Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
ट्रक व मोटर साईकल चोरी के आरोपी को जावरा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 लाख 50 हजार का मश्रुका जब्त
– धार जिले के तारपुर मार्ग से जब्त किया ट्रक, इंदौर से जप्त की मोटर साईकल – सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जावरा पुलिस को मिली सफलता – इर्टिंगा कार से जावरा आकर चुराई थी ट्रक जावरा। शहर के पठान टोली क्षैत्र से ट्रक चुराने वाले तथा कोर्ट परिसर में खड़ी मोटर साईकल चुराने वाले आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उक्त ट्रक और मोटर साईकल को जब्ती में लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, वहीं दुसरे आरोपी की तलाश जारी हैं। दोनो आरोपी उक्त ट्रक को चुराने अर्टिंका…
वार्ड क्रमांक 29 : पार्षद सांसद प्रतिनिधि, विधायक ने सड़क के लिए राशि स्वीकृ़त करवाई, फिर भी नपा कि लापरवाही से परेशान रहवासी
– मामला शहर की पटेल कॉलोनी, नित्यानंद धाम, आनंद कॉलोनी का – पिपलौदा रोड़ से सेंट पीटर्स स्कूल तक बनी सड़क, उसके आगे गढ्ढों और किचड़ से परेशानी – राशि स्वीकृत होकर सड़क और नाली के टेंडर भी हो गए, लेकिन अब तक काम नहीं हो पाया शुरु – नित्यानंदधाम को कॉलोनाईजर पर एफआईआर दर्ज हुई, फिर भी नहीं शुरु हुआ विकास कार्य जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा का वार्ड क्रमांक 29 जिसमें समुचा पिपलौदा रोड़ और उससे लगी सभी कॉलोनियां आती हैं। इस वार्ड में श्रीनगर कॉलोनी, प्रताप नगर, अम्बिका सिटी होम्स, राठौर कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, नित्यानंदधाम कॉलोनी के…
– सूचना पर मौके पर जमा हुई भीड़, पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच की प्रारंभ जावरा। शहर के बांडा खाल पुलिस के समीप रेलवे पटरी पर शनिवार को दोपहर में सुखेड़ा के समीप के गांव रामगंज बैलारी एक युवक की कटने से मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शीयों की माने तो युवक ट्रेन आने से पहले पटरी के समीप पत्थर पर बैठा था और ट्रेन आते ही युवक अचानक से ट्रेन के आगे कुंद गया। इधर युवक के कटने की सूचना जंगल की आग की तरह पुरे शहर में फैल गई। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़…
– अपनी प्रतिद्वंदी भाग्यश्री पांचाल को 16 वोटो से हराया जावरा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, सरस्वती पुरम पहाड़िया रोड, जावरा पर शनिवार को विद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के चुनाव हुए। चुनाव संचालक अविनाश शर्मा ने बताया की अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें मंथन सोनी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाग्यश्री पांचाल से 16 वोटो से हराकर विजय प्राप्त कर तरुण भारती छात्र संघ अध्यक्ष पद पर विजय हुए। विद्यालय प्राचार्य रेणुबाला शर्मा ने मंथन के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं शिक्षकों ने भी विजयी छात्र को शुभकामनाएं दी।
लायंस क्लब जावरा के माध्यम से दुसरा नेत्रदान ग्रामीण क्षेत्र में, नीमन सरपंच प्रतिनिधि ने किया नैत्रदान
जावरा। लायंस क्लब जावरा में निरंतर लायंस हॉस्पिटल के माध्यम से लाखों लोगों को नेत्र की समस्याओं का इलाज के साथ ही नेत्रदान के प्रति जागरूक कर शहर ही नहीं वरण ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्य कर रहा हैं। इसी कड़ी में लायंस क्लब जावरा के माध्यम से दुसरा नेत्रदान ग्रामीण अंचल निमन के बामता परिवार के सरपंच प्रतिनिधि नेत्रदानी स्वर्गीय रामेश्वर बामता(धाकड़) के मृत्यु के प्रश्चत नेत्रदान किया गया। इसमें प्रेरक भूमिका जनपत पंचायत के पुर्व अध्यक्ष रामविलास धाकड़ निमन की रही। नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु डॉक्टर जी.एल.ददरवाल बडऩगर ने भूमिका निभाई और उपस्थित परिवारजन के…
