Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
7 मुद्दों का सम्मेलन, पहला डेढ़ घंटा गढ्ढों, किचड़ और जलभराव की बहस में ही बीत गया, निजामत कम्पाउंड की भूमि नपा के पास ही रहेगी
– भवन, भूमि नामांतरण के प्रकरण भी सर्वानुमति से हो गए पास जावरा। लोकसभा चुनाव के बाद नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन गुरुवार को नपाध्यक्ष अमन युसूफ कड़पा की अध्यक्षता और नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में पक्ष विपक्ष की हल्की फुल्की बहस के बीच सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में भवन, भूमि नामांतरण, निजामद कंपाउण्ड को लेकर करीब 7 विषय रखे गए। जिन्है सर्वानुमति से पास कर दिया गया। सम्मेलन में चंद पार्षद गैर मोजुद रहे। सम्मेलन का पहला डेढ़ घंटा सम्मेलन के विषयों से बाहर रखा, जिस पर पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक भी हुई। सम्मेलन में…
केरियर की राह में आपका दोस्त ही सबसे बड़ा दुश्मन हैं, अपने मन को अपना दोस्त बनाओ : पारस सकलेचा
– लीनेस क्लब जावरा ने जावरा पब्लिक स्कूल में लगाई दादा की मोटिवेशनल क्लास – बच्चों की क्लास लेकर उनके पुछे सवाल, मनोरंजक वातावरण में बच्चों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ जावरा। विद्यार्थी जीवन में हायर सेकेण्डरी के बाद से ही बच्चों में अपने केरियर बनाने को लेकर चिंता सताने लगती हैं, लेकिन इस केरियर की राह में बच्चों का सबसे अच्छा दोस्त ही उसकी सबसे बड़ा दुश्मन होता हैं। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अर्जून बनने पड़ेगा, युधिष्ठिर बनने से आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं और अर्जुन बनने के लिए आपको अपने सबसे…
जावरा। मानव जीवन को सुखी और संपन्न तभी बनाया जा सकता है जब आपका मन शिव प्रेम के द्वारा निरंतर जुडा हो, परमात्म शक्तियों का अहसास करने और कराने के लिए आपके चेहरे पर परमात्मा से होने वाली प्राप्तिया झलकना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब आप राजयोग मैडिटेशन का निरंतर अभ्यास करे। उक्त विचार पहाडिया रोड़ स्थित ब्रह्मा कुमारी सेंटर पर मधुवान माउंट आबु राजस्थान से ब्राह्म कुमार संतोष भाई के नगर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान संतोष भाई का बीके सविता दीदी द्वारा पुष्पगुच्छ व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्लास…
– स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ पर्यावरण स्वस्थ जीवन के अंतर्गत बुधवार को महिला शाखा ने पोधारोपण का आयोजन बोर्डियाकुंआ स्थित त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर के बगीचे में किया। जहां आंवला, अशोक, नीम इत्यादि पौधों का रोपण किया गया ताकि प्रकृति की सुंदरता बनी रहे, आमजन को शुद्ध हवा मिलती रहे। इस अवसर पर समस्त महिला शाखा सदस्य प्रीति त्रिवेदी, ज्योति जोशी, मीना सुराना, रानी गोधा, सोनिका अग्रवाल, दीपिका मेहता, सरोज भारती, श्वेता अरोरा, शोभा सोनी, दिव्या राठौर, सोनाली शिवारे, चित्रा अरोरा, अदिति त्रिवेदी, प्रियल मनसुखानी, प्रतिभा जोशी…
सेंट पीटर्स स्कूल के पालक शिक्षक संघ ने एबीवीपी के प्रदर्शन का जताया विरोध, कलेक्टर के नाम सोंपा ज्ञापन
– असामाजिक तत्वो पर कार्रवाई करने और स्कूल को सुरक्षा प्रदान करने की रखी मांग जावरा। शहर के सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कुल में अखिल भारतीय विद्यार्र्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्र्ताओं के प्रदर्शन के बाद स्कुल प्रशासन के पालक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन का विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर राजेश बाथम के नाम एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शनिवार को सेंट पीटर्स सिनीयर सेकेंडरी स्कूल परिसर के अंदर परीक्षा के दौरान एबीवीपी प्रमुख व कार्यकर्ताओं द्वारा अतिचार एवं उत्पात करने की शिकायत दर्ज कराते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तथा स्कुल में सुरक्षा प्रदान करने की…
