जावरा। जीनियस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल में शुक्रवार को शहीदो की याद में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मा ं सरस्वती का पूजन व कारगिल शहीदों को पुष्पमाला अर्पित की। संस्था की छात्रा कुं.प्रेमलता एवं जया ने मां सरस्वती की वंदना की। संस्था प्राचार्य राजेश शर्मा ने संस्थापक रामनिवास शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, शहर थाना प्रभारी जितेंद्रपालसिंह जादौन, भाजपा महामंत्री अनिल धारीवाल का शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। टीआइ जादौन ने इस मौके पर कहा कि भारत आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है, आज ही के दिन हमारे भारतीय सैनिकों ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सेना को धूल चटाई और कारगिल में विजय पताका फहराया था।
जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा भारत के वीर सैनिक कैप्टन विक्रम बत्रा 1999 के कारगिल युद्ध के हीरो थे। उन्होंने पॉईंट 5140 को पाकिस्तानी कब्जे से मुक्त करवाया था। कैप्टन विक्रम बत्रा ने जब इस चोटी से रेडियो के जरिये अपना विजय उद्घोष यह दिल मांगे मोर कहा तो सेना ही नहीं बल्कि पूरे भारत में उनका नाम छा गया। इस मौके पर सुमन शर्मा, कुलजीतसिंह गुर, खेमचंद अरोड़ा, शैलेंद्र जेठानियां, निशा जेठनियां, पारुल मुगदल, जयश्री राठौर, पिंकेश अग्रवाल, करनी प्रताप सिंह, सपना पुरोहित, निकिता पाटीदार, चंचल बैरागी एवं मंतशा खान आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन शीतल शर्मा, आयुषी नाथ ने तथा आभार अंजुम खान ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

