– पैरामाउंट ऐकेडमी पर लीनेस क्लब जावरा ने लगाया केरियर मार्गदर्शन शिविर
– विद्यालय के विज्ञान संकाय के कक्षा 11 वी के विद्यार्थियों को बांटी नि:शुल्क पुस्तके
– विद्यालय परिसर में किया पोधारोपन
जावरा। व्यवसायिकता के इस युग में जहां हर तरफ धन से सामाजिक वैभवता को तोला जाता हैं ऐसी परिस्थिति में श्रेष्ठ केरियर ही युवाओं के सामाजिक सम्मान का मुख्य स्त्रोत बन रहा हैं। वर्तमान युग में सात्वीक धन परिवार की धनोपार्जन की पूर्ति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। श्रेष्ठ रोजगार से ही परिवार के साथ साथ राष्ट्र के प्रति सच्चे निष्ठावान व्यक्तित्व के रुप में स्थापित हो सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में युवाओं को अपने भविष्य के लिए श्रेष्ठ रोजगार तलाशना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया हैं। किसी भी परिवार में श्रेष्ठ केरियर अपनी तीन पीढिय़ों को सुधार देता हैं। वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरजस्त प्रतिस्पर्धा के माहोल में रोजगार प्राप्त करने के लिए मेहनत एवं समय का सही जगह उपयोग करना विद्यार्थियों की महत्ती आवश्यकता बन गया हैं।
यह बात युवाम जावरा के संचालक निकुंभ पुरोहित ने शहर की पैरामाउंट एकेडमी पर लीनेस क्लब जावरा द्वारा आयोजित केरियर मार्गदर्शन शिविर के दौरान मुख्य वक्ता के रुप में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहीं। पुरोहित ने बच्चों को विभिन्न उदाहरण एवं रोचक कहानियों के माध्यम से बताया कि सडक़ की सही दिशा तो मोबाईल का जीपीएस बता देता हैं, किंतु केरियर की दिशा के लिए सही समय पर सही व्यक्ति की सलाह आवश्यक हैं, पालक भेड़चाल ना चलते हुए समाज में बहते हुए रोजगार के अवसर को छोडक़र भी अन्य केरियर के बारे में सोंच सकते हैं। आज के युग में 100 के लगभग विशेष केरियर के अवसर प्रदान हैं, जिसे मेक इन इंडिया में भी शामिल किया गया हैं। इस दौरान पुरोहित ने देश में प्रख्यात विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की।
सरस्वती वंदना से हुआ शिविर का शुभारंभ –
केरियर मार्गदर्शन शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ। सरस्वती वंदना गायन और नृत्य के माध्यम से विद्यालय की छात्रा सुहाना जैन ने की। स्वागत भाषण लीनेस क्लब अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान ने दिया। विद्यालय संचालक अमित जैन, विनोद सेठिया, प्राचार्य वंदना जैन ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों का स्वागत लीनेस सचिव वीनिता सोनी, लांयस क्लब जावरा के पूर्व सचिव हेमंत ठक्कर, यास्मीन खान, चंचल गादिया, पुष्पा गुप्ता, दिपीका सोनी, मोनिका सोलंकी के साथ विद्यालय स्टॉफ ने किया। शिविर समापन पर लीनेस क्लब और पैरामाउंट ऐकेडमी द्वारा मुख्य वक्ता पुरोहित का शाल श्रीफल से सम्मान किया। संचालन हेमंत ठक्कर और छात्र लखन रावल ने किया। आभार संचालक अमित जैन ने माना।
विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को बांटी नि:शुल्क पुस्तके –
शिक्षा के व्यवसायीकरण और मंहगी होती शिक्षण सामग्री के बोझ से बच्चों और उनके पालकों का दुर करने के लिए केरियर मार्गदर्शन शिविर के दौरान विद्यालय के विज्ञान संकाय के कक्षा 11 वी के विद्यार्थियों को संस्था की और नि:शुल्क भोतिक व रसायन की पुस्तके अतिथियों के हाथों प्रदान की। नि:शुल्क पुस्तके पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई।
विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण –
केरियर मार्गदशर्न शिविर के पश्चात विद्यालय प्रांगण में अतिथि निकुंभ पुरोहित, पत्रकार संघ उपाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान के साथ लीनेस क्लब पदाधिकारियों ने विद्यालय प्राचार्य, संचालक व विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान प्रांगण में नीम, पीपल, बरगद, शीशम और कदम के करीब 25 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय संचालक ने पौधों का संरक्षण कर उन्है वृक्ष में तब्दील करने की जिम्मेदारी ली। 


