Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– चंद बिजली के खम्बो से उतारे छोटे छोटे फ्लैक्स, घंटाघर और दीवार की और झांका तक नहीं जावरा। शहर के समस्त सरकारी भवनों और बिजली के खम्बो पर बगेर कोई शुल्क दिए शहर के फ्लैक्स होर्डिंग्स निर्माताओं द्वारा टांगे गए फ्लैक्स को जावरा हेडलाईंस की खबर के बाद नगर पालिका ने स्वच्छ दीवार अभियान चलाते हुए फ्लैक्स उतारने की कार्रवाई प्रारंभ की, लेकिन स्वच्छ दीवार अभियान के तहत नपा ने शहर की एक भी दीवार को स्वच्छ नहीं किया। नपा कर्मचारियों ने केवल चंद बिजली के खम्बो पर लगे फ्लैक्स को उतारकर अभियान की इतिश्री कर ली। अभियान के…
– नन्हे मुन्नों ने प्रदर्शनी में दिखाया अपना हुनर जावरा। जनशिक्षा केंद्र स्तर स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जनशिक्षा केंद्र सी.एम. राइस महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा पर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत 10 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा गणित विषय के अंतर्गत गणितीय आकृतियों के मॉडल,मैथ्स स्क्वेयर,पाइथागोरस प्रमेय के मॉडल,विज्ञान विषय में जल शुद्धिकरण,सेटेलाइट, बांध,संतुलित आहार, ड्रीप एरिगेशन, पर्यावरण में वाटर केडिस्पेंसर, पवनउर्जा, जलचक्र,एवं सामाजिक विज्ञान में ज्वालामुखी, सौरमंडल, सूर्यग्रहण, परिवहन एवं संचार पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन किया गया। https://youtu.be/wMKGOi-2DNk?si=8vX0UqiDIL9fnvWr विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन सहायक संचालक…
जावरा। सकल पंच राठौर समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री सत्यनारायण का अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती का आयोजन खाचरौद रोड़ स्थित राठौर धर्मशाला पर किया गया। अन्नकूट महोत्सव के साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। राठौर समाज के मीडिया प्रभारी बद्रीलाल चौहान एवं संतोष बोराणा ने बताया कि सर्वप्रथम समाज के श्री सत्यनारायण मन्दिर लालागली पर 56 भोग लगाकर आरती की गई उसके पश्चात राठौर धर्मशाला स्थित श्री गणेश मंदिर पर भगवान गणेश जी को 56 भोग लगाकर आरती की गई। उसके पश्चात समाज के 19 शिक्षकों का सम्मान समारोह कीया गया, सम्मान समारोह में…
जावरा। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल की होनहार छात्रा नौरिन फातेमा ने अपनी मेहनत और कौशल के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा ने हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु हुआ हैं। नौरिन प्रतियोगिता से पूर्व 12 नवंबर को गुना में आयोजित नेशनल शिविर में शामिल होकर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण…
क्या चुनाव तक ही प्रभाव में रहता हैं संपत्ती विरुपण अधिनियम … ? फ्री में उपयोग किए जा रहे सरकारी भवन, बिजली के खंबे, ट्रेफिक सिग्नल
– शहर के सभी शासकीय भवनों पर बगैर किसी शुल्क के लगाए जा रहे होर्डिंग, मोटी कमाई कर रहे होर्डिंग और फ्लेक्स निर्माता – चौपाटी चौराहे पर ट्रेफिक सिग्नल को भी नहीं छोड़ा, वाहन दिखाई नहीं देने से रहता हैं हादसों का खतरा – विधायक, सांसद से लेकर सीएम और पीएम के फोटो देखकर नपा भी नहीं हटा पा रही अवैध रुप से लगे होर्डिंग और फ्लैक्स जावरा। शहर में चुनावी मौसम आते ही संपत्ती विरुपण अधिनियम अचानक से एक्टिव हो जाता हैं, इस अधिनियम के एक्टिव होते ही शहर के चप्पे चप्पे पर अवैध रुप से लगे फ्लैक्स और…
– ट्राली चोरी के आरोप में लंबे समय से चल रहा था फरार – आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले का निवासी आलोट l जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीर अपराधों में फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आलोट पुलिस को सफलता मिली हैं। आलोट पुलिस ने लंबे समय से ट्राली चोरी के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकडऩे में सफलता प्राप्त की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे 06 नवंबर…
– इंदौर में आयोजित अवार्ड समारोह में क्लब को मिला अवार्ड – क्लब सहित कई पदाधिकारियों को भी मिले विशिष्ट अवार्ड जावरा। लायंस इंटरनेशनल व लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाए गए सेवा सप्ताह का लायंस प्रान्त डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह इंदौर में निजी रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। जिसमें लायंस क्लब जावरा को सेवा सप्ताह सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि के अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब जावरा के प्रचार प्रसार संयोजक शेखर नाहर व संदीप रांका ने बताया कि इंदौर में आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि गेट एरिया वॉइस लीडर कुलभूषण मित्तल…
जावरा/पिपलोदा l पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा क्षेत्र में हो रही चोरीयो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाधा के मार्गदर्शन मे एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के द्वारा धरपकड़ हेतु लगातार सतत् प्रयास किये जा रहे थे, जिसमे दिनांक 07.11.2024 को सफलता प्राप्त करते हुए आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया मनुका जप्त किया। घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 03.11.2024 को फरियादी रशीद एहमद पिता यासीन शाह जाति…
अधिकारियों की लापरवाही हैं… या काम की व्यस्तता…. 2018 के बाद से अधिकारियों के नाम तक नहीं लिखे जा सके
– एसडीओ लोक निर्माण विभाग कार्यालय में लगे अधिकारियों के बोर्ड में भी बरती गई लापरवाही, सिद्ध करती हैं कि यहां नहीं बैठते हैं अधिकारी जावरा। शहर के न्यायालय परिसर स्थित लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी या तो काम में अत्यधिक व्यस्त हैं या काम के प्रति इतने लापरवाह हैं कि लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पदस्थ एसडीओ के बोर्ड पर बीते सात सालों से विभाग में पदस्थ अधिकारियों के नाम तक लिखवाने का समय नहीं मिला। बोर्ड पर नाम लिखवाने जैसे छोटे काम में बरती गई लापरवाही इस बात को सिद्ध करती हैं कि विभाग के…
– भगवान गणेश की आरती के साथ लगाया 56 भोग – लायंस क्लब जावरा ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह जावरा। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से हम सभी के बीच अपनत्व व अपनेपन का एहसास कराता है व नई ऊर्जा प्रदान करता हंै। उपरोक्त विचार लायंस क्लब जावरा के दीपावली मिलन समारोह व लायंस नेत्र चिकित्सालय स्थित गणेश जी मन्दिर पर छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव पर लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने व्यक्त किए, आपने कहाँ की सेवा तीर्थ लायंस क्लब जावरा व लायंस नेत्र चिकित्सालय जावरा के माध्यम से हम निरंतर मानव सेवा के जन हितेषी…
