जावरा। उज्जैन बायपास स्थित ग्राम भूतेड़ा में श्री नागदेवता मंदिर पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला और मंदिर में रखी दान पेटी के साथ चांदी छत्र चुराकर ले गए। घटना गुरुवार की रात की हैं। शुक्रवार को सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो उन्है मंदिर में चोरी होने का पता चला, जिस पर उन्होने औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा पर शिकायत दर्ज की, शिकायत पर एसआई राकेश मेहरा मंदिर पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा पुजारी की उपस्थिति में मोका मुआयना किया। पुजारी ने बताया कि बदमाशा मंदिर में नागदेवता के ऊपर लगा चांदी का छत्र तथा मंदिर में रखी दान पेटी चुरा कर ले गए। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर मामले में जांच प्रारंभ करते हुए बदमाशों की तलाश शुरु की हैं।


