जावरा। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज सकल पंच द्वारा पिछले 17 सालों से गुरु पूणिमा महोत्सव बनाता आ रहा हैं। इस वर्ष 18 वां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखंड बाल ब्रह्मचारी श्रीश्री 1008 श्री गुरुटेकचन्दजी महाराज का दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज जावरा के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने बताया कि शनिवार 20 जुलाई शनिवार को प्रात: 10 बजे हवन लालागली स्थित सत्यनारायण मंदिर पर शाम 5 बजे गुरु टेकचंद धाम सेजावता जावरा से विशाल वाहन केसरिया साफा रैली निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गीता भवन रावण द्वारा जावरा पर समाप्त होगी। रात्रि 8 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर लाला गली जावरा पर संगीत मय भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भजन संध्या के लाभार्थी लक्ष्मी नारायण राठौर होंगे।
शहर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा चल समारोह –
समाज सचिव दीपक परमार, पूर्वाध्यक्ष नरेन्द्र मकवाना ने बताया कि दिनांक 21 जुलाई रविवार को लालागली मंदिर जावरा में प्रात: 6 बजे गुरु महाराज का अभिषेक, प्रात: 8 बजे चल समारोह एवं विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो लालागली कार्नर से प्रारंभ होकर सोमवारियां, शुक्रवारियां, पीपलीबाजार, जवाहर पथ, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, नीम चौक, आजाद चौक से पुन: लाला गर्ली कार्नर पर समाप्त होगी। समाज के विनोद देवड़ा और सागर सोलंकी ने बताया कि दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा। उसके बाद गीता भवन परिसर में महाप्रसादी का आयोजन होगा। श्री सकल पंच श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज जावरा के समस्त पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

