– चंद बिजली के खम्बो से उतारे छोटे छोटे फ्लैक्स, घंटाघर और दीवार की और झांका तक नहीं
जावरा। शहर के समस्त सरकारी भवनों और बिजली के खम्बो पर बगेर कोई शुल्क दिए शहर के फ्लैक्स होर्डिंग्स निर्माताओं द्वारा टांगे गए फ्लैक्स को जावरा हेडलाईंस की खबर के बाद नगर पालिका ने स्वच्छ दीवार अभियान चलाते हुए फ्लैक्स उतारने की कार्रवाई प्रारंभ की, लेकिन स्वच्छ दीवार अभियान के तहत नपा ने शहर की एक भी दीवार को स्वच्छ नहीं किया। नपा कर्मचारियों ने केवल चंद बिजली के खम्बो पर लगे फ्लैक्स को उतारकर अभियान की इतिश्री कर ली।
अभियान के दौरान किसी नगर पालिका कर्मचारी ने चौपाटी स्थित ट्रेफिक सिग्नल, एसडीएम आफीस और गन्ना विकास विभाग की वॉल, रजिस्टार कार्यालय की दीवार के साथ शहर के प्रमुख घंटाघर पर लगे फ्लैक्स औैर होर्डिंग्स को हटाने की हिम्मत भी नहीं जुटाई। जिसमें चलते नगर पालिका का स्वच्छ दीवार अभियान भी झुठा ही सिद्ध हुआ। हालाकि मामले में नपा सूत्रों की माने तो जन्मदिन के बाद बचे हुए फ्लैक्स और होर्डिंग्स हटा दिए जाएंगे, लेकिन क्या ऐसा होगा यह कहना अभी मुश्किल हैं।


