जावरा। मानव जीवन को सुखी और संपन्न तभी बनाया जा सकता है जब आपका मन शिव प्रेम के द्वारा निरंतर जुडा हो, परमात्म शक्तियों का अहसास करने और कराने के लिए आपके चेहरे पर परमात्मा से होने वाली प्राप्तिया झलकना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब आप राजयोग मैडिटेशन का निरंतर अभ्यास करे।
उक्त विचार पहाडिया रोड़ स्थित ब्रह्मा कुमारी सेंटर पर मधुवान माउंट आबु राजस्थान से ब्राह्म कुमार संतोष भाई के नगर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान संतोष भाई का बीके सविता दीदी द्वारा पुष्पगुच्छ व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्लास के बाद सभी को टोली और वरदानी कार्ड प्रदान किए गए। इस मौके पर गोपाल मेडतवाल, केसरिमल कासोट, मोहन नागर, संदीप, सालीगराम धाकड, राम, राकेश, शैलेन्द्र जेठानिया दानु, इंद्रजीत के साथ बडी संख्या में माताए-बहने उपस्थित थी। संचालन बीके दीदी ने तथा आभार सावित्री दीदी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

