Author: Editor

– रचनात्मक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों ने दिखाया देशप्रेम, प्रतिभा और आत्मविश्वास जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं प्रतियोगितात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग में दिखी रचनात्मक प्रतिभा – पोस्टर मेकिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रप्रेम से जुड़े…

Read More

– शानदार प्रदर्शन के बाद तीन विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में विगत दिनों तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के चयनित विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन महेंद्र सिंह शक्तावत, अपार सिंह गंभीर एवं मनुदेव सिंह चंद्रावत के मार्गदर्शन में किया गया। सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल की ओर से हेमेन्द्र सिंह, सफीर, दिव्यराज, अथर्व, राजश्री, पुखराज, अलशिफा, दीप्ति, पलक एवं दीक्षिका ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार…

Read More

– विधानसभा से मंजूरी के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता 2026Ó को दी स्वीकृति, सातों दिन कारोबार की अनुमति भोपाल। मध्यप्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता 2026Ó को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित किए जा सकेंगे। विधानसभा में पारित होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी – इस व्यवस्था की शुरुआत विधानसभा में संहिता के विधेयक के पारित…

Read More

– बास्केटबॉल में 8 और हैंडबॉल में 35 खिलाडिय़ों का संभाग स्तर के लिए चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं – 67 खिलाडिय़ों की सहभागिता में 43 खिलाडिय़ों ने हासिल किया संभाग स्तर का स्थान जावरा। खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में संभाग स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 67 खिलाडिय़ों…

Read More

– नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने गीत-नृत्य से सजाया समारोह, 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की झांकी रही विशेष आकर्षण जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह का आयोजन उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर कमल मूणत एवं प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत द्वारा तिरंगा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं…

Read More

– बालाजी डेयरी और भारत डेयरी से पनीर, घी व श्री घी दूध के नमूने लिए; जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई जावरा/रतलाम। खाद्य एवं औषधि विभाग ने जावरा में डेयरी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। विभाग की टीम ने बालाजी डेयरी एवं भारत डेयरी से पनीर, घी और श्री घी दूध के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए संकलित किए। कार्रवाई के दौरान खाद्य अधिकारी ज्योति बघेल और प्रीति मंडेरिया ने दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 25 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,500 रुपये बताई…

Read More

– नाथूलाल चौधरी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी दोषियों पर कुल 2 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया जावरा। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनखेड़ी में जनवरी 2024 में हुई नाथूलाल चौधरी की हत्या के मामले में जावरा न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जंगबहादुर सिंह राजपूत की अदालत ने मामले में आरोपी कांग्रेस समर्थित पिपलौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश जाट सहित 8 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों पर कुल 2 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। दोषियों में सुरेश जाट पिता भंवरलाल जाट,…

Read More

– हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद ष्टरूह्र चन्द्रशेखर सोनिस ने बताई कार्रवाई – TI दीपक मंडलोई के आश्वासन पर शाम 5 बजे खत्म हुआ घंटाघर धरना जावरा। नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर प्लास्टिक के कट्टों में गायों की हड्डियां मिलने के वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को जावरा में सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन चला। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मामले को लेकर नगर पालिका पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान संगठन के सदस्यों ने कंकाल नगर पालिका सीएमओ की टेबल पर रखकर नाराजगी जताई। यहां से सभी औद्योगिक पुलिस थाने…

Read More

– भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान – 25 मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली का भव्य समापन मंचीय कार्यक्रम के साथ हुआ। तिरंगे के साथ निकली वाहन रैली ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना…

Read More

– त्रिवेणी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, नागरिकों को वितरित किए तिरंगे जावरा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चित्रांश सामाजिक वेलफेयर सोसाइटी, जावरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत त्रिवेणी पौधारोपण एवं हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड पर किया त्रिवेणी पौधारोपण – कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड पर नीम, पीपल एवं बरगद सहित त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया। संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों ने…

Read More