नपा उपाध्यक्ष के वार्ड में हाल बेहाल …. साल भर पहले पाईप लाईन के लिए खोदी साईड, मलबा वहीं छोड़ा, अब हो रहे हादसे
– शुक्रवार को सड़क पर बही दूध की नदी, हुआ नुकसान लगी चोंट जावरा। शहर के खाचरौद रोड़ स्थित रत्नराज परिसर तक पहुंच मार्ग पर नगर पालिका परिषद ने गत वर्ष पाईप लाईन डाली थी, लेकिन पाईप लाईन डालने के बाद अब तक उसे सही से कवर नहीं किया गया हैं, वहीं खोदी गई साईडों का मलबा भी पड़ा हैं, ऐसे में अब ये खुदी हुई साईड और मलबा हादसों का कारण बन रहा हैं। खुदी हुए हिस्से में करीब डेढ़ फीट गहरा रोड़ के समान्तर बना हुआ हैं। जिससे कई हादसे हो चुके हैं। उक्त सड़क को सही करने…
– जेएसजी मैत्री ने काटजू एकीकृत स्कूल में भेंट की शिक्षण सामग्री जावरा। हमें सदैव आनंद के हर पल के साथ जीना है तो जीवन मे सद्विचारों की बगीया को दिल मै उगाकर हमारी सोच को पावन निर्मल बनाना होगी जिससे हम किसी दिन दुखी मानव के लिये परोपकारी कार्य कर सके जिससे हमारी लक्ष्मी का सदुउपयोग कर सके। यह बात जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल ने जैन सोश्यल गु्रप जावरा मैत्री द्वारा आयोजित काटजू एकीकृत हाई स्कूल मे स्कूल सामग्री वितरण के दौरान कहीं। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री अध्यक्ष…
रतलाम पुलिस ने एमटीएफई के जरीये ठंगी कर करोड़ो रुपए का फ्राड किया उजागर, 108 विभिन्न करेंसी के 44 लाख रुपए सीज कर भारत में लाए
– एमटीएफई क्रिप्टो करेंसी फ्राड में मंदसौर, नीमच, धार व राजस्थान आदि स्थानों पर पोंजी स्कीम के जरिये हजारों लोगो को 30 प्रतिशत मासिक रिर्टन का लालच देकर करोड़ो रूपये का किया था फ्राड – भारत सहित, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नाईजिरिया में भी किया था फ्राड रतलाम। एमटीएफई क्रिप्टो करेंसी में पोंजी स्कीम के जरीये प्रदेश के मंदसौर, नीमच, जावरा, धार तथा राजस्थान के हजारों लोगों को 30 प्रतिशत मासिक रिर्टन का लालच देकर करोड़ों रुपए का फ्रोड करने वाली जापान और सिंगापुर बेस्ट कंपनियों से करीब 44 लाख रुपए सीज कर भारत लाने में रतलाम पुलिस को सफलता मिली…
सहारा पीडि़तो को न्याय दिलाने और देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी आरोपी बनाने फिर मैदान में उतरी जय-विरु की जोड़ी
– सहारा पीडि़तों के साथ शहर थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी को दिया आवेदन – 6 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर पुन: होगा प्रदर्शन – सोलंकी बोले जब तक निवेशकर्ताओं की पाई पाई का भुगतान नहीं हो जाता तब तक जारी रहेगा संघर्ष जावरा। जनआंदोलन न्याय मोर्चा के माध्यम से देश के करोड़ों सहारा पीडि़तों की राशि लोटाने की मांग को लेकर दिल्ली और लखनऊ तक लंबे समय से जारी संघर्ष अल्प विराम के बाद पुन: जीवित हो गया हैं। सहारा पीडि़तों के साथ धोखाधड़ी के इस मामले में सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहित 16 अन्य पर दर्ज…
मुख्यमंत्री के गृह नगर में ही अधिकारी लापरवाह, छ: माह से सेवा निवृत प्राध्यापक के चिकित्सा देयक लटका रखा
मुख्यमंत्री के गृह नगर में ही अधिकारी लापरवाह, छ: माह से सेवा निवृत प्राध्यापक के चिकित्सा देयक लटका रखा – आयुक्त के आदेश के बाद भी अब तक नहीं हुआ भुगतान – रतलाम टे्रजरी ने भी बजट मिलने के बाद भी नहीं किया भुगतान जावरा। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में अधिकारियों की लापरवाही तो जग जाहिर हैं, लेकिन प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के गृहनगर के ही अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं, जिसमें रतलाम के शासकीय कन्या महाविद्यालय से सेवानिवृत हुए प्राध्यापक डॉ मदनलाल गांगले के चिकित्सा देयकों को बीते छ: माह…
