Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
प्रधानमंत्री के एक पौधा मां के नाम के तहत भाजपा नगर मंडल ने इकबालगंज मेला मैदान पर किया पौधारोपण
जावरा। मानसून ने दस्तक दे दी हैं ओर यह सही मौसम है जब हम कोई भी पौधा रोपेंगे तो वह वृक्ष का रूप ले लेगा, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पौधारोपण कर हरियाली का सन्देश दिया हैं। उपरोक्त विचार विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आदेश अनुसार एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत इकबालगंज मेला मैदान बगीचे में पौधारोपण में व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहाँ की मेला मैदान बगीचे में आज जो पौधरोपण किया जा रहा हैं, भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी…
जेएसजी इंटरनेशनल फेडरेशन इलेक्ट अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन शाह का जेएसजी मैत्री ने किया स्वागत
जावरा। वर्तमान परिदृश्य को हमें स्वीकार करते हुए कुछ नया करने की आवश्यकता है समय-समय पर प्रत्येक ग्रुप अपने यहां ऊर्जावान गतिविधिया करते हैं जिसके कारण जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के साथ मध्य प्रदेश रीजन का नाम गौरवान्वित होता हैं। इस परिकल्पना को जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार साकार कर रहा हैं। उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के इलेक्ट अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन शाह (पुणे) ने जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्व अंतराष्ट्रीय सह सचिव अनिल धारीवाल के निवास पर शाल श्रीफल माला सम्मान के दोरान कहें। इस दोरान फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत जैन, अंतर्राष्ट्रीय…
जावरा। गवली समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुख समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की मनोकामना के लिए आषाढ़ माह में आषाढ़ी माता का हर्षोल्लास से पुजन किया गया। स्व. बाबुलाल पटेल के सुपुत्र किशोर पटेल के नेतृत्व में गवली समाज सकल पंच द्वारा आषाढ़ी माता पूजन किया गया। पूजन के पश्चात प्रसादी वितरित की गई। मिडिया प्रभारी चेतन गवली पटेल ने बताया कि इस दौरान रामबाग स्थित हरदेवलाल महाराज की भी पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सेवाराम मेहता, चुन्नी मेहता, मुन्ना सतोगिया के साथ शंकर मोहनिया, जीवन गवली, मुन्ना मेहता, पूरण मेहता, मनीराम सतोगिया,…
जावरा। पौधारोपण करना मात्र उद्देश्य नहीं होकर पौधों का संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाने का लक्ष्य लेकर यदि पौधारोपण किया जाए तो यही सच्चा संकल्प होगा। यह बात मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ के पीठधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मधुसूदानंद महाराज ने संस्था अपनत्व के द्वारा आयोजित 500 नीम के पौधों के रोपण के अवसर पर व्यक्त किए। संस्था अपनत्व के संस्थापक वरुण श्रोत्रिय (एडवोकेट) ने बताया कि जावरा नगर की सामाजिक एवं गैर राजनीतिक संस्था अपनत्व के द्वारा मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया कालूखेड़ा की पहाड़ी पर 500 नीम के पौधे रोपे। कार्यक्रम में अतिथि रोटरी क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश…
बाछड़ा डेरो में अय्याशी करने आए रावतभाटा, सुवासरा तथा रामपुरा के युवकों को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल
जावरा । अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस रात्री में चेकिंग कर रही है रविवार को ढोढर व मोयाखेड़ा डेरों में अय्याशी करने आए लोगों को पुलिस ने पकड़ा और 151 की कार्रवाई कर जेल भेजा। ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवस्या ने बताया की डेरो में चेकिंग के दौरान अय्याशी करने आए अंकित पिता हेमू निवासी गिरवर, सुनील पिता बेनी प्रताप कोतवाली शाजापुर, सचिन पिता ओमप्रकाश धोबी निवासी सिरकला, धनराज पिता बजरंग लाल प्रजापत निवासी रीछी, राहुल पिता बंशीलाल निवासी रावतभाटा, तंवर सिंह पिता सुरपाल सिंह निवासी सुवासरा, देवेन्द्र पिता गोपाल सिंह दमामी निवासी लसूडिय़ा तंवर, लालसिंह पिता मेहरबान सिंह निवासी…
