Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– लायंस क्लब जावरा का हुआ 53 वां संस्थापन समारोह – निवृतमान पदाधिकारियों ने नवीन पदाधिकारियों को पिन लगाकर सौंपा कार्यभार जावरा। सेवा से संतुष्टि होती है सेवा करने का जो भाव हमारे मन में उत्पन्न होता है वह हमारे संस्कारों का बीजारोपण जन्म से परिवार के माध्यम से प्राप्त होता हैं आज मैं स्वयं सौभाग्यशाली हूं की सेवा तीर्थ लायंस नेत्र चिकित्सालय पर लायंस क्लब जावरा के 53 वें संस्थापन समारोह में मुझे शपथ अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया आज में लायंस क्लब की बागडोर की शपथ ऐसे व्यक्तित्व को दिलाने जा रहा हूं जिसका परिवार लगभग 70…
जूना गुजराती दर्जी समाज का दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव, शनिवार को निकलेगी वाहन रैली, रविवार को चल समारोह
जावरा। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज सकल पंच द्वारा पिछले 17 सालों से गुरु पूणिमा महोत्सव बनाता आ रहा हैं। इस वर्ष 18 वां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखंड बाल ब्रह्मचारी श्रीश्री 1008 श्री गुरुटेकचन्दजी महाराज का दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज जावरा के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने बताया कि शनिवार 20 जुलाई शनिवार को प्रात: 10 बजे हवन लालागली स्थित सत्यनारायण मंदिर पर शाम 5 बजे गुरु टेकचंद धाम सेजावता जावरा से विशाल वाहन केसरिया साफा रैली निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से…
जावरा। यदि देश का युवा स्वामी विवेकानंद की कही गई बातों को अपने जीवन मे आत्मसात कर ले तो वह जीवन मे सदैव नित नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। यह बात मध्यप्रदेश रीजन के इलेक्ट चैयरमेन राहुल चपड़ोद द्वारा जेएसजी गोल्डन द्वारा आयोजित युवा प्रेरणा एवं पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कही। नगर में सरस्वती पुरम पहाडि़य़ा रोड पर संस्था द्वारा हरियाली को बढ़ावा देने हेतु पर्यावरण संरक्षण अन्तर्गत अशोक, नीम, गुलमोहर, आम, पीपल के पौधों का रोपण कर प्रकृति प्रेमी होने का संदेश दिया गया।जेएसजी गोल्डन की पौधारोपण समिति के अमित मोगरा ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन देकर,…
सीआर ज्वेलर्स बड़ावदा से ज्वेलरी चुराने वाले मास्टर माईंड सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की ज्वेलरी की बरामद
– पुलिस ने शुक्रवार को किया मामले का पुरा खुलासा जावरा। जिले के बडावदा कस्बा स्थित सीआर ज्वेलर्स की शॉप पर 3 व 4 जनवरी की मध्य रात्रि में दुकान का शटर तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मास्टर माईड सहित पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, वहीं आरोपियों के कब्जे से ज्वेलरी में बरामद की हैं। शुक्रवार को बड़ावदा पुलिस ने मामले का खुलासा किया। बड़ावदा निवासी जगदीश तोषनीवाल की सीआर ज्वेलर्स की दुकान से सोने और चांदी के जेवरात चोरी होने पर पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा…
गुरुदेव श्री भीमा शंकर शर्मा के सानिध्य में श्री भागवत गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को मंदसौर में
जावरा । गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री भागवत गुरु पूर्णिमा एवं गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन नई कृषि उपज मंडी मंदसौर पर श्री भागवत गुरु पूर्णिमा उत्सव समिति और भारत उत्थान समिति धारियाखेड़ी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमे ओजस्वी वक्ता गुरुदेव श्री भीमा शंकर शर्मा (धारियाखेड़ी वाले) के सानिध्य प्राप्त होगा। 21 जुलाई को सुबह 10 बजे व्यास पूजन एवं गुरुपूजा के बाद 11 गुरुदेव के विशेष प्रवचन होंगे। दोपहर 1 बजे प्रसादी का आयोजन होगा। गुरुपूर्णिमा महोत्सव समिति सदस्यों ने आयोजन में अधिक से अधिक की संख्या में गुरु भक्तो से शामिल होने का अनुरोध किया…
