– एसडीओ लोक निर्माण विभाग कार्यालय में लगे अधिकारियों के बोर्ड में भी बरती गई लापरवाही, सिद्ध करती हैं कि यहां नहीं बैठते हैं अधिकारी
जावरा। शहर के न्यायालय परिसर स्थित लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी या तो काम में अत्यधिक व्यस्त हैं या काम के प्रति इतने लापरवाह हैं कि लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पदस्थ एसडीओ के बोर्ड पर बीते सात सालों से विभाग में पदस्थ अधिकारियों के नाम तक लिखवाने का समय नहीं मिला। बोर्ड पर नाम लिखवाने जैसे छोटे काम में बरती गई लापरवाही इस बात को सिद्ध करती हैं कि विभाग के आला अधिकारी बीते सालों में कभी इस कार्यालय में बैठे ही नहीं हैं, यदि बैठते तो शायद उनका ध्यान इस बोर्ड पर जरुर जाता और कम से कम पदस्थ अधिकारी अपना नाम को बोर्ड पर अंकित करवा ही देता।
जावरा अनुविभाग में 2018 के बाद से लोक निर्माण विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर नीतेश कुमार सुलिया के बाद हिमांशु जैन पदस्थ रहे लेकिन इन दोनो ही अधिकारियों ने भी इस और ध्यान नहीं दिया, वहीं हालही में एसडीओ के पद पर पदस्थ हुई किरण जमड़ा ने भी शायद इस बोर्ड पर ध्यान नहीं दिया हैं। यही कारण है कि बीते सात साल में दो एसडीओ आकर चले भी गए लेकिन उनके नाम तक इस बोर्ड पर दर्ज नहीं हो सके। अनुविभाग के अधिकांश शासकीय भवनों की मरम्मत और रखरखाव का जिम्मा जिस विभाग के पास हैं, उसी विभाग में इस तरह की अंधेरगर्दी मची हैं, तो जनता अन्य कामों को लेकर इन अधिकारियों और कर्मचारियों से क्या ही उम्मीद रखे। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

