जावरा। शहर के युवाओं ने मिलकर नमो नारायण सोशल ग्रुप (एनएसजी) का गठन किया हैं। शनिवार को सेवा गतिविधी का शुभारंभ किया। ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर सरकारी अस्पताल में असहाय मरीज को वाकर दिया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कोई भी सेवा ही नारायण की सेवा होती हैं। इसी को ध्यान में रखकर शनिवार को सरकारी अस्पताल जावरा में भर्ती असहाय मरीज पेट्रीक को वाकर भेंट किया। जानकारी मिली थी की इस मरीज को चलने में परेशानी हैं और वाकर की आवश्यकता हैं। अस्पताल में कार्यरत नर्स कृष्णा धाकड़ की पहल पर मरीज को वाकर भेंट किया। वाकर लेकर मरीज खुश हो गए और नमो नारायण कहकर धन्यवाद दिया। सेवा के लाभार्थी जीवदया सोसायटी के सचिव विनोद चपडौद रहे। उमेश शर्मा ने बताया नमो नारायण ग्रुप इसी तरह सेवा गतिविधी आयोजित करता रहेगा। ग्रुप के कमल शर्मा, अर्पित जोशी, मनोहर धाकड़, विश्वजीत, मंजुबाला खराडी, रेखा देवी उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

