Author: Editor

– सरदार पटेल हॉस्पिटल एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त प्रयास से इकबालगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण – जुलाई में होगा वृहद रक्तदान, टीकाकरण एवं आयुष्मान शिविर जावरा। सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्नाखेड़ा एवं भारत विकास परिषद शाखा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को वार्ड क्रमांक 25, 26 एवं 27 के इकबालगंज क्षेत्र में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में इकबालगंज, यादव मोहल्ला, स्टेशन रोड, रतलामी गेट सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं…

Read More

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज जावरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केले से भरे ट्रक के केबिन में छिपाकर ले जाए जा रहे 20 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 16 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एवं ट्रक जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक…

Read More

– जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की कार्रवाई, 16.30 लाख का मादक पदार्थ व ट्रक जब्त जावरा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ले जाया जा रहा 26 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने पंजाब निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर करीब रुपए 16.30 लाख मूल्य का मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना…

Read More

– 1 से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए गए मंडी टैक्स को वापस लेकर पुन: 1 प्रतिशत करने की मांग जावरा। प्रदेश सरकार द्वारा मंडी टैक्स को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में मंगलवार को जावरा कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जावरा एसडीएम रचना शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि 16 जून 2026 से मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंडी टैक्स को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे मंडी के व्यापारियों पर अतिरिक्त…

Read More

– होटल कर्नावट एवेन्यू में नीतिराज सिंह के आयोजन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित – पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय भारत सिंह जी को दी श्रद्धांजलि जावरा। शहर की सिविल लाईन स्थित होटल कर्नावट एवेन्यू में मंगलवार को यूवा नेता नीतिराजसिंह द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) उपस्थित रहे। उन्होंने कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।पार्टी की सबसे…

Read More

– सेवा गतिविधियों के साथ हुआ सम्मान समारोह, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, सिलाई मशीन व अन्य सामग्री की भेंट जावरा। लीनेस क्लब जावरा में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण एवं एरिया ऑफिसर प्रथमा कौशिक की आधिकारिक सद्भावना यात्रा सेवा, सम्मान और उत्साह के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। सद्भावना यात्रा का शुभारंभ चंचल गादिया द्वारा प्रस्तुत की गई लीनेस प्रार्थना से हुई। ध्वज वंदना रेखा रावल ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक सचिव लीनेस कविता चौहान, एरिया ऑफिसर प्रथमा कौशिक एवं डायरेक्टर आशा चौधरी का क्लब की अध्यक्ष विनीता सोनी एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से…

Read More

जावरा में धूमधाम से मनाया गया महाराणा प्रताप का 486वां जन्म महोत्सव – मांगलिक भवन का हुआ लोकार्पण, – अतिथियों ने भवन के विस्तार के लिए समाजजनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, शाखा जावरा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप का 486वां जन्म महोत्सव एवं महाराणा प्रताप मांगलिक भवन का लोकार्पण समारोह रविवार को द ग्रांड पद्मा, पिपलोदा रोड जावरा में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने महाराणा प्रताप के जीवन, उनके आदर्शों, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश…

Read More

– सत्रहभेदी महापूजन में उमड़े श्रद्धालु, साध्वी मंडल की पावन निश्रा में दो दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन जावरा। श्री धर्मनाथ जिनालय जवाहरपेठ की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ध्वजा का भव्य चल समारोह भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि परम पूज्य गुरुवर्या मनोहरश्रीजी म.सा. की सुशिष्याएं परम पूज्या सुभद्राश्रीजी म.सा., परम पूज्या शुभंकरा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन सत्रहभेदी महापूजन का आयोजन किया…

Read More

– सुभद्राश्रीजी म.सा. एवं शुभंकरा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में चल रहा आयोजन – अठारह अभिषेक महापूजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कश्मीरी गली से निकलेगा भव्य ध्वजा चल समारोह जावरा। शहर के जवाहरपेठ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय के वार्षिक ध्वजारोहण का दो दिवसीय महोत्सव गुरुवार से भक्ति और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो गया। महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार प्रात: 10 बजे विधि-विधान के साथ जिनालय के शिखर पर पावन ध्वजा चढ़ाई जाएगी। आयोजन छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि परम पूज्य गुरुवर्या मनोहरश्रीजी म.सा. की सुशिष्याएं परम पूज्या सुभद्राश्रीजी म.सा. एवं परम पूज्या शुभंकरा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा…

Read More

– 21 जून को द ग्रांड पद्मा में होगा मुख्य समारोह – हरियाखेड़ा रोड़ स्थित मांगलिक भवन को होगा लोकापर्ण जावरा। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप के 486वें जन्म महोत्सव को लेकर जावरा में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, शाखा जावरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत बुधवार 17 जून को महाराणा प्रताप मांगलिक भवन परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं तस्वीर पर माल्यार्पण कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप के चित्र एवं प्रतिमा पर…

Read More