– ज्ञानी ट्रेडर्स से 24,930 का खाद्य पदार्थ जब्त, जेएस ट्रेडर्स से मल्टीग्रेन आटे का नमूना भोपाल भेजा; रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई।
– ज्ञानी ट्रेडर्स और जेएस ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे
जावरा। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने जावरा में कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त महोदय के आदेश के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने शहर के दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कोठी बाजार स्थित ज्ञानी ट्रेडर्स पर कार्रवाई –
फॉर्म ज्ञानी ट्रेडर्स, 62 कोठी बाजार, जावरा का निरीक्षण किया गया। यहां मिलावट की शंका के आधार पर श्री अंजनी बफेलो घी पैक एवं एस कुकिंग मीडियम के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए लिए गए। कार्रवाई के दौरान 9 लीटर श्री अंजनी घी, कीमत 4,050 रुपए तथा 72 लीटर एस कुकिंग मीडियम, कीमत 20,880 रुपए मौके पर जब्त किया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट पर नजर रहेगी, जिसके आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जेएस ट्रेडर्स से मल्टीग्रेन आटे का सैंपल –
इसी दिन जेएस ट्रेडर्स, पिपलोदा रोड, जावरा का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर साहिल कोठारी पिता जितेंद्र कोठारी के नाम से खाद्य लाइसेंस पाया गया। मिलावट की आशंका के चलते जावरा गोल्ड मल्टीग्रेन आटा का नमूना लिया गया और उसे भी जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया।
अब रिपोर्ट पर टिकी नजर –
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

