जावरा। शहर के मित्र नगर स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर की वर्षगांठ पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान संस्था समाधान ने राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के सानिध्य में पौधारोपण किया।
संस्था के जगदीश वीर ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा, संस्था सरक्षक पिंकेश मेहरा उपस्थित रहे। पौधारोपण कर संस्था सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे जावरा नगर में जहां-जहां जगह होगी वहां पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल की जाकर पौधों को वृक्ष में तब्दील करने की बात कहीं। इस अवसर पर संस्था कृष्णा जोशी, यशवर्धन दसेड़ा, अभिषेक बोरदिया, गोपाल गुर्जर, विपुल कांकरिया, सोनू सोनी, अमन बारवासे, कान्हा धाकड़, सोनू बना, महेंद्र सिंह, मोनू सूर्यवंशी, दीपक, रोनी आदि उपस्थित रहे। आभार संस्था अध्यक्ष कृष्ण जोशी ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

