Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
रोजाना-बामनखेड़ी रोड पर गंदे पानी का अंबार, चेहलुम से पहले फूटा लोगों का गुस्सा; प्रशासन को चेतावनी
– चेहल्लुम से पहले व्यवस्था करने की मांग, एसडीएम और सीईओ को सौंपा ज्ञापन जावरा। जावरा-सीतामऊ रोड स्थित बामनखेड़ी रोजाना रोड पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदे पानी का जमाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि रहवासी क्षेत्र की सड़कों पर कीचड़, बदबू और मच्छरों का प्रकोप फैल गया है, जिससे लोगों में बीमारी का डर बना हुआ है। वहीं सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भी आए दिन परेशानियों और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित रहवासियों का कहना है कि कई बार…
विश्व रक्तदान दिवस पर जावरा में लगा विशाल रक्तदान शिविर, 111 यूनिट रक्तदान के साथ हुआ पौधारोपण
– स्व. मदनलाल नाहर एवं श्रीमती संगीता नाहर की पुण्य स्मृति में भारत विकास परिषद ने किया आयोजन – रेडक्रास सोसायटी, बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था सहित कई संगठनों का मिला सहयोग जावरा। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जावरा में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्गीय मदनलाल नाहर एवं स्वर्गीय संगीता नाहर की पुण्य स्मृति में भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी, बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था तथा लायंस क्लब स्फेटिक के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग…
जावरा विधानसभा को 9 नए चिकित्सकों की सौगात, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से हुई नियुक्ति
– स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, जावरा और पिपलौदा समेत कई केंद्रों पर मिले नए डॉक्टर जावरा। विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के लगातार प्रयासों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 9 नए चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन नियुक्तियों से लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सशक्त होंगी। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से जावरा,…
सर्राफा बाजार में डकैती की पूरी तैयारी थी… हथियार भी थे, रेकी भी हो चुकी थी, लेकिन रतलाम पुलिस की घेराबंदी ने अंतरराज्यीय पारदी गैंग के मंसूबों पर पानी फेर दिया
– स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, सर्राफा बाजार में डकैती की साजिश रच रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार रतलाम। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील सर्राफा बाजार पर एक बड़ी वारदात का खतरा मंडरा रहा था। अंतरराज्यीय पारदी गैंग ने न सिर्फ डकैती की पूरी तैयारी कर ली थी, बल्कि बाजार की रेकी भी कर ली थी। हथियारों से लैस बदमाश सही मौके का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, स्टेशन रोड पुलिस ने घेराबंदी कर पूरी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को घातक हथियारों…
जावरा में सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार 500 रुपए का मशरूका बरामद
– सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा – जिला बदर की शर्त तोड़कर दोबारा अपराध करने पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 भी जोड़ी गई – चोरी गए नमकीन, बेकरी सामान और नगदी की पूरी बरामदगी जावरा। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सांची मिल्क पार्लर में हुई चोरी की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी पहले से जिला बदर था…
– जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, विधायक बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे जावरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जावरा नगर पालिका परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों और हितग्राहियों की भीड़ देखने को मिली। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जावरा…
115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला
जावरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जावरा न्यायालय ने कड़ा संदेश देते हुए 115 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडाचूरा के साथ पकड़े गए आरोपी को 11 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत सुनाए गए इस फैसले को क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जावरा जंगबहादुर सिंह राजपूत की अदालत ने आरोपी घनश्याम पिता रणसिंह देवड़ा (37 वर्ष), निवासी भाटखेड़ा, थाना कालूखेड़ा, जिला रतलाम को दोषी पाते हुए 11 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपये के अर्थदंड…
जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में
– शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई – खाद्य विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे लेब, रिर्पोट में होगा खुलासा जावरा। क्षेत्र में दूध कारोबार से जुड़े एक बड़े खेल का खुलासा होने की चर्चा है। भीमाखेड़ी में संचालित एक फैक्ट्री पर प्रशासन ने छापा मारकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 104 कट्टों में भरा 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद किया गया। सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में प्रतिदिन आने वाले दूध की तुलना में बाजार में कहीं अधिक मात्रा में सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई के बाद…
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर भड़की यूथ कांग्रेस, जावरा में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
– खाचरोद नाका चौराहे पर प्रदर्शन, लोकतंत्र की हत्या और महिलाओं के सम्मान पर प्रहार का लगाया आरोप जावरा। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से निरस्त किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को खाचरोद नाका चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में सुनियोजित तरीके से लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करते हुए सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त…
लोकायुक्त ट्रैप के बाद जावरा के सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा निलंबित, उज्जैन संभाग से जारी हुए आदेश
– भ्रष्टाचार प्रकरण दर्ज होने के बाद संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने की कार्रवाई – रतलाम डीईओ कार्यालय बनाया गया मुख्यालय जावरा/रतलाम। लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। जावरा स्थित शासकीय कन्या कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा को भ्रष्टाचार के प्रकरण में नाम आने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, उज्जैन संभाग द्वारा जारी आदेश में निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रतलाम निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा ने…
