– स्वयं के साथ परिवार के हर सदस्य के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ रौपेंगें पौधा
– सामाजिक सरोकार के प्रकल्पों में भी संस्था करेगी भागीदारी
जावरा। क्षैत्र में बढ़ती ग्लोबल वार्मिग के चलते बढ़ रही भीषण गर्मी से धरती के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पेड़ मां के नाम की तर्ज पर शहर के युवाओं की संस्था अनुराग ने एक पेड़ मित्र के नाम का शुभारंभ करते हुए जावरा शहर के पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेते हुए पौधारोपण करने का निर्णय लिया। संस्था में शामिल सदस्यों के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ के साथ ही सदस्यों के माता, पिता, पत्नी, भाई, बहन और बच्चों के जन्मदिन पर भी एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया। एक पेड़ मित्र के नाम योजना का शुभारंभ संस्था के सदस्य आशीष व्यास के जन्मदिन पर तिलक विहार कॉलोनी में किया गया। जहां संस्था के सदस्यों ने व्यास को पौधा भेंटकर जन्मदिन मनाया और पोधेे को रोपकर उसे पेड़ में तब्दील करने का संकल्प दिलाया। साथ ही परिवार के हर सदस्य के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ पर एक पौधा रोपने का संकल्प लिया। संस्था के राकेश रावल और मनोज ठक्कर ने बताया कि पौधारोपण के साथ ही संस्था सामाजिक सरोकार के अन्य प्रकल्पों में भी सहभागिता करेगी। योजना के शुभारंभ अवसर पर संस्था के आशीष व्यास के साथ विकास छाजेड़, अनिल पोरवाल, आशीष पोखरना, दीप सक्सेना, अल्पेश कावडिय़ा, अमित पोखरना, विजय शर्मा, मनोज ठक्कर, किशोर मेहता, शैलेन्द्रसिंह चौहान आदि मौजुद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.