– इंदौर में आयोजित अवार्ड समारोह में क्लब को मिला अवार्ड
– क्लब सहित कई पदाधिकारियों को भी मिले विशिष्ट अवार्ड
जावरा। लायंस इंटरनेशनल व लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाए गए सेवा सप्ताह का लायंस प्रान्त डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह इंदौर में निजी रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। जिसमें लायंस क्लब जावरा को सेवा सप्ताह सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब जावरा के प्रचार प्रसार संयोजक शेखर नाहर व संदीप रांका ने बताया कि इंदौर में आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि गेट एरिया वॉइस लीडर कुलभूषण मित्तल व अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल व विशेष उपस्थिति पूर्व गवर्नर यश शर्मा, अनिल खंडेलवाल, रतनलाल गुप्ता,अतुल मित्तल, रमेश काबरा, रश्मि गुप्ता,डॉ. साधना सोडानी की उपस्थिति में सेवा सप्ताह अवार्ड समारोह सम्पन्न हुआ, सेवा सप्ताह के कोर्डिनेटर डॉ. चंद्रप्रकाश के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, डिस्ट्रिक्ट के क्लबो में सेवा सप्ताह के दौरान विशिष्ट सेवा गतिविधियों के आधार पर अवार्ड प्रदान किए गए, लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में क्लब द्वारा सेवा सप्ताह में की गई सेवा गतिविधियों पर लायंस डिस्ट्रिक्ट द्वारा लायंस क्लब जावरा को सेवा सप्ताह सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि अवार्ड से सम्मानित किया गया, साथ ही क्लब अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, नेत्र चिकित्सालय चेयरमेन अनिल धारीवाल, रीजन चेयरमेन अरुण संघवी, पूर्वांध्यक्ष पवन मोदी, क्लब सचिव यश जैन व सेवा सप्ताह चेयरमेन पंकज कांठेड को भी विशिष्ट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल धारीवाल, अरुण संघवी, यश जैन, संजय गोधा, सजी वर्गीस, पंकज कांठेड, संदीप रांका, राजकुमार मारवाड़ी उपस्थित थे। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