– पैरामाउंट ऐकेडमी पर लीनेस क्लब जावरा ने लगाया केरियर मार्गदर्शन शिविर – विद्यालय के विज्ञान संकाय के कक्षा 11 वी के विद्यार्थियों को बांटी नि:शुल्क पुस्तके – विद्यालय परिसर में किया पोधारोपन जावरा। व्यवसायिकता के इस युग में जहां हर तरफ धन से सामाजिक वैभवता को तोला जाता हैं ऐसी परिस्थिति में श्रेष्ठ केरियर ही युवाओं के सामाजिक सम्मान का मुख्य स्त्रोत बन रहा हैं। वर्तमान युग में सात्वीक धन परिवार की धनोपार्जन की पूर्ति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। श्रेष्ठ रोजगार से ही परिवार के साथ साथ राष्ट्र के प्रति सच्चे निष्ठावान व्यक्तित्व के रुप में स्थापित हो…
– कश्मिरी गली स्थित सरस्वति शिशु मंदिर पर हुआ एक दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग जावरा। शिक्षा आनंदमयी होना चाहिए, बच्चों को एक बार पढ़ाओं और तीन बार सीखाओं ताकि उन्है अभ्यास पक्का हो, शिक्षण पद्धति में हमें आज नीत नए प्रयोग करना आवश्यक हैं। आज वैदिक पद्धति के साथ मार्डन टेक्नॉलॉजी को भी अपने शिक्षण में लाना अनिवार्य हैं ताकि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भी पूर्ण हो सके। बेहतर शिक्षा देकर देश की सेवा के लिए बेहतर विद्यार्थियों को आगे लाना विद्या भारती का पहला कर्तव्य हैं, मार्डन टेक्नालॉजी के साथ बच्चों को शिक्षा देकर शिशु मंदिर के विद्यार्थियों…
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय सहित शहर के पत्रकार गणमान्य नागरिक हुए अंतिम यात्रा में शामिल जावरा। प्रेस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष तथा साप्ताहिक जनमत टाईम्स के प्रधान संपादन, मुक्तिधाम विकास समिति चौपाटी शांतिवन के सचिव व पत्रकार संघ जावरा के परामर्शदाता प्रकाश जी छाजेड़ का शनिवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा रविवार को उनके निवास स्थान गांधी कॉलोनी से निकली। चौपाटी स्थित शांतिवन पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि भाई पारस छाजेड़, पुखराज छाजेड़, भतीजे विकास छाजेड़, चिराग छाजेड़, पौत्र जय, नैतिक व काव्याश ने दी। शांतीवन चौपाटी पर आयोजित श्रृद्धाजंलि सभा में…
जावरा। स्वयं भू आद्य शक्ति पीठ श्री अम्बेमाताजी पहाड़ी सुजापुर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के साथ पंच दिवसीय पंच कुण्डात्मक श्री रुद्र महायज्ञ और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की रविवार को पूर्णाहूति हुई। अनुष्ठान की पूर्णाहूति के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसादी का लाभ लिया। सकल पंच सुजापुर द्वारा सुजापुर पहाड़ी स्थित माताजी मंदिर प्रांगण में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के साथ ही पंच दिवसीय पंच कुण्डात्मक श्री रुद्र महायज्ञ के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन…
जावरा। आलोट विधानसभा के बड़ावदा में बगैर किसी रजिस्ट्रेशन के एलोपैथिक क्लिनिक संचालित करने वाले एक झोलाछाप डाक्टर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षिता पिपरेवार ने 24 मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास और तीन हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। सहायक मिडिया सेल प्रभारी भूपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया कि थाना बडावदा पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि बडावदा में कान्तिलाल मिष्ठान के पास बंगाली डाक्टर बिना किसी रजिस्ट्रेशन के अवैध रुप से एलोपैथिक दवाखाना चला रहा हैं। जो मुखबीर सुचना पर विश्वास कर पुलिस फोर्स व पंचान को हमराह लेकर मुखबीर…
