Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
ईसाई कम्यूनिटी के सेंट पीटर्स स्कूल में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, भारत माता की जयकारे नहीं लगाने पर जताई नाराज़ी, लगाये गंभीर आरोप
– बच्चों को डॉक्टर, इंजिनियर के जगह नन और फादर बनाने पर देते ध्यान – होली, दिवाली के बजाए केवल क्रिस्मस पर्व मनाना प्राथमिकता – ईसाई धर्म के केलेण्डर और पोस्टर हटाए, मां सरस्वती और भारत माता के फोटो लगाकर उतारी भारत माता की आरती जावरा। शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित ईसाई कम्यूनिटी द्वारा संचालित सेंट पीटर्स सिनीयर सेकेण्डरी स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया, पहले विद्यालय के गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की, फिर विद्यालय के अंदर दाखिल होकर विद्यालय के कार्यालय और कक्षाओं में लगे ईसाई कम्यूनिटी…
– डीआईजी मनोजसिंह, एपी राहुल कुमार लोढ़ा सहित पुलिस अधिकारियों ने की रनिंग व साइकिलिंग रतलाम। स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रतलाम पुलिस ने सुबह 6 बजे रतलाम से इसरथुनी तक दौड़ तथा साइकिलिंग का आयोजन किया। पुलिस लाइन से प्रारंभ हुए आयोजन में 15 किमी दौड़ एवम 15 किमी साइकिलिंग दोनो के इवेंट हुए। आयोजन में लगभग 100 पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। रास्ते में ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधिकारियो का पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया। ईसरथुनी पहुंचकर स्वल्पहार कर आयोजन का समापन किया गया। https://youtu.be/Z2Dh_d-ZIVQ?si=uTAcG8dIh2g6dqMw डीआईजी व एएसपी ने की साईकिलिंग – 15 किमी साइकिलिंग करने वाले अधिकारी डीआईजी मनोज…
– सोमवार को होगी कथा की पूर्णाहूति, महाप्रसादी का होगा आयोजन जावरा। सात दिवीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा व शिव महापुराण क था महोत्सव का आयोजन चल रहा है। आयोजनकर्ता मनोहर हरा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4.30 बजे तक श्रीश्री 1008 प्रकाशनंद महाराज बरखेड़ी धामवालो के श्रीमुख से हरा कृषि फॉर्म पहाडिय़ा रोड़ पर रसपान कराया जा रहा है। https://youtu.be/il84uNVQyFA?si=BN6te8szENK-nQYr शनिवार को प्रात: 10.30 बजे शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान से संपन्न होगी। सोमवार को सायं 4 बजे कथा पूर्णाहुति ओर महाप्रसादी का आयोजन के साथ महोत्सव का समापन होगा। हरा परिवार ने धर्म…
जावरा। जीनियस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल में शुक्रवार को शहीदो की याद में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मा ं सरस्वती का पूजन व कारगिल शहीदों को पुष्पमाला अर्पित की। संस्था की छात्रा कुं.प्रेमलता एवं जया ने मां सरस्वती की वंदना की। संस्था प्राचार्य राजेश शर्मा ने संस्थापक रामनिवास शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, शहर थाना प्रभारी जितेंद्रपालसिंह जादौन, भाजपा महामंत्री अनिल धारीवाल का शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। टीआइ जादौन ने इस मौके पर कहा कि भारत आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है, आज ही के दिन हमारे भारतीय सैनिकों ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सेना को धूल…
शहर को चिकित्सा क्षैत्र में मिली सौगात, सरकारी अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विपीन दुबे की हुई पदस्थापना
– अब प्रति शुक्रवार को जावरा के सरकारी अस्प्ताल में होगा कैंसर का उपचार – विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के सतत प्रयासों से मिली सफलता जावरा। कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी का ईलाज बहुत मंहगा और लम्बा होता हैं, क्षैत्र के कई गरीब मरीज इस बिमारी से जुझ रहे हैं। कई मरीजों को उपचार करवाने इंदौर, अहमदाबाद के साथ अन्य बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता है, लेकिन अब कैंसर के उपचार की सुविधा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के सतत प्रयासों से जावरा में उपलब्ध होगी। जावरा के सिविल हास्पीटल में दिल्ली ऐम्स से रतलाम जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ विपीन दुबे…
