Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
पेट्रोल की पर्ची मामले में कांग्रेस के कद्दावर नेता वरुण श्रोत्रिय, महेन्द्र गोखरु और श्यामसिंह देवड़ा दोष मुक्त
– कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय, महेन्द्र गोखरु और श्यामसिंह देवड़ा के विरूद्ध पिपलौदा थाने पर लिखवाई थी रिपोर्ट – 2018 के चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक की रैली में पहुंचने के लिए 100-100 रुपए की पर्ची बांटने का लगाया था आरोप जावरा। विधसानसभा चुनाव 2018 के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी केकेसिंह कालूखेड़ा के समर्थन में पिपलौदा में स्टार प्रचारक की सभा में पहुंचने के लिए मतदाताओं को 100-100 रुपए के पेट्रोल की पर्ची दिए जाने के मामले में न्यायालय ने कांग्रेस के कद्दावर नेता वरूण श्रोत्रिय (एडवोकेट), श्यामसिंह देवड़ा तथा तत्कालीन कांग्रेस नेता महेन्द्र गोखरू को दोषमुक्त कर दिया गया…
गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर रजक समाज ने निकाली कलश यात्रा, संत गाडग़े बाबा की महाआरती कर बांटी महाप्रसादी
जावरा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय धोबी (रजक) महासंघ, रजक युवा संगठन एवं रजक महिला मण्डल द्वारा कलश यात्रा और संत गाडग़े बाबा की महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया। https://youtu.be/QTamJfaO-TA?si=WCPSEIxQndEXCnaq रजक समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रजक महासंघ और महिला मंडल द्वारा पहाडिय़ा रोड़ स्थित खाटु श्याम मंदिर (श्याम धाम) जावरा से कलश यात्रा चल समारोह निकाला। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर बोर्डिंया कुआ स्थित त्रिमुति हनुमान मंदिर प्रांगण पर पहुंचा। जहां भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पित कर बाबा का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक पश्चात समाज…
गुरुपूर्णिमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर जूना गुजराती दर्जी समाज ने निकाली वाहन रैली, लगाये गुरुदेव के जयकारे
– रविवार को सुबह निकलेगा चल समारोह, महाआरती के बाद होगी महाप्रसादी जावरा। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज सकल पंच द्वारा पिछले 17 सालों से गुरु पूणिमा महोत्सव बनाता आ रहा हैं। इस वर्ष 18 वां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखंड बाल ब्रह्मचारी श्रीश्री 1008 श्री गुरुटेकचन्दजी महाराज का दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज जावरा के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने बताया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव के आयोजन के तहत शनिवार को प्रात: 10 बजे लालागली स्थित सत्यनारायण मंदिर पर हवन प्रारंभ किया गया। https://youtu.be/CJhCfqHMMh0?si=GXjLKS7cj41P5jnK वहीं…
राजस्व महाअभियान के साथ अस्पताल, अतिक्रमण के साथ अन्य विभागों की व्यवस्थाएं ठीक करेंगे, आवारा पशुओं पर होगी सख्ती : एसडीएम त्रिलोचन गौड़
– पत्रकार संघ जावरा के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पहुंचे नवागत एसडीएम त्रिलोचन गौड़, बोले-सभी के सहयोग से अनुविभाग में बेहतर काम करने का लक्ष्य जावरा। अनुविभाग के नवागत एसडीएम त्रिलोचन गौड़ सर्किट हाउस में पत्रकार संघ के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पहुंचे और इस दौरान उन्होने जावरा अनुविभाग में जनहितेषी कार्यो को प्राथमिकता से करने की बात कही। एसडीएम बोले फिलहाल शासन का राजस्व महाअभियान चल रहा है जिसके तहत अविवादित नामांतरण बंटवारे, सीमांकन आदि के साथ नक्क्षा तरमीम आगे रहकर राजस्व विभाग करेगा और वे उसकी पूरी मॉनिटरिंग करेंगे तो वहीं इसके अलावा विभिन्न विभागों की…
लायंस क्लब जावरा ने रिंगनोद स्कूल में 101 पौधों का रोपण कर, 345 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया
