Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
विकास ऐसा करों मोहन सरकार की व्यापार का विनाश ना हो, जावरा-उज्जैन के व्यापारियों ने लगाई सीएम से गुहार
– मामला जावरा-उज्जैन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे का – जोयो होटल चौराहे से भूतेड़ा तक बन रहे फ्लाय ओव्हर को लेकर चिंतित है व्यापारी – निजी जमीन के स्थान पर सरकारी जमीन को उपयोग में लेने की रखी मांग जावरा। सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे तथा लेबड़ नयागांव फोरलेन से जोडऩे के लिए मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार जावरा से उज्जैन तक नया ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे बनाने जा रही हैं, एक्सप्रेस वे के बनने से निश्चित ही शहर का विकास होगा, लेकिन होटल जौये चौराहे से उज्जैन बायपास से लेकर भूतेड़ा 8…
महापुरुष का गुणगान कर उनके बताए मार्ग पर चलना ही गुरु भक्ति का परिचय : आगमज्ञाता विकसित मुनी
– उपाध्याय श्री कस्तुरचन्द्रजी मसा की 119 वीं दीक्षा जयंति पर दिवाकर भवन पर हुई धर्मसभा – 135 वर्षीतप आराधकों का पारणा करवाकर किया बहुमान – पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा कि 147 वीं जन्मजयंती पर निकलेगा चल समारोह जावरा। जिस धरा पर गुरु भगवंतों का अवतरण होता है वह भूमि पावन होतीं हैं एसी धरा पर जन्म लेने वाले महापुरुष का गुणगान कर उनके बताये मार्ग पर चलना गुरु भक्ति का परिचय है ऐसे ही महापुरुष जावरा के गौरव चपडोद कुल दीपक मालवरत्न ज्योतिषाचार्य करुणा के सागर उपाध्याय श्री कस्तुरचंद जी म सा की 119…
अपने नाम को सार्थक कर रही संस्था संजीवनी, संस्था के आव्हान पर मां-बेटे सहित 11 लोगों ने लिया देहदान का प्रण
जावरा। मानव सेवा के क्षेत्र में यूं तो अनेक सामाजिक,धार्मिक संस्थाओं का योगदान देखने को मिलता है। लेकिन जावरा में एक ऐसी संस्था है,जिसके मानवीय प्रयासों की हर कोई सराहना करता नहीं थकता। उस संस्था का नाम है, संजीवनी..! एक संजीवनी वह थी, जिसे हनुमानजी पर्वत समेत ही उठा लाये थे। पीडि़त मानवता की मदद के लिए सदैव तत्पर इस संस्था संजीवनी के इरादे भी पहाड़ से कमतर नहीं लगते। संजीवनी फाउंडेशन के कार्य व कर्तव्य भी पर्वत जैसे ही अटल और ऊंचे नजर आते है। अपने नाम को सार्थकता प्रदान करती संस्था संजीवनी द्वारा की गई कोशिश के परिणाम…
जावरा। राज्य स्तरीय जूडो कराते प्रतियोगिता के लिए सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल के तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ हैं। चयनित खिलाडिय़ों में मोक्ष दायम, नेहल खान, यतींद्र सोलंकी शामिल हैं। प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने खिलाडिय़ों के चयन पर कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हमारी इसी सोच का प्रमाण है। मैं उन्हें इस सफलता के लिए बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे इस प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर…
रास्ता खुलवाने के नाम पर नामली थाने के एसआई ने मांगे 15 हजार, प्राईवेट व्यक्ति को लेने भेजा तो लोकायुक्त ने किया ट्रेप
– भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में बनाया प्रकरण रतलाम। क्षैत्र में अक्सर ग्रामीण अंचलों में रास्तों को लेकर विवाद होना आम बात हैं, पुलिस थानों से लेकर राजस्व न्यायालय में ऐसे कई प्रकरण प्रतिदिन देखने को मिलते हैं, लेकिन विवादित रास्ते को खुलवाने के नाम पर नामली थाने पर पदस्थ एसआई द्वारा ग्रामीण से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने का मामला मंगलवार को उस समय प्रकाश में आया जब रिश्वत के रुपए लेने पहुंचे एक व्यक्ति को लोकायुक्त पुलिस ने टे्रप किया। लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम के मेडिकल कॉलेज से समीप कार्रवाई करते हुए एसआई और प्राईवेट पर…
