– सात दिवसीय कथा के पांचवे दिन गोवर्धन लीला का वृतांत सुनाया
जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वींं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भगवत महोत्सव के पांचवे दिन राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कहा कि आत्मा से परमात्मा की शरण में जाने का मार्ग हैं श्रीमद् भागवत कथा, कथा के पंचम दिवस श्रीकृष्ण लीला व गोवर्धन लीला एवं पूजा का उत्सव मनाया गया। गोवर्धनजी की झाँकी बनाई गई। साथ ही प्रभु को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी व उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार ने बताया कि पोथी पूजन का लाभ परीक्षित नरेंद्रसिंह चिकलाना, राकेश त्रिवेदी, निलेश जोशी व परिवार ने लिया। मुख्य यजमान परीक्षित सत्येंद्र जोशी एवं महेश व्यास रहे। संत सेवा में सतीश उपाध्याय रहें। आरती के मुख्य अतिथि कैलाशसिंह परिहार, अवधनारायण पालीवाल, चंद्रशेखर जोशी, विवेक नागर, मनोज राठौर, उत्कर्ष उमेश शर्मा आदि ने लिया। कथा में कृष्ण गोपाल उपाध्याय, रामचंद्र वाघेला, कैलाशनारायण विजयवर्गीय, गज्जू बना (तालिदाना), सार्थक जोशी आदि ने धर्मलाभ लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.