• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, May 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»केरियर की राह में आपका दोस्त ही सबसे बड़ा दुश्मन हैं, अपने मन को अपना दोस्त बनाओ : पारस सकलेचा
जावरा

केरियर की राह में आपका दोस्त ही सबसे बड़ा दुश्मन हैं, अपने मन को अपना दोस्त बनाओ : पारस सकलेचा

EditorBy EditorAugust 1, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– लीनेस क्लब जावरा ने जावरा पब्लिक स्कूल में लगाई दादा की मोटिवेशनल क्लास
– बच्चों की क्लास लेकर उनके पुछे सवाल, मनोरंजक वातावरण में बच्चों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ
जावरा। विद्यार्थी जीवन में हायर सेकेण्डरी के बाद से ही बच्चों में अपने केरियर बनाने को लेकर चिंता सताने लगती हैं, लेकिन इस केरियर की राह में बच्चों का सबसे अच्छा दोस्त ही उसकी सबसे बड़ा दुश्मन होता हैं। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अर्जून बनने पड़ेगा, युधिष्ठिर बनने से आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं और अर्जुन बनने के लिए आपको अपने सबसे बड़े दुश्मन अपने मन को अपना दोस्त बनाना पड़ेगा। विद्यार्थी जीवन में बड़ी से बड़ी परीक्षा पास करने के लिए आपको अपने मन को अपना दोस्त बनाना पड़ेगा।

यह बात युवाम संस्थापक और रतलाम विधायक पारस सकलेचा (दादा) ने लीनेस क्लब जावरा द्वारा जावरा पब्लिक स्कूल में आयोजित मोटिवेशनल क्लास विथ पारस दादा केरियर मागदर्शन शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहीं। दादा ने कहा कि जिस तरह ईश्वर ने सभी मनुष्यों को आंख, नाक, कान के साथ पुरा शरीर एक जैसा दिया हैं, उसी तरह सभी मनुष्यों को ज्ञान भी समान रुप से दिया हैं। लेकिन जिसने अपने ज्ञान को जागृत कर लिया वह विद्वान हो गया, जो नहीं कर पाया वह मूर्ख रह गया। दादा ने बच्चों को तुलसीदास जी का उदाहरण देते हुए कहां कि पूर्व में तुलसीदास जी मुर्ख थे, लेकिन उन्होने अपने ज्ञान को जागृत कर रामचरित मानस जैसे महान ग्रंथ की रचना कर डाली। बच्चों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अर्जुन बनना हैं, लेकिन अर्जुन बनने की राह में मन रोड़ा बना हुआ हैं। मन को अपने वश में करों और अर्जुन की तरह केवल अपने लक्ष्य की और एकाग्र रहो। इस दौरान लीनेस क्लब अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान ने भी बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। अतिथि के रुप में लायंस क्लब जावरा के पूर्व सचिव हेमंत ठक्कर, लीनेस क्लब सचिव वीनिता सोनी, जावरा पब्लिक स्कूल के एमडी कमल मूणत उपस्थित रहे। दादा के पढ़ाए लाखों विद्यार्थी आज ऊंचे पदों पर बैठे –
जावरा पब्लिक स्कूल प्राचार्य पियूष मूणत ने स्वागत भाषण में युवाम संस्थापक पारस सकलेचा के व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को परिचित करवाते हुए कहा कि आज देश भर की कई बैंकों और रेलवे में दादा के पढ़ाए लाखों विद्यार्थी ऊंचे ऊंचे पदों पर बैठे हैं।
शाल श्रीफल से किया दादा का सम्मान –
लीनेस क्लब कोषाध्यक्ष रेखा रावन ने बताया कि केरियर मार्गदर्शन शिविर का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जावरा पब्लिक स्कूल प्राचार्य पियूष मूणत ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत लीनेस क्लब की चंचल गादिया, समाजसेवी मनोरमा सोनी के साथ स्कूल स्टॉफ ने किया। शिविर को सफल बनाने में विद्यालय की अंजना राठौर, जितेश चतर, देवेन्द्रसिंह चौहान, अशोक शर्मा, रितेश जैन, आयुष शर्मा, सचिन प्रजापत, तसनीम मंसूरी व स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही। अंत में प्राचार्य द्वारा दादा का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया, वहीं सभी अतिथियों को तुलसी बीज भेंटकर सम्मानित किया। संचालन शुभी बुधराजा ने किया। आभार भरत सोनी ने माना।

Post Views: 475
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

By EditorMay 13, 2026

– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन…

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026

JPL सीजन 5 फाइनल : हुमेरा किंग्स और SR टाइटन्स आमने-सामने, जावरा में क्रिकेट का महामुकाबला

May 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.