• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल बरामद
क्राइम न्यूज़

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल बरामद

EditorBy EditorAugust 20, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक की जांच में खुला वाहन चोरी का बड़ा राज
– आरोपियों ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से 9 अन्य बाइक चुराना कबूला
– एक आरोपी पर पहले से 12 चोरी के मामले दर्ज
रतलाम। रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कथित अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है।
जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई थी दो बाइक –
मामला 5 अगस्त 2026 का है। फरियादी शाहिद खां निवासी काजीपुरा, रतलाम और भोला वसुनिया निवासी बिलपांक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। दोनों ने अपनी मोटरसाइकिलें अस्पताल परिसर में खड़ी की थीं। रात के समय अज्ञात बदमाश दोनों बाइक चोरी कर ले गए। मामले में थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अलग-अलग अपराध दर्ज करते हुए धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी हिरासत में –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्रकांत गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। दौरान विवेचना पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विष्णु पिता बाबूलाल खाती (41) और बिलास कछावा पिता श्मालाल कछावा (59), दोनों निवासी कुकड़ेश्वर, जिला नीमच को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में सामने आया चोरी का बड़ा नेटवर्क –
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 5 अगस्त को जिला अस्पताल परिसर से दो हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इनमें से एक मोटरसाइकिल रूक्क4र्3ंक्च1315 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 अन्य मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये वाहन किन-किन मामलों में चोरी हुए थे।एक आरोपी पर पहले से 12 चोरी के मामले –
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विष्णु पिता बाबूलाल खाती के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के कुल 12 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड लेकर अन्य वाहन चोरी की घटनाओं और उनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका –
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्रकांत गौतम के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस खान, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिसोदिया, प्रधान आरक्षक जितेंद्र बघेल, प्रधान आरक्षक देवीलाल गुर्जर, प्रधान आरक्षक अजय दुबे सहित आरक्षक रितेश यादव, धीरेन्द्र गोखले, हरिकिशन, रितेश राठौड़, दीपक वसुनिया, वीरेन्द्र सोनी, लोकेन्द्र सोनी, गोपाल आंजना, राजेश सिंगाड़, प्रधान आरक्षक मनोज टांक, आरक्षक लोकेश मालवीय तथा थाना कुकड़ेश्वरजिला नीमच और थाना मनासा के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अब बरामद 10 मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों और उनसे जुड़े चोरी के प्रकरणों की जानकारी जुटा रही है।

Post Views: 36
#Bike chori #crime news #MPPOLICE #Ratlam news today #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

खेत में विवाद के बाद दराते से हमला करने वाली महिला को 6 माह की सश्रम सजा

September 2, 2026

ढोढर में निर्माणाधीन मकान के तलघर में मिले दो शव, सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद

August 27, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.