सम्पर्क एप के विरोध में प्रदेश व्यापी धरना सोमवार को, बंद रहेगी प्रदेश की समस्त आंगनवाडिय़ां, रतलाम के गुलाब चक्कर पर होगा धरना
– रतलाम के गुलाब चक्कर पर एक दिवसीय धरने में शामिल होगी जिले की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जावरा। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संपर्क ऐप चलाकर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उपस्थिति लगाने एवं सभी दैनिक गतिविधियों को मरने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार का ऐप पोषण ट्रेकर पर उपस्थिति के साथ सभी गतिविधियों को भरा जा रहा हैं इसके बाद भी प्रदेश में सम्पर्क एप पर काम करने के लिए मजबुर किया जा रहा हैं, जिसके विरोध में सोमवार को समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा, इस दौरान प्रदेश की समस्त…
समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करता है दाउदी बोहरा समाज : डॉ राजेन्द्र पाण्डेय
– दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु ने जावरा के शासकीय अस्पताल को करीब 9 लाख रुपए के आर्थोपेडिक उपकरण भेंट किए जावरा। राष्ट्र निर्माण में शासन प्रशासन के साथ साथ हर समाज की महत्वपूर्ण भूमिका हैं, दाउदी बोहरा समाज अपनी भुमिका का निर्वहन ईमानदारी से कर रहा हैं। बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के साथ आमील साहब ने जावरा शहर के सरकारी अस्पताल में आर्थोपेडिक उपकरण भेंट कर मानव सेवा के क्षैत्र में सराहनीय कार्य किया हैं। सेवा के ऐसे प्रकल्प से सभी समाजों को प्रेरणा लेना चाहिए। यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने रविवार को शहर के…
सकारात्मक सोंच और सर्तकता के साथ हर मुसीबत का सामना कर सकते हैं : विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय
– महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर आयोजित तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन – प्रशिक्षण लेने वाली 125 बालिकाओं और युवतियों ने लिया प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र के साथ प्रदान की लाठी जावरा। वर्तमान में परिवेश में आज सर्वाधिक आवश्यकता हैं सकारात्मक सोच और सर्तकता की, आपकी सर्तकता ही आपका बचाव कर सकती हैं। विद्यार्थी जीवन में कहीं भी कोई मुसिबत आ जाए को घबराए नहीं उस मुसीबत का डट कर सामना करें, आत्म रक्षा के लिए किसी बड़े हथियार की आवश्यकता नहीं है, एक छोटी सी वस्तु या आपका कान्फिडेंस ही आपकी सबसे बड़ी ताकत हैं, यदि…
जावरा । टी 20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को।हराकर भारत ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया और चैंपियन बने। शनिवार की आधी रात में भारत की जीत पर जावरा में दिवलिंस माहौल बन गया। भारत की जीत के साथ ही शहर के घंटाघर चौराहें पर हजारों की संख्या में युवा एकत्रित हुवे और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पूरे देश के साथ जावरा में भी हर और जीत का जश्न मना। https://youtube.com/shorts/1hrBKb6wRmM?si=oOjshGwl1lwyTsHe
नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा
जावरा। नाबालिग को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी अली अब्बास पिता शेख सिराज (21) निवासी दरगाह बाजार अजमेर (राजस्थान) को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट उषा तिवारी ने धारा 363 के तहत 1 साल का सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट विजय पारस ने बताया कि दिनांक 12 अगस्त 21 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर बालिका के पिता ने रिपोर्ट पंजीबद्ध करायी है कि, दिनांक 11 अगस्त 21 को लगभग रात 8 बजे फरियादी की बालिका घर से बिना बताये बाहर गयी,…
