• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»रात भर गुंजा या हुसैन, सुबह कर्बला मैदान पहुंच कर थमा ताजियों कारवां, नवाब के नवासे ने की छींटे की रस्म अदा
जावरा

रात भर गुंजा या हुसैन, सुबह कर्बला मैदान पहुंच कर थमा ताजियों कारवां, नवाब के नवासे ने की छींटे की रस्म अदा

Shailendra SinghBy Shailendra SinghJuly 18, 2024Updated:July 18, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कर्बला मैदान में लगा मैला, ताजिया कमेटी सदर व मर्सीया पढऩे वालों की हुई दस्तारबंदी
जावरा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मुस्लिम सम्प्रदाय द्वारा मनाए जा रहे मोहर्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित इमामबाड़ो से उठने वाले ताजियों का कारवां गुरुवार की सुबह कर्बला मैदान पहुंचकर थम गया। सुबह करीब 10 बजे कर्बला मैदान पहुंचे अलम शरीफ पर पहला छीटा नवाब के नवासें ने देकर छींटे की रस्म अदा की। इसके बाद शाम तक ताजियों पर छीटें की रस्म अदा करने का सिलसिला चलता रहा। बाजारों में ताजिया कमेटी सरद के साथ ताजियों के समक्ष मर्सीया गाने वालों की दस्तारबंदी कर सम्मान किया गया।शुक्रवार की शाम को कर्बला मैदान पर खुंट की फातियां का आयोजन होगा।मोहर्रम की 10 तारिख को योमे आशुरा की रात में नगर के सभी इमामबाड़ों से ताजियें निकलकर पुरानी धानमंडी स्थित मध्यभारत के ताजिये को सलामी देने पहुंचे। जहां ये ताजियों का कारवां प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ। सुबह कर्बला मैदान पहुंचना प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। यहां छीटें की रस्म अदायगी के बाद सभी ताजिये पुन: अपने अपने इमामबाड़ों की और लोट गए।
अलम शरीफ पर हुआ पहला छींटा –
ताजियों का कारवां सुबह कर्बला मैदान पहुंचा। जहां करीब पौने 10 बजे सबसे पहले अलम शरीफ पर नवाब इफ्तेखार अली के नवासे गुलाम मकदुम बाबा व उनके हसनेन व सिफ्तेन ने गुलाब जल से छीटें की रस्म अदा की। अलम शरीफ के बाद फुटी बावड़ी स्थित दादा मुकिम खां के ताजियें पर सबसे पहले छींटे की रस्म अदा हुई। इसके बाद समस्त ताजियों पर देर शाम तक छीटे का कार्यक्रम चलता रहा। आखिरे ताजिये पर करीब साढ़े 9 बजे छीटा डाला गया।  कर्बला में लगा मैला –
छीटें की रस्म अदायगी के तहत पेलेस स्थित कर्बला मैदान में मेला भी लगा। जिसमें खाने-पीने से लेकर महिलाओ के लिए मनिहारी व अन्य सजावटी सामान की दुकाने लगी, वहीं बच्चो ने मेले में लगे झुले व चकरी का भी आनंद उठाया। शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचलों व दूर दराज से आए लोगो ने कर्बला मैदान पहुंचकर मेले का आनंद लिया और ताजियों का जीयारत भी की।
ताजियों के उस्तादों की हुई दस्तारबंदी –
रियासत कॉल से निकाले जा रहे ताजियों के सदरों तथा ताजियों के समक्ष मर्सिया पढऩे वाले गायको का नगर में सम्मान किया गया। कर्बला मैदान में नवाब के नवासें गुलाम मकदुम बाबा की दस्तारबंदी कर सम्मान किया। नगर के घटाघर चौराहे पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद युसूफ कड़पा के नेतृत्व में सम्मान रखा। जिसमें सदरों व गायकों की दस्तारबंदी की गई। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट़्टा उपस्थित रहे।
भड्भुंजा चौक पर हुआ सम्मान –
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के भडभुंजा चौक पर विधायक डॉ राजेंद्र पांडे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सभी ताजियो के उस्ताद वा सदरो का सम्मान किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के युनुस बाबा, मुजम्मिल रजा, अब्दुल्ल हकीम एडवोकेट, तेजूब भाई पार्षद, नजीर भाई कुरेशी, मोबीन भाई, शेख नईम भाई, इमरान भाई, इकबाल भाई, इफ्तेखार पठान, अकरम भाई, मीरू भाई, भूरा भाई, नूर हसन भाई, इकबाल शाह आदि मौजूद रहे। प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी –
मोहर्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन व नगर सुरक्षा तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्यों ने भी काफी मुस्तैदी दिखाई। एसडीएम त्रिलोचन गोड़, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार संदीप इनवे, नायब तहसीलदार वैभव जैन, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, ओद्योगक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, डीएसबी के देवेन्द्र तिवारी, ट्रेफिक इंचार्ज सोनु वाजपेयी के साथ चीता स्कॉट व नगर सुरक्षा समिति के चंदु यती, सत्यनारायण राठौर, राकेश चोरडिय़ा तथा पुलिस दल बल का योगदान सराहनीय रहा।
आज होगी खूंट की फातिहा –
इतेहादुल मुस्लेमीन (खूंट) कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी खूंट की विशेष फातिहा का आयोजन शुक्रवार की शाम को कर्बला मैदान में किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाऐं शामिल होगी। आसीफ अनवर ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए और महिलाओं के द्वारा ही आयोजित किया जाता हैं। इस दिन आयोजन स्थल के समीप किसी भी पुरुष को जाने की इजाजत नहीं रहती हैं।

Post Views: 520
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

जावरा रिकवरी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, ज़ुल्फिकार खान बने तहसील अध्यक्ष

November 22, 2026

जावरा के रवि सेन का आगरा में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन

November 21, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

By Shailendra SinghNovember 23, 2026

– शादी समारोह शुरू होने से दो दिन पहले प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली…

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.