– ट्राली चोरी के आरोप में लंबे समय से चल रहा था फरार
– आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले का निवासी
आलोट l जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीर अपराधों में फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आलोट पुलिस को सफलता मिली हैं। आलोट पुलिस ने लंबे समय से ट्राली चोरी के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकडऩे में सफलता प्राप्त की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे 06 नवंबर 24 को थाना आलोट पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना पर ट्राली चोरी के अपराध मे फरार आरोपी कमल पिता जयसिंह कंजर (26) निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को भोजाखेडी सेदरा फंटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी कमल कंजर से हिकमत अमली से पुछताछ करते आरोपी कमल कंजर द्वारा 17 अक्टुबर 24 को आरोपी साथियो के साथ मिलकर ग्राम भोजाखेडी के पास मोड़ पर खजुरी सोलंकी के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर डकेती की योजना बनाते समय ग्राम भोजाखेडी के ग्रामीणजन मौके पर आ जाने से भागते समय किसी साथी द्वारा फायर करना स्वीकार किया गया एवं 25 अक्टुबर 24 को तालजी के पास खल बेचने वाले फरियादी राहुल व उसके साथियो को खेतो मे बुलाकर उनके साथ नगदी 60 हजार रुपये, मोबाईल फोन व चांदी के सामानो की लुट करना स्वीकार किया गया जिस पर दोनो अपराधो मे आरोपी को पृथक पृथक गिरफ्तारी ली जाकर माननीय न्यायालय से पीआर लिया गया है आरोपी से अन्य अपराधो के बारे मे पुछताछ की जाकर फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।
आरोपी के कब्जे से मोटर साईकल की जप्त –
आरोपी कमल के कब्जे से पुलिस ने अपराध क्रमांक 607/2024 धारा 191(2,3)190, 109 बीएनएस में घटना में प्रयुक्त की गई एक बिना नम्बर की मोटर सायकल किमती 55 हजार रुपये, अपराध क्रमांक 616/2024 धारा 309 (6) बीएनएस मे लूट के नगदी 50000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल फोन बरामद किया हैं। आरोपी को पकडऩे में निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, उनि प्रमोद राठौर, कुलदीप डाबी, मनोज पाटीदार, सउनि मोहन भाटी, अशोक चौहान, कैलाशचन्द्र मीणा, प्रआर दिनेश जाट (विशेष भूमिका), लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी (सायबर सेल), प्रआर मो. युसुफ मंसुरी, गजेन्द्र सिंह, आर राजेश चौधरी, अभिनन्दन जगावत, अंकित काला, दीपक पाटीदार, रौनक पोरवाल, अजीत जाट, सुनिल चुनारा, लोकेन्द्र शर्मा, ईश्वर सिंह, आर धर्मेन्द्रसिंह, थामस भाभर, कमल सिंह, सैनिक शाहरुख की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

