Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र मास सावन सोमवार से प्रारंभ हुआ। सावन माह के पहले ही दिन सोमवार का दिन पडऩे से माह का पहला ही दिन खास हो गया। पहले सावन सोमवार पर शहर के सभी शिवालयों पर आकर्षक साज सज्जा की गई। तडक़े ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी। सुबह से लेकर दोपहर तक बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। वहीं कई मंदिरों में श्रृद्धालुओं को पुजारियों के माध्यम से रुद्राभिषेक, नमक चमक अभिषेक आदि करवाए। दोपहर बाद मंदिरों में बाबा भुतभावन के आकर्षक श्रृंगार का दौर प्रारंभ हुआ। सभी शिवालयों पर बाबा को आकर्षक…
– प्रण्वाक्षर ॐ और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वल्लन कर किया शुभारंभ जावरा। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती, प्रणवाक्षर ॐ एवं भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसुम शर्मा दीदी (विवेक भारती शिक्षण समिति सदस्य), विशेष अतिथि नितेश धनोतिया (मंडी व्यापारी, संघ बस्ती प्रमुख), अध्यक्ष दीपक साधु (आरएसएस जिला प्रमुख) की गरिमामय उपस्थिति रही। विवेक भारती शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष शीतल चौरडिय़ा ने अतिथियों से परिचय करवाया एवं भैया-बहनों ने…
काटजु नगर में रात में दिखी चड्डी बनियान गैंग, चोरी की नियत से आए थे, पत्थर भी बरसाए, रहवासियों की सतर्कता से रहे असफल
– रहवासियों ने सुबह औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाने पर रात्रि गश्त चालु करने दिया आवेदन जावरा। क्षैत्र में इन दिनों चोरियों की वारदाते लगातार बढ़ रही हैं, बदमाश बैखौफ होकर रात तो ठिक दिन के समय ही चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात शहर के रतलाम रोड़ स्थित काटजु नगर और विद्युत कॉलोनी में चोरी की नियत से चड्डी बनीयान गैंग सीसीटीवी में कैद हुई। रहवासियों की सतर्कता के चलते चोरी करने में असफल रहे। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिन पूर्व ही राजीव…
स्व महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना पर नवागत एसडीएम ने किया पौधारोपण जावरा। स्व. महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना परिसर में रविवार को जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने पौधारोपण किया। गौशाला अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर (गज्जु बन्ना) ने बताया कि गौशाला परिसर में 40 पौधे लगाए गए और मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण किया जायेगा। एसडीएम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। हम भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें ताकि दूषित वातावरण व तापमान से बढ़ती…
– ललित भंडारी ने अपने माता-पिता की स्मृति में आनंदी हनुमान पर रौपे 25 पौधे जावरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एक्टिव द्वारा आनंदी हनुमान शमशान घाट जावरा पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के लाभार्थी ललित कुमार पुष्पा भंडारी ने अपने माता-पिता स्वर्गीय श्रीमती श्रीकांताबाई धर्मपत्नी स्वर्गीय शांतिलाल भंडारी की पुण्य स्मृति में 25 पौधे लगवाए। इसी कड़ी में एक्टिव परिवार के जयेश नेहा चौरडिय़ा द्वारा अपने पूज्य पिता स्व. आनंदीलाल चोरडिया की पुण्य स्मृति में जावरा शहर के मंदिरों पर फूल माला डालने के लिए 35 फुल माला डस्टबिन मंदिरों को प्रदान की गई।…
– मुंह पर कपड़ा बांधे सीसीटीवी फुटेज में दिखा मोटर साईकल सवार – पुलिस ने बीएनएस की धारा में प्रकरण दर्ज किया जावरा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह से मंदिरों और आश्रमों की और जाने की होड़ लगी थी, इसी बीच सुबह करीब साढ़े 6 बजे भगवान शंकर के मंदिर पर जल और बेल पत्र चढ़ाने जा रही काशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला के गले से एक अज्ञात बदमाश ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया हैं। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया…
जावरा। लायंस क्लब द्वारा सेवार्थ गतिविधि अंतर्गत गुरु पूर्णिमा पर श्री कृष्ण गौशाला में गौसेवा की। इस मौके पर पौधारोपण भी किया। अतिथि धीरेंद्र श्रीश्रीमाल, रीजन चेयरमैन अरुण संघवी, पूर्वाध्यक्ष पवन मोदी रहे। श्रीश्रीमाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष और गाय हमारी संस्कृति में सदैव पूजनीय रहे है, गाय हमे अमृत रूपी दूध देती है और वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन देते है। संघवी ने कहा कि गाय की सेवा से बडी कोई सेवा नहीं होती। जो गाय को श्रद्धा भाव से भोजन खिलाता है, उसे सभी कुछ प्राप्त हो जाता है। सचिव यश जैन ने बताया कि गोबर से…
– सुबह की निशान साहेब की सेवा, शब्द किर्तन पश्चात बांटी प्रसादी जावरा। पंजाबी समाज द्वारा गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहिब स्टेशन रोड़ पर 22 वां स्थापना प्रकाश दिवस मनाते हुए तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिबजी आरंभ की गई थी जिसका समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर प्रात: 7.30 बजे निशान साहेबजी की सेवा (शिखर पर झंडे) की सेवा की गई। प्रात: 9.30 बजे श्री अखंड पाठ साहेबजी का समापन हुआ। ज्ञानी हंसराजसिंह द्वारा शब्द किर्तन गायन किया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा ज्ञानीजी, पाठी सिंघ व सेवादार का वस्त्र, हार, श्रीफल से सम्मान किया गया। ज्ञानी हंसराज…
– शासकीय स्कूलों के शिक्षकों और छात्र छात्राओं का किया सम्मान जावरा। भारत की परंपरा दीक्षा की परंपरा हैं, दीक्षा के बाद शिष्य जब पारंगत होता है तो गुरु के सारे गुण उसमें समाहित होते हैं। वह गुरु की प्रतिकृति बनकर समाज का उद्धार कर पाता हैं। हमें समाज को वापस भारतीय परंपराओं से जोडऩा होगा। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन भारत विकास परिषद का ऐसा ही कार्यक्रम हैं। उक्त विचार भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने शासकीय स्कूलों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। भाविप ने उक्त…
– सीएम राईज स्कूल में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हुआ आयोजन जावरा। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सी. एम. राइज म. गा. शा. उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय मे सेवानिवृत व्याख्याता के. एल. राठौर, व्याख्याता बी. एल. मड़ोतीया एवं विज्ञानं शिक्षक, पूर्व एन.सी.सी. अधिकारी राजेन्द्र शिंदे का अभिनन्दन कर सम्मान किया गया। इस अवसर विद्यालय के विद्यार्थियो द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षको का भी तिलक लगाकर पुष्पमालाओ से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस नें जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस गुरुकुल शिक्षा का महत्व एवं भारतीय संस्कृति…
