• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त
क्राइम न्यूज़

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

EditorBy EditorAugust 19, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा-पिपलौदा मार्ग पर पंचेवा फंटे के पास पुलिस की नाकाबंदी में दो तस्कर पकड़ाए
– पूछताछ में सामने आए तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार; रूष्ठ के सप्लायर और नेटवर्क की तलाश जारी
पिपलौदा/जावरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना पिपलौदा पुलिस ने 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत की MD ड्रग्स और तस्करी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित कुल 2.40 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी –
दिनांक 18 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी सुखेड़ा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जावरा की ओर से पिपलौदा की तरफ काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से दो युवक आ रहे हैं और उनके पास अवैध रूष्ठ ड्रग्स है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजू मखोड ने पुलिस टीम एवं पंचों के साथ जावरा-पिपलौदा रोड स्थित पंचेवा फंटे पर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के दो युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। मोटरसाइकिल के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे MP43 MJ 7104 नंबर अंकित था।
तलाशी में मिला 20 ग्राम रूष्ठ –
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम मोईन पिता शाबिर अब्बासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, जावरा बताया। वहीं पीछे बैठे युवक ने अपना नाम फैजान उर्फ जादू पिता फरीद पठान, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, जावरा बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर पुलिस को फैजान उर्फ जादू के कब्जे से करीब 20 ग्राम रूष्ठ ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22 हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पूछताछ में सामने आया तीसरा आरोपी –
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से रूष्ठ ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर परवेज पिता रईस खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी नई आबादी, ग्राम बाराखेड़ा, थाना पिपलौदा की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने परवेज को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस तीनों आरोपियों से रूष्ठ ड्रग्स की सप्लाई और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है।
सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस –
पुलिस की पूछताछ में रूष्ठ ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और संभावित खरीदारों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद रूष्ठ आरोपियों तक कहां से पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका –
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक राजू मखोड, सउनि. कन्हैयालाल खैरवा, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक विजयपाल सिंह, रोहताश जाट, प्रेम मीणा, प्रेम मर्सकोले, जितेन्द्र माली, तुषार सिसोदिया एवं सैनिक कृष्णदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रूष्ठ ड्रग्स की पूरी सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।

Post Views: 1
#crime news #jaora news today #MPPOLICE #Ratlam news today #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

By EditorAugust 19, 2026

– जावरा-पिपलौदा मार्ग पर पंचेवा फंटे के पास पुलिस की नाकाबंदी में दो तस्कर पकड़ाए…

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.