• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पिपलौदा में जन-विश्वास शिविर : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय और अधिकारी
जावरा

पिपलौदा में जन-विश्वास शिविर : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय और अधिकारी

EditorBy EditorAugust 21, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना अभियान का उद्देश्य, उद्यमियों और किसानों ने साझा की सफलता की कहानियां
पिपलौदा/जावरा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को पिपलौदा के डॉ. अंबेडकर मांगलिक भवन में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, कलेक्टर अजय कटेसरिया, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान अभियान का मुख्य उद्देश्य –
शिविर को संबोधित करते हुए जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान “जनता के लिए, जनता के द्वारा” की मूल भावना पर आधारित है। अभियान के माध्यम से प्रशासन ब्लॉक स्तर पर पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुन रहा है और उनके समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है।विधायक ने कहा कि “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास” इस अभियान की महत्वपूर्ण भावना है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन आवश्यक दस्तावेजों और पूरी जानकारी के साथ प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित अधिकारी प्रकरण को समझकर उसका शीघ्र निराकरण कर सकें। उन्होंने कहा कि पिपलौदा-जावरा क्षेत्र विकास के किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। शिविर में सामने आने वाली समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित होते रहेंगे।
उद्यमी संवाद में सामने आईं सफलता की कहानियां –
जन-विश्वास शिविर के दौरान उद्यमी संवाद का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय युवाओं, किसानों और उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। बैंक सखी कृष्णा ने बताया कि कालूखेड़ा में केंद्रीय बैंक से जुड़कर बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने करीब 8 करोड़ रुपये के ऋण प्रकरणों में सहयोग किया है। उन्होंने आजीविका मिशन से मिले सहयोग की जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें दिल्ली भी आमंत्रित किया गया था। युवा उद्यमी जितेंद्र पाटीदार ने गार्लिक प्रोसेसिंग और कंपनी को उत्पाद की आपूर्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए बैंक से ऋण प्राप्त कर व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा रहा है। उद्यमी अमित पटेल ने सीपीजी प्लांट के माध्यम से खाद निर्माण और जैविक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे बागवानी खेती से भी जुड़े हैं और उनके उद्यम से करीब 60 लोगों को रोजगार मिल रहा है।नौकरी छोड़ी, शुरू की मोती की खेती और अब 480 लोगों को दे रहे प्रशिक्षण –
ग्राम नौलखा के किसान दिलीप नायक ने मोती की खेती के अपने अनुभव साझा कर शिविर में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में नौकरी छोड़कर उन्होंने मोती की खेती शुरू की। इसके बाद मोती से विभिन्न सामग्री तैयार कर व्यवसाय को विस्तार दिया। दिलीप नायक ने बताया कि उनके कार्यों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है। वर्तमान में देश-विदेश में करीब 480 विद्यार्थी उनसे मोती की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
ग्रामीणों से सीधे संवाद, आवेदनों पर अधिकारियों को निर्देश –
शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से जुड़े आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।ये रहे मौजूद –
शिविर में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शंभुलाल चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष योगेंद्रसिंह सोलंकी, नगर पंचायत अध्यक्ष उपमा पटेल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, जावरा एसडीएम रचना शर्मा, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post Views: 35
#jan vishvash shivir #jaora news today #piploda news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.