– सेवा गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुई लेडी लॉयन क्लब ओजस की रीजन व झोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा – निर्धन महिलाओं को आजीविका के लिए सिलाई मशीन और आटा, वस्त्र वितरित किया जावरा। पीडि़त मानवता की सेवा के भाव को मन में रखकर सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं जावरा का लेडी लायन क्लब जावरा ओजस, क्लब छोटा हैं लेकिन सेवा के क्षैत्र में बहुत आगे हैं, क्लब की सदस्याएं अपना अमूल्य समय निकालकर सेवा के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। यह बात लायंस इंनटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के रीजन 1 के रीजन…
अब रतलाम जिले के पुलिस कर्मियों को उनके जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी ताकि परिवार के साथ मना सके जन्मदिन : एसपी अमित कुमार का नवाचार
रतलाम। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपनी ज्वाईनिंग के साथ ही कई नवाचार अब तक किए हैं, एसपी ने अब अपने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर अवकाश देने का नवाचार प्रारंभ किया हैं। ताकि पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना सके। इतना ही नहीं प्रत्येक पुलिसकर्मी को एसपी निजी रुप से जन्मदिन की बधाई भी देंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को डीआरपी लाईन के धरमपालसिंह रानावत और नामली थाने के महेश कुमार को उनके जन्मदिन पर एसपी ने व्यक्तिगत रुप से बधाई देकर उनका अवकाश स्वीकृत किया। एसपी के इस नवाचार से…
पटाखा मार्केट तो उठा, लेकिन बीच बाजार दुकानों और घरों से धडल्ले से जारी हैं पटाखों की बिक्री
– शहर के कई बड़े व्यापारी बीच बाजार में दुकानों और घरों से कर रहे विक्रय – लायसेंसधारी व्यापारियों ने कहंा किया बचे हुए पटाखों का भंडारण … ? – शहर में नहीं हैं ऐसी कोई जगह, जहां किया जा सके विस्फोटक पदार्थो का भंडारण – जावरा शहर में करीब 97 दुकानदारों को जारी किए गए थे लायसेंस, लेकिन करीब 95 दुकाने ही लगी जावरा। रोशनी के पर्व दीपोत्सव के तहत पटाखों का व्यापार भी जमकर हुआ, शहर के इकबाल गंज स्थित मैला मेदान में पटाखा मार्केट लगाया गया था, पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने इस बार करीब…
– जापान के रैकोजी के बौद्ध मंदिर में स्वर्ण कलश में रखी हैं नेताजी की अस्थियां – 23 जनवरी को नेताजी की जन्म जयंति से पहले भारत लाया जाए अस्थि कलश – नेताजी के परपोते चन्द्रकुमार सहित उनके अनुयाईयों ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग शैलेन्द्रसिंह चौहान, चीफ एडिटर जावरा। आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारत भूमि के वीर सपूत देश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के दिवंगत होने के बाद आज उनकी अस्थियां जापान में पूजी जा रही हैं, जापान के रैकोजी के बौद्धमंदिर में नेताजी की अस्थिंया स्वर्ण कलश में सुरक्षित रखी गई…
गौ सेवा और भगवान भोलेनाथ की आरती कर मनाया भाजपा नगर मंडल ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का जन्मदिन
जावरा। जावरा की राजनीति का एक ऐसा नाम जिसे वर्षों से लोगो का प्यार, दुलार आशीर्वाद मिलता आ रहा है, परन्तु उनकी सहजता सरलता सदैव अन्य लोगों के सीखने योग्य है, वर्षों से राजनीति से जुडा परिवार जहां एक से बढ़कर एक दिग्गज राजनेताओं का आना जाना लगा रहता, उनका स्वयं का अपना एक लंबा राजनैतिक अनुभव हो गया है, परन्तु सदैव एक साधारण कार्यकर्ता की भांति लोगो से मिलना, उनकी समस्या सुनना और इसका निराकरण करना यही उनकी खासियत हैं। यह बात पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर…
