Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
पिपलोदा। जिले की नई जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर का स्वागत पिपलौदा विकासखंड के अधिकारियों ने रतलाम पहुंचकर किया। सम्मान के दैरान शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) अशोक कुमार लोढा, डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने किया। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व डीईओ कार्यालय के कर्मचारी, कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। सम्मान के प्रति उत्तर में अनीता सागर ने कहा कि जिले के स्कूलों में बेहतर शिक्षा एव पढ़ाई के प्रति माहौल मिले तथा रतलाम जिला शिक्षा…
– जिला शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृति पर आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों से कहीं ये बात जावरा। मेरा सभी शिक्षकों से अनुरोध है कि वे स्वयं को शिक्षक के पूर्व एक विद्यार्थी माने, क्यों वर्तमान के वैश्विक एवं ज्ञान के व्यापक क्षेत्रीय युग में शिक्षक का अपडेट रहना अत्यंत आवश्यक हैं, स्वअनुशासन से ही सफल प्रशासन संभव हैं। उक्त उदगार शिक्षा विभाग जावरा विकासखंड द्वारा आयोजित सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम के.सी. शर्मा ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर व्यक्त किये। स्वागत भाषण सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल ने प्रस्तुत दिया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेन्द्र…
– गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोपाल इफ्तेखार और श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम – पशु पालन विभाग और गौशाला ने किया सामुहिक आयोजन जावरा। भारतीय संस्कृति में सदैव से गाय का महत्व रहा है। इसलिए हम गाय को गौमाता कहकर बुलाते हैं। दीपावली के त्यौहार के अंतर्गत हम उसी कडी में गोवर्धन पूजा कर अपनी आस्था, अपना समर्पण गौमाता के प्रति व्यक्त करते हैं। उक्त विचार मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा गौ रक्षा वर्ष के अंतर्गत श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला एवं श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बरखेडी व पशुपालन विभाग जावरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोवर्धन…
प्रमुख सचिव के आदेश के बाद भी आयुक्त ने अब तक नहीं बनाया लिवइनकेशमेंट माड्यूलर, इंन्ट्री दर्ज नहीं होने से अटका करोड़ो रुपया
– सेवानिवृत प्राध्यापकों को लंबे अरसे से नहीं मिल रहा अर्जित अवकाश बीलों के नगदीकरण का लाभ जावरा। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अधीन सेवारत होकर सेवानिवृत प्राध्यापकों को एक साल का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी उनके स्वत्व अर्जित अवकाश का नगदीकरण बीलों का भुगतान अब तक नहीं हुआ हैं। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा बीलों के भुगतान के लिए आयुक्त उच्च शिक्षा को एक माडयूलर बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन आयुक्त ने अब तक इस और कोई काम नहीं किया हैं, ऐसे में प्रदेश के समस्त सेवानिवृत प्राध्यापकों के अर्जित अवकाश की…
– कॉलोनीवासियों ने किया सामुहिक दीवाली मिलन समारोह जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर जावरा के भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय के सामने स्थित जावरा शहर की सबसे वीआईपी कॉलोनी पाश्र्वनाथ स्टेट (नाहटा कॉलोनी), जहां करीब 103 प्लाट हैं, लेकिन फिलहाल करीब 27 प्लाट पर 20 घर बने हैं, 2 नए भवन बन रहे हैं, ऐसे में 20 परिवारों की इस नाहटा कालोनी के सभी रहवासी एक परिवार की तरह रहते हैैं, और समय समय पर सामुहिक रुप से तीज त्यौहार मनाते हैं। कॉलोनी में हिन्दु धर्म के सभी त्यौहार जैसे श्रीकॄष्ण जन्माष्टमी, श्रीगणेश उत्सव, शरद पूर्णिमा, होली, नवरात्रि एवं दीपावली सामुहिक रूप…
मानव सेवा का भाव…, मुकबधिरों से भी लगाव… अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति की गतिविधियां अतुलनीय…अकल्पनीय…!
