– स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ पर्यावरण स्वस्थ जीवन के अंतर्गत बुधवार को महिला शाखा ने पोधारोपण का आयोजन बोर्डियाकुंआ स्थित त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर के बगीचे में किया। जहां आंवला, अशोक, नीम इत्यादि पौधों का रोपण किया गया ताकि प्रकृति की सुंदरता बनी रहे, आमजन को शुद्ध हवा मिलती रहे। इस अवसर पर समस्त महिला शाखा सदस्य प्रीति त्रिवेदी, ज्योति जोशी, मीना सुराना, रानी गोधा, सोनिका अग्रवाल, दीपिका मेहता, सरोज भारती, श्वेता अरोरा, शोभा सोनी, दिव्या राठौर, सोनाली शिवारे, चित्रा अरोरा, अदिति त्रिवेदी, प्रियल मनसुखानी, प्रतिभा जोशी आदि ने पौधारोपण किया। त्रिमूर्ति बालाजी के दर्शन कर आनंद लिया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र त्रिवेदी, सचिव देवेन्द्र भार्गव, कोषाध्यक्ष अशोक पाटीदार, प्रांत महिला सह प्रमुख शीतल मेहता उपस्थित रहे। संचालन ऋतु सिसोदिया एवं दिव्या राठौर ने किया। आभार ज्योति जोशी ने माना। जानकारी सहसचिव मनोज राठौर ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.