– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय सहित शहर के पत्रकार गणमान्य नागरिक हुए अंतिम यात्रा में शामिल
जावरा। प्रेस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष तथा साप्ताहिक जनमत टाईम्स के प्रधान संपादन, मुक्तिधाम विकास समिति चौपाटी शांतिवन के सचिव व पत्रकार संघ जावरा के परामर्शदाता प्रकाश जी छाजेड़ का शनिवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा रविवार को उनके निवास स्थान गांधी कॉलोनी से निकली। चौपाटी स्थित शांतिवन पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि भाई पारस छाजेड़, पुखराज छाजेड़, भतीजे विकास छाजेड़, चिराग छाजेड़, पौत्र जय, नैतिक व काव्याश ने दी।
शांतीवन चौपाटी पर आयोजित श्रृद्धाजंलि सभा में जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, शांतिवन विकास समिति उपाध्यक्ष तथा क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष डॉ हमीरसिंह राठौर, अभिभाषक वरुण श्रोत्रिय, शांतिवन विकास समिति उपाध्यक्ष किशोर शाकल्य, लायसं क्लब सचिव यश जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचन्द चपड़ोद, अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन प्रमुख अभय कोठारी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष अजीत चत्तर, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा, पत्रकार संघ अध्यक्ष पवन शर्मा, अन्नक्षैत्र समिति अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, जेएसजी नवकार के दिनेश भण्डारी आदि ने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए दिंवगत प्रकाश जी छाजेड़ द्वारा पत्रकार हित, समाजहित तथा शांतिवन के विकास को लेकर किए गए कार्यो का बखान करते हुए परिजनों को सांत्वना प्रदान की। श्रृद्धांजलि सभा का संचालन अशोक चोपड़ा ने किया। अंतिम यात्रा में डॉ दिलीप शाकल्य, कमल नाहटा, अतुल मेहता, पवन सोनी, फतेहलाल बुरड़, हरिनारायण अरोड़ा, सुभाष टुकडिय़ा, अनिल चौपड़ा, पिंकेश मेहरा, देवेन्द्रसिंह जादौन आदि सहित शहर के समस्त पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.