जावरा। अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति के सेवा प्रकल्पों को देखते हुए इसका नाम अन्नक्षेत्र प्राणी कल्याण समिति रख देना चाहिए.! ऐसा इसलिए कि इस समिति के सेवा कार्यों का दायरा बहुत व्यापक होकर जनकल्याण ही नहीं प्राणीमात्र से जुड़ा हुआ है। इस सेवा संस्थान की गतिविधियां महज मानव कल्याण के कार्य तक ही सीमित नहीं है..! भले ही इसका नाम अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति हो, पर काम…काम जनक्षेत्र के अलावा मुकबधिरों का ख्याल रखना भी है। लोगों के जीते जी उनकी सेवा सुरक्षा को समर्पित यह संस्था व्यक्ति के मरने के पश्चात भी अपने दायित्व से पीछे हटती नजर नहीं आती। भूखे…
शहर के सोमवारियां में दीवाली पर हुई रंगोली प्रतियोगिता, सोश्यल मीडिया से आया परिणाम, विजेताओं को बांटे पुरुस्कार
– स्वीटी अरोड़ा प्रथम, आंचल कांठेड द्वितीय तथा श्रृति वर्मा रही तृतीय जावरा। रोशनी के पर्व दीपावली पर शहर के सोमवारियां में निवास करने वाले रहवासियों के लिए विशाल जनता क्लब सोमवारियां द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सोमवारिंया के हर घर के बाहर बनी रंगोली का फोटो लेकर उसे सोश्यल मीडिया पर डालकर सोश्यल मीडिया के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने का अनुठा प्रयोग किया गया। जिसे सोश्यल मीडिया पर खुब सराहा गया, कई लोगों ने रंगोलियों को सराहा और अपने कमेंट भी किए। सोश्यल मीडिया और विशाल जनता क्लब सोमवारियां के वरिष्ठजनों के निर्णय उपरांत प्रतियोगिता में…
जावरा की बेटी वशिष्ठा ने महाराष्ट्र के पूणे में किया कमाल, वेस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप में पाए दो गोल्ड मेडल
– 11 वेस्ट झोन शूटिंग चैम्पियनशिप में 22-50 मीटर स्पर्धा में लगाया सटीक निशाना जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सिनियर व नेशनल प्लेयर, जावरा निवासी इंदौर के लसुडिय़ा थाना प्रभारी तारेश स्वर्णकार की बेटी वशिष्ठा स्वर्णकार ने महाराष्ट्र के पूणे में आयोजित 11 वीं वेस्ट झोन शूटिंग चैम्पियनशिप में जूनियर और सीनियर दोनो श्रेणियों में सटिक निशाना लगाकर दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर जावरा जैसे छोटे से शहर का नाम रोशन किया हैं।वशिष्ठा ने छत्रपति स्टेडियम पूणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 11 वीं वेस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप में .22-50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अंडर 17 जूनियर और 17 से ऊपर सीनियर…
रतलाम। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जारी विशेष संक्षिप्त प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा मंगलवार को नामावली के प्रारूप प्रकाशन की सीडी तथा नामावली सेट मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारयों को प्रदान किए गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट में विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नितिन लोढ़ा, पीयूष बाफना आदि उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 29 अक्टूबर को किया गया। दावे तथा आपत्ति दर्ज करने की…
– मुख्तियार अली बने मिस्टर जावरा तहसील, इमरान अब्बास द्वितीय तथा मुख्तार जुनियर रहे तृतीय जावरा। रतलाम जिले में पहली बार जावरा के लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित फिटनेस वर्ल्ड जिम पर फिटनेस वर्ल्ड के 7 वीं एनिवर्सरी पर फिटनेस चैलेंज सीजन 2 के तहत आर्म रैसलिंग कंपटीशन (पंजा कुश्ती) का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। काम्पीटिशन में आर्म रैसलिंग एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल, प्रांजल पाण्डेय, डॉ अभिदीप शाकल्य, महेन्द्रसिंह सिसौदिया एडवोकेट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। संचालन राजकुमार शिंदे ने किया। आभार अंशुलसिंह चौहान ने माना। फिटनेस वल्र्ड के ऑनर अमजद खान ने बताया कि…
