Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शहर शाखा जावरा के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबीत मांगो को लेकर बुधवार को नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया को एक मांग पत्र सौंपा और मांगों को शीघ्र निराकरण करने की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष करणकुमार कल्याणे, सचिव संतोष थनवार, कोषाध्यक्ष वीरू थनवार, नगर उपाध्यक्ष रवि गौरव, मीडिया प्रभारी निलेश कंडारे, सहसचिव अनिल कलोसिया एवं राहुल ऊंटवाल, नितेश कन्डारे, रुपेश कन्डारे, राधेश्याम ऊंटवाल, गोलू केसरिया, संदीप बाघेले, सोनू चौहान, सुभाष केसरिया आदि उपस्थित थे। पत्र में इन मांगों का किया समावेश – – मध्य प्रदेश शासन द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के…
– विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा और अन्र्तराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर लगाया रक्तदान शिविर जावरा। विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा और अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस इकाई और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के प्रयासों से मंगलवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रमोद रावल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, प्रदेश सहसंयोजक मुस्लिम राष्ट्र मंच सैय्यद अमजद अली, अजा मोर्चा अध्यक्ष मनीष ऊंटवाल, प्राचार्य डॉ. एजी पठान, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रमेश वसुनिया, प्रो. संगीता जटिया, रेड रिबन क्लब, एनएसएस इकाई,…
– जिला पंचायत अध्यक्ष ने दवा पिलाकर किया शुभारंभ जावरा। दस्तक अभियान के अंर्तगत बच्चो में स्वास्थ विसंगतियों की पहचान की जाएगी। दस्तक सह स्टॉफ डायरिया अभियान की शुरुआत मंगलवार से प्रारंभ हुर्ई। यह अभियान 27 अगस्त तक चलेगा, अभियान के अंतर्गत बीमार नवजात शिशु और बच्चो की पहुंच प्रबंधन एवं रेफरल तथा अस्पताल से छुट्टी प्राप्त बच्चों का फालोआप किया जाएगा। शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो में विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं 5 वर्ष तक की आयु के बच्चो में निमोनिया, जन्मजात विकृतियों एवं गंभीर कुपोषण की पहचान…
– नपा ने ठेकेदार को समय पर भुगतान नहीं किया, जिसके चलते ना बन सकी सडक़ और ना ही नाली – बारिश की शुरुआत में भी सडक़ों पर बह रहा नालियों का पानी, रहवासी हो रहे परेशान जावरा। शहर के रतलामी गेट से लेकर खाचरौद नाका तक सीसी रोड़ और रतलामी गेट से पेट्रोल पम्प तक टॉकीज के साईड की नाली का निर्माण कार्य बारिश से पूर्व शुरु हुआ था, उक्त सडक़ और नाली निर्माण को ठेकेदार ने तीन माह में यानी बारिश से पहले पूर्ण करने की बात कहीं थी, लेकिन शर्त यह थी कि नपा उसे समय पर…
26 को चालु रहेगी मंडी, हम्मालों पर दर्ज होगी एफआईआर … मंडी व्यापारियों की पांच मांगों पर एसडीएम ने मांगा 2 दिन का समय
– सोमवार को जिन्होने काम बंद करवाया, उनकी सीसीटीवी में हुई शिनाख्त, उन पर मंडी प्रशासन दर्ज करवा रहा एफआईआर – मंडी में 60 प्रतिशत व्यापारियों के यहां काम कर रहे बगैर लायसेंस धारी हम्माल जावरा। रविवार की रात में जावरा में घटी घटना के बाद सोमवार को मंडी में कुछ हम्मालों ने विरोध स्वरुप काम नहीं किया। जिसके चलते मंडी में निलाम कार्य में व्यवधान पैदा हुआ। जिसके बाद मंडी व्यापारियों ने काम पर नहीं लोटे हम्मालों को चेतावनी देते हुए 26 जून को मंडी बंद रखकर नए हम्मालों की भर्ती करने का ऐलान करते हुए अपनी पांच मांगों…
जावरा। हमारी पुरातन संस्कृति में वर्तमान परिदृश्य पूर्ण रूप से नए स्वरूप में आ गई हैं, वर्तमान समय नए परिवर्तन के साथ चल रहा है उस परिवर्तन में हमें समय का अवलोकन करते हुए लगातार आगे बढऩा होगा एक विवाह ऐसा भी जिसका आयोजन जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा किया गय। जिसका स्वरूप वर्तमान में महंगी शादियों के दौर में हम किस प्रकार कम व्यय में एक आदर्श एवं अच्छा विवाह संपन्न कर सके इसकी परिकल्पना को संजोग कर जो आयोजन एक दिवसीय स्वरूप में किया गया जिसमें संगीतमय मेहंदी, संगीतमय हल्दी, मामेरा, डीजे नाइट, वरमाला, एवं सात…
– विवेक भारती शिक्षण समिति की साधारण सभा की वार्षिक बैठक में हुआ मनोनयन जावरा। विवेक भारती शिक्षण समिति की साधारण सभा की वार्षिक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर पुरम पहाडिय़ा रोड पर विद्या भारती मालवा प्रांत उज्जैन विभाग के विभाग समन्वयक महेंद्र भगत के आतिथ्य में संपन्न हुई। समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर की अध्यक्षता में बैठक में एजेंडा रखा गया। साधारण सभा की बैठक का वाचन सचिव तन्मय सोनी ने किया। विद्यालय का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्राचार्य रेणुबाला शर्मा एवं प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल ने प्रस्तुत किया। ऑडिट रिपोर्ट सत्र 2023-24 तथा बजट वर्ष 2024-25 का वाचन कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल द्वारा…
– सात दिवसीय कथा के चौथे दिन होगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जावरा। विश्व कल्याण एवं जीवन को सार्थक बनाने के लिए भगवत प्राप्ति करना अति आवश्यक हैं। जोकि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से ही संभव हैं। जिस तरह परीक्षित को मोक्ष प्राप्त हुआ उसी तरह मोक्ष प्राप्ति के लिए परीक्षितजी की ही तरह निर्विकार भाव, समर्पण भाव से भागवत का श्रवण करे। यह बात शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर वर्षगाँठ महोत्सव के तहत कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ से राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कथा श्रवण करवाते हुए कहीं। शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर…
– जीनियस पब्लिक स्कूल में मनाया बलिदान दिवस जावरा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश के प्रथम उद्योग और आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को नगर मंडल भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश व प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए संकल्पबद्ध है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान देशभक्त थे। उन्होंने…
अभद्र अधिकारियों को पद से बर्खास्त करें, अन्यथा आंदोलन होगा आन्दोलन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
– अधिकारियों की तानाशाही खिलाफ बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंची पिपलौदा ब्लाक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जावरा। विधानसभा की पिपलौदा तहसील की महिला बाल विकास विभाग के तानाशाह अधिकारियों द्वारा भरी मिटिंग में ब्लाक की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने और अपशब्द कहने के बाद सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रतलाम कलेक्टर कार्यालय जाने से रोकने के लिए सोमवार को तानाशाही रवैया अपनाते हुए बैठक आयोजित करने के बाद भी अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने सोमवार को दोपहर में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रतलाम पहुंची और अभद्र अधिकारियों को अगले तीन…