– महोत्सव की यादगिरी के लिए प्रत्येक घरों में प्रसादी के साथ भगवान की गणेश की तस्वीर भेंट की जावरा। पूनम विहार कालोनी में हुई तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समापन के बाद बुधवार देर शाम श्री प्रकटेश्वर गणेश मंदिर पर गणेशजी की 108 दीपक से महाआरती के लाभार्र्थी पारस सखलेचा परिवार द्वारा 15 हजार 555 रुपए में लाभ प्राप्त किया। कालोनी के बगीचे में हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सर्व प्रथम पूजा-आरती का लाभ जुझारसिंह राजपूत परिवार द्वारा 11000 में लिया गया। आरती के बाद प्रसादी वितरण की गई। मीडिय़ा प्रभारी प्रकाश धाकड़ ने बताया कि महाआरती…
जावरा। आर्ट आफ लिविंग परिवार द्वारा गुरुदेव श्रीश्री रविशंकरजी के आशीर्वाद से 1111 पौधा का श्री कृष्ण गोशाला परिसर बरखेड़ी में रोपण किया गया। गौशाला अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए पेड़ बनाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया। संस्था की ओर से शिवांग-विवेक बरैया, रुद्राक्ष-संदीप बरैया, संजय जैन, जगदीश भट्ट का भी जन्मदिन गौशाला में मनाया। इनकी रही उपस्थिति – इस दौरान अभय कोठारी, शिवेंद्र मथुर, डॉ. प्रकाश उपाध्याय, अंजनीनंदन उपाध्याय, जगदीश उपमन्यु, सुधीर सेठिया, नितेश धनोतिया, सतीश उपाध्याय, दिनेश धाकड़, विमल बरैया, बनकट धाकड़, सुरेश बरैया, जया…
जावरा। नगर में ताजियों पर छींटा करने की रस्म जावरा नवाब इफ्तेखार अली के नवासे गुलाम मकदुम बाबा द्वारा अदा की जाती हैं, और यह परम्परा लम्बे अरसे से चली आ रही हैं। बीते करीब 44 सालों से जावरा नवाब के नवासे ही इस रस्म को अदा करते आ रहे हैं। यह हैं कारण – उल्लेखनीय है कि हजरत पैगम्बर मोहम्मद के दो नवासे हसन तथा हुसैन थे। पैगम्बर साहब को अपने नवासों से बेहद प्यार था, लेकिन हसन को जहर देकर मार दिया गया था, वहीं हुसैन कर्बला मैदान में शहीद हुए थे। इसके चलते हि मोहर्रम का यह…
रात भर गुंजा या हुसैन, सुबह कर्बला मैदान पहुंच कर थमा ताजियों कारवां, नवाब के नवासे ने की छींटे की रस्म अदा
– कर्बला मैदान में लगा मैला, ताजिया कमेटी सदर व मर्सीया पढऩे वालों की हुई दस्तारबंदी जावरा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मुस्लिम सम्प्रदाय द्वारा मनाए जा रहे मोहर्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित इमामबाड़ो से उठने वाले ताजियों का कारवां गुरुवार की सुबह कर्बला मैदान पहुंचकर थम गया। सुबह करीब 10 बजे कर्बला मैदान पहुंचे अलम शरीफ पर पहला छीटा नवाब के नवासें ने देकर छींटे की रस्म अदा की। इसके बाद शाम तक ताजियों पर छीटें की रस्म अदा करने का सिलसिला चलता रहा। बाजारों में ताजिया कमेटी सरद के साथ ताजियों के समक्ष मर्सीया…
– जुल की चमक से लेकर अभ्रक व कांच की चमक तक – ग्यास व ब्लब से लेकर ऑनलाईन शापिंग के जरीये डिजीटल लाईटिंग से जगमगा रहे ताजिये जावरा। नवाब इफतेखार अली के सपनो की रियासत गुलशनाबाद में हजरत इमाम हुसैन की शहादत में बनाए गए करीब डेढ़ सौं साल पुराने ताजियों का सफर आधुनिक युग के जावरा तक आज भी बदस्तुर जारी हैं। जुल की चमक तथा ग्यास की रोशनी से शुरु होकर कांच, अभ्रक की बारिक कारीगरी व डिजीटल लाईटिंग के साथ यह परम्परा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं। उम्रदराज लोगों से लेकर महज पांच साल…
