Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
8 मुद्दों के सम्मेलन में चर्चा से पहले ही सफाई और शिकायत के मुद्दे पर गर्म हुआ सदन का माहोल
– एक पार्षद की शिकायत के चलते बाकी 29 पार्षद हो रहे परेशान – शिकायतकर्ता पार्षद को सम्मेलन में सीएमओ ने घेरा तो पार्षद सदन से उठकर ही चली गई – नपा में अब भण्डार क्रय नियम के अनुसार ही किया जाएगा काम जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा का साधारण सम्मेलन गुरुवार को नपा सभागृह में नपाध्यक्ष अनम कड़पा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों के करीब 8 मुद्दों को शामिल किया गया। लेकिन मुद्दों पर बहस और चर्चा से पहले ही एक पार्षद द्वारा लोकायुक्त में की गई शिकायत और सफाई के मुद्दे पर ही पक्ष…
जावरा। सकल पंच राठौर समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सत्यनारायण भगवान का अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग महाआरती के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। समाज के मीडिया प्रभारी बद्रीलाल चौहान और सतोष बोराणा ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव 08 नवंबर की शाम को खाचरौद रोड़ स्थित राठौर धर्मशाला पर आयोजित किया गया हैं। जिसमें भगवान सत्य नारायण की महाआरती व छप्पन भोग दोपहर 4.30 बजे लाला गली स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर पर लगाया जाएगा। शाम 5 बजे भगवान गणेश की महाआरती व छप्पन भोग लगाया जाएगा। शाम 5.30 बजे राठौर धर्मशाला पर शिक्षक…
– गुरुवार को दोपहर में एसपी अमित कुमार ने किया मामले का खुलासा – आरोपियों ने मारपीट कर कुंए में फैकने की बात की कबूल जावरा। फोरलेन स्थित परवलिया डेरों से दीवाली की रात में विवाद और मारपीट के बाद लापता हुए उज्जैन निवासी लोकेश के मामले में पुलिस के द्वारा गुम शुदा लोकेश तम्बोलिया के संबंध में गुम इंसान एवं मारपीट के संबंध में अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 296,115(2),351(2),191(2) 3(5) क्चहृस् का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा की गई सर्चिंग के बाद बुधवार को अंतत: परवलिया के एक कुंए से लोकेश का शव…
दस दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनेगी गुरु नानक जयंती, 8 नवंबर से प्रारंभ होगा 556 वां प्रकाश पर्व
– 8 नवंबर से प्रारंभ होगा 556 वां प्रकाश पर्व, 17 को होगा समापन जावरा। पंजाबी समाज द्वारा गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहिब स्टेशन रोड़ पर श्री गुरुनानक देव जी का 556 वा प्रकाश पर्व 15 नवंबर शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व का शुभारंभ 08 नवंबर से प्रारंभ होगा। जिसमें तहत 08 नवंबर से 12 नवंबर तक प्रात: 5:30 से 7:30 बजे तक 5 दिवसीय प्रभात फैरी निकाली जाएगी। तीन श्री अखंड पाठ साहिब जी की सेवा पहला अखंड पाठ सा. 11 से 13 तक दूसरा पाठ 13 से 15 व तीसरा 15…
जावरा अनुविभाग का लोक निर्माण विभाग सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों में पहले स्थान पर, लापरवाह अधिकारियों के चलते नहीं हो रहा निराकरण
– सड़क निर्माण, भवन निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण से जुड़ी कई शिकायते सीएम तक पहुंची – शिकायतों के निराकरण में भी अधिकारियों की लापरवाही उजागर, कई शिकायतों का नहीं हो रहा निराकरण जावरा। शहर को ग्रामीण अंचलों से जोडऩे के लिए सड़क निर्माण, भवन निर्माण आदि जैसे कई कार्य करने वाला विभाग हैं लोक निमार्ण विभाग, इस विभाग द्वारा बनाए गए भवनों, सड़कों आदि में भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री निर्माण तथा कार्यो में लेटलतिफी और लापरवाही और कमिशन खोरी की शिकायत आम बात हैं, इस विभाग के स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह हैं कि मध्यप्रदेश की महती…
जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में कार्ययोजना अनुसार नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 एवं न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत बुधवार को प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश जावरा उषा तिवारी की उपस्थिति में सी.एम. राईज, महात्मा गांधी विद्यालय जावरा में विशेष विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा आयोजित विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 04 नवंबर से 09 नवंबर तक न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत…
जावरा। जावरा हैंडबॉल क्लब के 14 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। क्लब के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं व्यायाम निर्देशक विजय रावल ने बताया की विगत दिनों संभागीय शालेय प्रतियोगिता मे रतलाम जिले की टीम के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर जावरा हैंडबॉल क्लब पर नियमित अभ्यास करने वाले 7 बालक एवं 7 बालिका का चयन 68 वीं राज्यस्तरीय शालेय 19 वर्ष से कम आयु समूह की बालक एवं बालिका टीम मे हुआ है। यह प्रतियोगिता 8 नवम्बर 2024 से 12 नवम्बर 2024 को मध्यप्रदेश के हरदा जिले मे आयोजित हो रही है। चयनित खिलाडी 7 नवम्बर…
महज 5 रुपए के पीछे हुआ विवाद, गई उज्जैन के लोकेश की जान, 6 दिन बाद परवलिया के पीछे कुंए से मिला शव, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में
– पुलिस ने लोकेश सर्चिंग के लिए एयर ड्रोन से लेकर वाटर ड्रोन तक लगाए – लगातार दुसरे दिन भी चल डेरों पर जेसीबी, एसपी सहित जिले भर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे मौके पर जावरा। लेबड़ नयांगाव फोरलेन स्थित ग्राम परवलिया में बीते दिनों प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के 9 लड़के पहुंचे थे, 10 रुपए की सिगरेट 15 रुपए में बेचे जाने की बात पर हुए विवाद के बाद अंतत: उज्जैन के लोकेश को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दीवाली के दिन लापता हुए लोकेश का शव छठे दिन परवलिया…
परवलिया डेरों से उज्जैन से लड़का लापता, लड़का उज्जैन का तो मामला हुआ हाईप्रोफाईल, पुलिस और प्रशासन सख्त, एसपी ने संभाला मोर्चा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी को किया निलंबीत
– मंगलवार को सुबह से परवलिया डेरों में तैनात हुआ पुलिस फोर्स, दो कहांनिया आपसी में जुड़ी – कोई नहीं समझ पाया मामला क्या हैं … ? क्यों जमा हुई पुलिस … ? – अंतत: अधिकारी बोले एमपीआरडीसी के आवेदन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा हैं अमला जावरा। लेबड़ नयांगाव फोरलेन स्थित ग्राम परवलिया में बीते दिनों प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के 9 लड़के पहुंचे थे, सिगरेट के पैसों की बात को लेकर विवाद हुआ, तो लड़कों और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई, मारपीट के एक लड़का लापता हो गया। चूकिं लड़का उज्जैन का…
– राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव के कर कमलों से होगा नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ जावरा। शहर का फैमस शिवरंजनी इवेंट्स शहर को शिवरंजनी साफा हाऊस के रुप में नई सौगात देने जा रहा हैं। साफा हाऊस पर आपको साफो की सम्पूर्ण श्रृंखला के साथ ही मिलेगी विवाह में उपयोग आने वाली कटार, कंठी, तलवार के साथ ओर भी कई आईटम। शिवरंजनी साफा हाऊस के रंजीत रा ने बताया कि लाभ पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर शिवरंजनी साफा हाऊस का शुभारंभ राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव के कर कमलों से किया जाएगा। शुभारंभ बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे बटालियन…