जावरा। लायंस क्लब जावरा समाज सेवा के कार्य में सतत कार्य करते हुए क्लब के माध्यम से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के सहयोग से विद्यालय में बच्चों के साथ 101 पोधा रोपण किए गए, जिसके पश्चात लायंस चिकित्सालय के माध्यम से विद्यालय के 345 बालक बालिकाओं का निशुल्क नैत्र परिक्षण किया गया जाकर उनके आंखों की सुरक्षा की जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित लिया गया, सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।आयोजन में अतिथि के रूप में पद्मावती धाम के ट्रस्टी दिनेश डूंगरवाल, श्री कृष्ण गौशाला के सचिव…
आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए अपने जीवन में संयम और नियम के साथ तप करना जरुरी : चंद्रयश विजय जी
-जैन मंदिर पिपली बाज़ार पोषधशाला में आत्म शुद्धि चातुर्मास 2024 प्रारंभ जावरा। परम पूज्य राष्ट्रसंत गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय हेमेद्र सुरिश्वरजी मसा. के शिष्य आचार्य देवेश ऋषभचन्द्र सुरिश्वरजी के आज्ञानुवर्ती सिद्धितप प्रेरक मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी आदि ठाना 2 की पावन निश्रा में भव्य चातुर्मास पर्व का शुभारम्भ किया गया। आयोजन की शुरुआत मुनिराज द्वारा मंगलाचरण से प्रारंभ कर चातुर्मास की कलश स्थापना संघ माता रोशनबाई जीतमल, माणकबाई, सुरेशचन्द्र, अशोक, अनिल लुक्कड़ परिवार द्वारा स्थापना की गई। अखंड दीपक स्थापना अशोक कुमार श्रीश्रीमाल परिवार पूना द्वारा लाभ लिया, प्रार्थना से साथ साथ चातुर्मास में जीवन में संयम और नियम…
जावरा। शहर के खाचरौद नाका से लेकर रतलामी गेट तक सीसी रोड़ का काम इन दिनों चल रहा हैं, ठेकेदार ने पूर्व में एक साईड की रोड़ बनाई थी, लेकिन समय पर भुगतान नहीं हुआ तो काम रोक दिया, लेकिन सडक़ को पहले से ही खोद दिया गया था, नपा ने कुछ भुगतान किया तो ठेकेदार ने पुन: काम शुरु कर दिया, और दुसरी और की सडक़ का निर्माण भी शुरु कर दिया। लेकिन दोनो सडक़ो के बीच का हिस्सा अब भी खुदा पड़ा हैं, जो हादसों को न्यौता दे रहा हैं। https://youtube.com/shorts/Ux-8xdwtybs?si=UmWwZLXAuxUDXbTx शनिवार को सुबह मंडी के सामने वाली…
– कर्बला मैदान में लगा मेला, मन्नत पुरी होने पर चढ़ाती हैं मिठाई जावरा । हजरत इमाम हुसैन की शहादत में आयोजित मोहर्रम का समापन शुक्रवार को कर्बला मैदान पर बीबी फातिमां की खुट की फातिहा के साथ हुआ। जिसमें कर्बला मैदान महिलाओं से भरा रहा। संभवत: जिले का यह पहला ऐसा आयोजन होगा जिसमें इतनी भारी तादात में केवल महिलाऐं चाहे व मुस्लिम समाज की हो या हिन्दु समाज की एकत्रित होती हैं। वहीं इस आयोजन की समस्त व्यवस्थाऐं भी महिलाओं द्वारा ही संचालित की जाती हैं। इस आयोजन स्थल पर पुरुषो का जाना वर्जित रहता हैं। केवल कमेटी…
जीआर इन्फ्रा ने जावरा के आसपास किया अवैध खनन, शासन को लगाया करोड़ा का चुना, कानूनी कार्रवाई के लिए एसडीएम को सौंपा पत्र
– कुछ लोगों की निजी जमीनों पर भी किया अवैध खनन – जीआर इन्फ्रा के अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग जावरा। भारत माला परियोजना के अन्तर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (8 लेन) के 1200 किलोमीटर में से कुछ किलोमीटर की टुकडा रतलाम जिले के जावरा के समीप से भी गुजरा, इस टुकड़े को बनाने का काम जीआर इन्फ्रा कंपनी को दिया गया था, लेकिन कंपनी ने बगैर अनुमति के जावरा के आसपास के कई स्थानों पर अवैध रुप से शासकीय और निजी जमीनों पर खनन किया और शासन को करोड़ो का चुना लगाया। जीआर इन्फ्रा कंपनी के अधिकारियों…
– नेतागिरी के चलते पशु पालकों के आगे प्रशासन भी बेबस – नपा आवारा पशुओं को पकडक़र गौशाला छोड़ता हैं, लेकिन पशु पालक फिर छुडवाकर ले आते – फोरलेन के साथ मुख्यमार्गो पर रहता है डेरा, ना कोई देखने वाला, ना कोई सुनने वाला जावरा। नगर के सभी प्रमुख मार्गो के साथ गली मोहल्लों तथा चौपाटी चौराहे पर फोरलेन के बीच में आवारा पशुओं को विचरण करते देखा जाना नगर के लिए आम बात हो चुकी हैं, वास्तव में ये आवारा पशु लावारिस नहीं हैं, इन सभी पशुओ के मालिक भी है जो इन्है रोज शाम को अपने घरों पर…