कन्या शाला स्कूल सुखेड़ा पर लगाया आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, 95 लोगों का जांचा स्वास्थ, नि:शुल्क बीपी और शुगर की जांच की
जावरा। सुखेड़ा स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 02 (कन्या शाला स्कूल) में शासकीय आयुर्वेद ओषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर रियावन द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी शिविर लगाया गया। साथ ही नि:शुल्क बीपी शूगर की जाँच की गई। कई लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया और साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता शर्मा ने बताया कि शिविर के दोरान साक्षी जैन द्वारा स्कूल की बालिकाओं को जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योगा अभ्यास कराते हुए योग के लाभ की जानकारी दी। शिविर में उपस्थित डॉक्टर अंकित विजावत (एएमओ), डॉक्टर महेश पाटिदार (सीएएमओ), विरोध सिंह भंवर, आयुष कम्पाउंडर ने सुखेडा के 95 से…
– अन्नक्षैत्र जनकल्याण समिति ने जावरा के विद्यालयों में 5 हजार कॉपियां बाटने का शुरु किया अभियान जावरा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, सरस्वती पुरम पहाडय़िा रोड़, जावरा में आज प्रात: कालीन प्रार्थना सभा मे आयोजित कार्यक्रम में अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति जावरा द्वारा सुशीला देवी धारीवाल की स्मृति में सरदारमल, शरद कुमार धारीवाल परिवार द्वारा विद्यालय के सभी भैय्या बहिनों को कॉपियां वितरित की गई । कार्यक्रम के अतिथि संजय दासोत पत्रकार एवम सचिव अन्नक्षेत्र जन कल्याण समिति, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल अध्यक्ष जन कल्याण समिति, सरदारमल धारीवाल पूर्व वरिष्ठ शिक्षक, अशोक पोरवाल प्रबंधक जन कल्याण समिति एवं विद्यालय प्राचार्य रेणुबाला शर्मा उपस्थित थे।…
जावरा। आप अपने आप में एक शुद्घ आत्मा है और यह मन, वचन और काया जीवन को चलाने वाली गाडिय़ों की तरह है। आप इन तीनों का दुरुपयोग नहीं करें। यदि इनका विवेकपूर्ण उपयोग किया तो जीवन तनाव अवसाद से मुक्त रहेगा। कहीं कोई भी आपका बाल बांका नहीं कर सकता। यह विचार जैन दिवाकर भवन पर प्रवचन देते हुए ध्यान योगी आगम ज्ञाता विकसित मुनि जी म.सा.ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यदि अतीत में मन, वचन और काया का दुरुपयोग हो गया है या हो जाता है तो प्रतिक्रमण कर पापों का प्रायश्चित करो। प्रभु से प्रार्थना करें…
– महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन जावरा। नगर के भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य डॉ.एजी.पठान की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम के निर्देशन में सखी वन स्टॉप सेंटर जावरा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से किया गया। सर्वप्रथम भारतीय संस्कृति की परंपरानुसार सरस्वती मां के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पहार भेंट कर किया गया। प्राचार्य डॉ.एजी.पठान ने स्वागत भाषण के साथ ही कार्यक्रम की आवश्यकता, उद्देश्य और महत्व का प्रतिपादन किया।…
झारखंड के मुख्यमंत्री का अति पवित्र तीर्थ पर बलि चढ़ाना असंवैधानिक और घृणास्पद कृत्य है : अभय सुराणा
जावरा। सम्मेद शिखरजी जैन धर्म का सर्वोच्च तीर्थ माना जाता है हमारे 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों की यह निर्वाण भूमि हैं और जैन समाज के इस अति पवित्र तीर्थ पर बलि चढ़ाना असंवैधानिक और घृणास्पद कृत्य है और वह भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत ही पीड़ा दायक एवं निंदनीय हैं। उक्त विचार अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए व्यक्त किए । ज्ञापन में बताया कि कहा कि…
