Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण
– अध्यक्ष यश जैन के स्वर्णिम कार्यकाल का भव्य समापन, अध्यक्षीय यशोत्सव अवार्ड से सम्मानित हुए लायन सदस्य – देहदानी-नेत्रदानी परिवारों का सम्मान – सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान की मिली सराहना जावरा। लायंस क्लब जावरा के सत्र 2025-26 का समापन समारोह यशोत्सव रविवार को सेवा, सम्मान एवं उपलब्धियों के ऐतिहासिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष यश जैन (एडवोकेट) के नेतृत्व में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले लायन सदस्यों को अध्यक्षीय यशोत्सव अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही देहदानी एवं नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, नेत्र चिकित्सालय में स्थापित नई लिफ्ट, अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों…
जावरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने तलवार लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
– हाथीखाना क्षेत्र में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रहवासियों ने खोली आरोपी की करतूतों की पोल जावरा। शहर के हाथीखाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक द्वारा खुलेआम हाथ में तलवार लेकर युवक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में सामने आया कि मामला महज आपसी विवाद का नहीं, बल्कि नाबालिग बच्ची से लगातार छेड़छाड़ का था। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी खालिद पिता सलीम एवं उसके भाई फारूक पिता सलीम, निवासी खत्रीपुरा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 296, 351(2), 3(5), पॉक्सो एक्ट…
कालुखेड़ा गोलीकांड : आंजना समाज ने एसपी अमित कुमार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
– हत्या के प्रयास का मामला वापस लेने, निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग जावरा। कालुखेड़ा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड एवं गुमशुदगी प्रकरण को लेकर सोमवार को आंजना समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जावरा विश्राम गृह में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। समाज ने पुलिस द्वारा दर्ज अपराध को एकतरफा और असत्य बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने तथा घायल पक्ष पर दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं को समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 25 जून को मानसिक रूप से अस्वस्थ अमृतलाल आंजना की गुमशुदा पुत्री हिमांशी की तलाश…
– महाअभिषेक, दिव्य श्रृंगार और पुष्पवर्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर में आयोजित 21वें वर्षगाँठ महोत्सव का सोमवार को भव्य महाआरती एवं माहाप्रसादी (भंडारे) के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण समापन हुआ। नौ दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 21 जून से प्रारंभ होकर 29 जून को हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।समापन दिवस पर प्रात:काल से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। पंडित हरिओम शर्मा एवं मंदिर पुजारी पंडित गोपाल शर्मा ने भगवान श्री साँवलिया सेठ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य महाअभिषेक संपन्न…
– 21वें वर्षगाँठ महोत्सव के समापन अवसर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भागवताचार्य ने सुनाया सुदामा चरित्र और भक्ति का संदेश जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर में आयोजित 21वें वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को रविवार को विश्राम दिया गया। इस अवसर पर व्यासपीठ का सम्मान मंदिर समिति एवं शिवशक्ति मारुति समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया। भागवताचार्य पं. पवन शास्त्री ने कथा के विश्राम दिवस पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का कभी समापन नहीं होता, यह केवल विश्राम है, क्योंकि इसका स्वरूप…
– 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील – अधिकारियों ने कहा—समय पर टीकाकरण से स्थायी विकलांगता से बचाव संभव जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. किरण वाडिवा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील के मार्गदर्शन में, सीबीएमओ एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में स्थानीय सिविल हॉस्पिटल जावरा में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर में अभियान का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद रजत सोनी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र…
जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा
– कुछ न्यायाधीशों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल – वर्षों से एक ही सीट पर पदस्थ अधिकारियों पर भी उठे आरोप; 29 जून को होगा बड़ा फैसला। जावरा। जावरा न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर अब असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। अभिभाषक संघ जावरा ने न्यायालय में पदस्थ कुछ न्यायाधीशों की कार्यशैली एवं व्यवहार पर गंभीर आपत्तियां जताते हुए 29 जून को सामान्य सभा की आपात बैठक बुलाने की घोषणा की है। अभिभाषक संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, न्यायालय में पदस्थ कुछ न्यायाधीशों की कार्यप्रणाली नियमों के विपरीत एवं अत्यंत आपत्तिजनक बताई गई है। संघ का कहना…
देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास
– 98.4 अंक व फाइव स्टार रैंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, मध्य प्रदेश और जावरा का नाम किया रोशन जावरा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन-2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें शासकीय सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय, जावरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.4 अंक एवं फाइव स्टार रैंक के साथ देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर के लगभग 12 लाख शहरी एवं ग्रामीण विद्यालयों का स्वच्छता, हरित परिसर, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, अपशिष्ट…
हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज
– 3 बच्चों की मौत के बाद राहत राशि जारी – एक कर्मचारी निलंबित, दो श्रमिक कार्य से पृथक, मृतक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी रतलाम/पिपलोदा। ग्राम हतनारा में 25 जून को मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत और 15 से अधिक लोगों के झुलसने की घटना के बाद प्रशासन ने राहत एवं मुआवजे के साथ-साथ जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार की शाम को एसपी अमित कुमार ने भी हतनारा पहुंचकर घटना स्थल का अवलोकन किया।…
– रिंगनोद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच फोरलेन पर की घेराबंदी – राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क की जांच शुरू। रतलाम/ढोढर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी…
