडी, करेंगे नई भर्ती जावरा। रविवार की रात में सोश्यल मीडिया पर आपत्तीजनक पोस्ट डालने के बाद उपजे विवाद का असर सोमवार को जावरा की अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी और खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में भी देखने को मिला। मंडी में कार्यरत मुस्लिम समाज के हम्मालों ने घटना के विरोध में सुबह मंडी में माल तोलने से मना कर दिया, हालाकि सुबह मंडी में कुछ जिन्सों की निलामी हो…

Read More

– शहर थाने पर एएसपी राजेश खाखा और एसडीएम राधा महंत से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन – फिलहाल मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल जावरा। सोश्यल मीडिया पर इंस्टाग्राम आईडी पर मुस्लिम समुदाय को लेकर जावरा महिदपूर गेट निवासी हरिश परिहार द्वारा की गई पोस्ट को लेकर रात से शहर का माहोल गर्माया हुआ हैं, रात में जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवा शहर पुलिस थाने पर पहुंचे थे, तो वहीं सुबह सीरत कमेटी के पदाधिकारी जावरा पहुंचे एएसपी राकेश खाखा से चर्चा करने पहुंचे। चर्चा के उपरांत सीरत कमेटी पदाधिकारियों व…

Read More

– पोस्ट डालने वाले युवक पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपी पुलिस गिरफ्त में जावरा। सोश्यल मीडिया पर आपत्तीजनक पोस्ट किए जाने के बाद रविवार की रात में शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हुई, पोस्ट के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवा शहर थाने पर पहुंचे और पोस्ट डालने वाले युवक पर कार्रवाई करने की मांग को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे, पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और देर रात पठान टोली क्षैत्र से हरीश नामक युवक को हिरासत में लेकर उस पर भादवि की धारा धारा 295ए, 153ए के तहत प्रकंरण…

Read More

जावरा। भागवत कथा भगवत प्राप्ति के लिए श्रवण की जाती हैं। भारत वर्ष में जो भी जन्तु हैं वे अपने आप में हिन्दू है। इसलिए गर्व से कहें की हम हिन्दू हैं। भगवत कथा प्रथम दिवस पर श्री राधे श्रीकृष्ण को मिलाने की राह प्रदान करती हैं। यह बात शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगाँठ महोत्सव के तहत आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दिन भक्तों को कथा श्रवण करवाते हुए राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कहीं। वैष्णव ने श्याम मन, श्याम धन, श्याम ही हमारे प्राण हैं कि शिक्षा व्यास पीठ से दी।…

Read More

– 24 और 25 को घर घर जाकर पिलाना हैं पोलियों की दवा, फिर भी बुलाई त्वरित बैठक – सोमवार को दोपहर 3 बजे रतलाम पहुंचेगी पिपलौदा ब्लाक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सौपेंगी कलेक्टर को ज्ञापन जावरा/पिपलौदा। महिला बाल विकास विभाग पिपलौदा के अधिकाारियों द्वारा भरी सभा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने तथा अपशब्द कहने के मामले में सोमवार को पिपलौदा ब्लाक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रतलाम पहुंचकर जिला कलेक्टर को दोपहर 3 बजे ज्ञापन देंगी, लेकिन अभद्रता करने वाले अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को रतलाम जाने सवे रोकने के लिए नया फरमान सुनाते हुए त्वरित बैठक आयोजित कर…

Read More

– भगतसिंह महाविद्यालय में 25 जून को लगेगा एक दिवसीय रक्तदान शिविर जावरा। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा एन.एस.एस. इकाई और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से 25 जून, मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब, प्राचार्य डॉ ए.जी. पठान, रासेयों कार्यक्रम अधिकारी प्रो रमेश वसुनिया, संगीता जटिया, युवराजसिंह राणावत जावरा उप कार्यालय प्रभारी, युवा समाजसेवी अब्बास बोहरा जावरा-आलोट नेत्रदान प्रभारी आदि ने रक्तवीर योद्धाओं से विनम्रतापूर्ण अनुरोध हैं कि अपने व्यस्तम समय मे…

Read More

– पल्स पोलियो रविवार को जावरा ब्लॉक के 276 बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई दो बूंट जिदंगी की – नवीन महिला एवं बाल चिकित्सालय पर हुआ तीन दिवसीय अभियान का शुभारंभ जावरा। भारत को पोलियो मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा लम्बे समय से 0 से 5 साल के बच्चों को नि:शुल्क पोलियों की दो बूंद पिलाई जाती हैं, इसी कड़ी में रविवार को पल्स पोलिया रविवार मनाया गया। रविवार को शहर के नवीन महिला एवं बाल चिकित्सालय में तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष अमन युसूफ कड़पा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश…

Read More

जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर शनिवार को कश्मीरी गली स्थित शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य वतसला रुणवाल का काटजू नगर शिशु मंदिर रतलाम में प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर विवेक भारती शिक्षण समिति एवं विद्यालय आचार्य परिवार द्वारा केशव सुभागृह में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन विभाग समन्वयक महेंद्र भगत, विवेक भारती शिक्षण समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर, उपाध्यक्ष अनिल पावेचा, सचिव तन्मय सोनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, कानसिंह चौहान, बाबूलाल नाहर, सुरेश मेहता, पुखराज सोनगरा, लोकेश शर्मा, शीतल चौरडिय़ा सहित विवेक भारती शिक्षण समिति के समस्त सदस्य एवं विद्यालय आचार्य…

Read More

– श्री सांवरिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगांठ पर शुरु हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वींं वर्षगाँठ महोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में शनिवार से सात दिवसीस श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कथा का रसपान कराया। व्यासपीठ ने कथा को गोमाता को समर्पित करने का आव्हान किया। प्रथम दिन पोथी पूजन का लाभ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, समाजसेवी महेन्द्रसिंह बामनखेडी, कृष्णा केथुनिया एवं मुख्य यजमान महेश व्यास रहें। आरती का…

Read More