Author: Editor

– जीनियस पब्लिक स्कूल में हुई भाजपा नगर मंडल की बैठक जावरा। भाजपा नगर मंडल की बैठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी महेश सोनी के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष प्रमोद रावल, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा मंचासीन रहे। अतिथियोंं द्वारा भारत माता, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। 29 सीटे जीतकर रचा इतिहास – नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पहले विधानसभा व फिर लोकसभा में भाजपा की जीत के शिल्पकार कार्यकत्र्ता…

Read More

जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर कश्मीरी गली शिशु वाटिका में विद्या प्रतिष्ठान की योजना के तहत विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। इस दौरान मां गायत्री एवं मां सरस्वती माता की पूजन की गई। वहीं 81 जोड़ों ने नन्ने-मुन्नों के साथ हवन में आहुति प्रदान की। 16 संस्कारों में विद्यारंभ संस्कार विद्यार्थियों की मूल संस्करों को विकसित करता है। विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से अपने बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रथम बार विद्यालय आए नन्है छात्र-छात्राओं को स्लेट पर ऊँ लिखवाया और प्रथम अक्षर ज्ञान बच्चों ने प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में विवेक भारती शिक्षण…

Read More

– पहाडिय़ा रोड़ स्थित खाटु श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा पूनम विहार कॉलोनी पहुंची – तीन दिवसीय आयोजन के तहत 17 को होगी शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा जावरा। सोमवार को पहाडिय़ा रोड़ स्थित खाटु श्याम मंदिर से कलश यात्रा प्रारंंभ हुई मंदिर से होते हुए पूनम विहार कालोनी पहुंची। श्री प्रकटेश्वर गणेश मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय आयोजन के तहत सोमवार को खाटू श्याम मंदिर परिसर में मुख्य कलश के साथ ही 51 कलश का विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें महिलाएंं अपने सिर पर कलश उठाकर चल रही थी। सभी महिलाओं ने…

Read More

– दादा आदिनाथ के दर्शन पूजन किया, शिक्षिकाओ और बच्चों का बहुमान किया जावरा। श्री त्रिस्तूतिक श्रीसंघ जयंत सेन अनुयाई अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की पारिवारिक सभा अष्टापद तीर्थ पर संपन्न हुई। पारिवारिक सभा की अध्यक्षता महिला परिषद प्रांतीय अध्यक्ष सारिका कोलन द्वारा की गई। इस दौरान महिला सदस्यों द्वारा दादा आदिनाथ के दर्शन, पूजन, वंदन कर सभा प्रारंभ की। महिला परिषद द्वारा जिन महिलाओं के वर्षित तप चल रहे है उनकी अनुमोदना कर बहुमांन किया गया। साथ ही विगत 2 वर्ष में सक्रिय रूप से कार्य करने वाली महिलाओं तथा धार्मिक बाल संस्कार योजना के अंतर्गत…

Read More

जावरा। समीपस्थ ग्राम लुहारी में बगैर मुंडेर के कुंए में गिरने से एक 65 वर्षीय बुर्जूग की मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को बुर्जूग में घर में नहीं मिले तो उनकी तलाश में जब कुंए पर गए तो देखा वे कुंए में गिरे हुए हैं, सूचना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को रस्सियों के सहारे कुंए से बाहर निकाला। औद्योगिक क्षैत्र थाना पर पदस्था रतनसिंह सिसौदिया ने बताया कि रविवार को सुबह लुहारी के कुंए में शव होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे और कुंए से शव को बाहर निकाला, शव की पहचान…

Read More

– प्रसुताओं को भुगतान नहीं होने पर एएनएम के वेतन से भुगतान के लिए बोल रहे अधिकारी – विरोध में जावरा ब्लाक की एएनएम ने सीबीएमओ को सौंपा ज्ञापन जावरा। मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ मंत्रालय द्वार प्रसूति सहायता योजना की राशि 16 हजार रुपए प्रसुताओं के खातों में समाहित करने हेतु अनमोल एप पर प्रसुताओं की जानकारी एएनएम द्वारा देने का प्रावधान किया हैं, लेकिन इस अनमोल में तकनिकी त्रुटी के चलते कई प्रसुताओं के खातों में उक्त राशि जमा नहीं हो पा रही हैं, ऐसे में अधिकारियों द्वारा स्वास्थ विभाग की एएनएम को उक्त राशि स्वयं के वेतन से देने…

Read More

– पूण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सूरिश्वर जी मसा की सांतवी पूण्यतिथि पर श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद ने बांटे जावरा। लायंस क्लब जावरा समाज सेवा के कार्य में सतत रहते हुए क्लब के माध्यम से अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद जावरा के द्वारा पूज्य सम्राट गच्छाधिपति आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर लायंस नेत्र चिकित्सालय में नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के पश्चात लगने वाले चश्मा एवं दवाई का नि:शुल्क वितरण किया। कार्यक्रम परिषद की मातृ शक्ति ने नवकार मंत्र आराधना से आरंभ किया। जैन महिला परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष सरिता कोलन ,…

Read More

– आरोपियों के कब्जे से ज्वेलरी भी हुई बरामद जावरा। बड़ावदा निवासी जगदीश तोषनीवाल की ज्वेलरी शॉप पर जनवरी´ माह में चोरी की वारदात को अंजाम देकर दुकान से सोने व चांदी के आभुषण चुराने वाले दो आरोपियों को बड़ावदा पुलिस ने छ: माह बाद गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुछ आभुषण भी जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी और उसके साथी अब भी फरार हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457,380 में प्रकरण दर्ज कर मामले में विवेचना प्रारंभ की थी। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक…

Read More

– शुक्रवार को भी करीब पांच से छ: घंटे तक किया था पावर कट जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के जावरा कार्यालय द्वारा इन दिनों जावरा शहर में एलटी लाईन के स्थान पर केबल डाली जा रही हैं। जिसके लिए बिजली कंपनी बगैर किस सूचना के शहर में घंटों तक पावर कट कर रही हैं। जिससे शहर के रहवासियों और व्यापारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। बिजली कंपनी ने शुक्रवार को भी बगैर सूचना के पावर कट किया था, इस दौरान करीब पांच से छ: घंटे तक विद्युत प्रदाय बंद रखा गया था। https://youtube.com/shorts/pPgRDU14MMk?si=hVJPZ6_i8AQpsRsI …

Read More

– कलालिया के योगेश पाटीदार और वाहन चालक का ऑडियों क्लिप वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई – ऑडियों को सुनकर लगा पुलिस की छत्रछाया में जारी हैं अवैध सट्टा जावरा। रिंगनोद थानान्तर्गत आने वाले गांव कलालिया के चार युवकों के साथ दलाल वाहन चालक के माध्यम से अवैध वसुली करने के मामले में एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया हैं। वहीं करीब 5 मिनीट की ऑडियों क्लिप सुनने के बाद ऐसा लग रहा हैं कि गांव कलालिया में पुलिस जवानों की छत्रछाया में अवैध…

Read More