– मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमें पिपलोदा में दिखाएंगी खेल प्रतिभा
– ब्लॉक स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल (JPS) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और मेहनत का शानदार परिचय देते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जेपीएस के मिनी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाडय़िों का चयन जिला स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिला स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त 2026, गुरुवार को पिपलोदा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जेपीएस के चयनित खिलाड़ी पूरे उत्साह, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरेंगे।
इन खिलाडिय़ों का हुआ चयन –
मिनी बालिका वर्ग : हर्षिता सूर्यवंशी, सृष्टि चौहान, ऐशना जैन, दिग्यांशा बोस, रितिका कुंवर।
जूनियर बालिका वर्ग : प्रिशा सकलेचा, अन्वी राठौड़, भाव्या शर्मा, एंजल बाबेल, गीतिका जैन, दिव्यांशा आंजना, अंबिका भावेल।
सीनियर बालिका वर्ग : मोनिका चौहान, आध्या शर्मा, वंदना जगदेव।
मिनी बालक वर्ग : विदित राजपूत।
जूनियर बालक वर्ग : सार्थक साकलेचा।
सीनियर बालक वर्ग : आयुष दास बैरागी, आराध्य पोरवाल।
प्राचार्य ने दी खिलाडय़िों को शुभकामनाएं –
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास की सराहना करते हुए खेल प्रशिक्षकों के समर्पण एवं मार्गदर्शन को भी इस सफलता में महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य डॉ. मूणत ने कहा कि जिला स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना विद्यार्थियों के लिए गौरव का अवसर है। यह उपलब्धि खिलाडय़िों और प्रशिक्षकों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय परिवार ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जेपीएस के खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और जावरा का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

