– अब प्रति शुक्रवार को जावरा के सरकारी अस्प्ताल में होगा कैंसर का उपचार
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के सतत प्रयासों से मिली सफलता
जावरा। कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी का ईलाज बहुत मंहगा और लम्बा होता हैं, क्षैत्र के कई गरीब मरीज इस बिमारी से जुझ रहे हैं। कई मरीजों को उपचार करवाने इंदौर, अहमदाबाद के साथ अन्य बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता है, लेकिन अब कैंसर के उपचार की सुविधा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के सतत प्रयासों से जावरा में उपलब्ध होगी। जावरा के सिविल हास्पीटल में दिल्ली ऐम्स से रतलाम जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ विपीन दुबे (एमडी) की पदस्थापना जावरा में की गई हैं। डॉ दुबे अब प्रति शुक्रवार को जावरा में प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक कैंसर के रोगियों का उपचार करेंगे। जांच उपरांत मरीजों को बेहतर ईलाज और जांच नि:शुल्क रतलाम जिला चिकित्सालय में की जाएगी।
1 लाख की आबादी पर लगभग 1800 मरीज निकलते हैं कैंसर के –
आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में प्रत्येक वर्र्ष 1 लाख की आबादी पर लगभग 1800 मरीज कैंसर के निकलते है। प्रदेश में हर साल लगभग 4 हजार लोगों की मौत कैंसर से हो रही है। जिसे देखते हुए शहरवासियों की सुविधा के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्उेय के प्रयासों से सिविल हास्पीटल में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दुबे (एमडी) की पद्स्थापना की गई। जिन रोगियों का पूर्व से कैंसर का उपचार जारी हैं उनके साथ ही कैंसर के लक्ष्ण दिखने पर उनका उपचार भी जावरा में ही किया जा सकेगा।
6 प्रकार के कैंसर के सर्वाधिक मरीज –
सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालडिया ने बताया कि कैंसर 16 प्रकार के होते है, जिनमें से 6 प्रकार के कैंसर की संख्या अत्यधिक है। जिसमें मरीजों को फेफडो का कैंसर, मुंह का कैंसर, पेट का कैंसर, स्तन कैंसर, स्वाईकल कैंसर, पोलोरेक्ट्रल कैंसर शामिल है। कैंसर की 4 स्टेज होती है, हमारे देश में फेफडो का कैंसर सबसे आम है, कैंसर शरीर की कोशिकाओं की अनियंत्रीत वृद्धि के कारण होता है। कैंसर आम लक्षण में वजन में कमी, भुख में कमी, हड्डीयों में दर्द, मुंह से खुन आना आदि लक्षण है। ऐसे रोगी जिनमे कैंसर रोग के लक्षण दिखाई दे रहे है अथवा जिनका कैंसर का ईलाज पहले से चल रहा है, वो सिविल हास्पीटल जावरा में प्रति शुक्रवार प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक कैं सर रोगीयों की जांच कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दुबे एवं कैंसर रोग नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पालडिया द्वारा की जाएगी। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

