जावरा। सकल पंच राठौर समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री सत्यनारायण का अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती का आयोजन खाचरौद रोड़ स्थित राठौर धर्मशाला पर किया गया। अन्नकूट महोत्सव के साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
राठौर समाज के मीडिया प्रभारी बद्रीलाल चौहान एवं संतोष बोराणा ने बताया कि सर्वप्रथम समाज के श्री सत्यनारायण मन्दिर लालागली पर 56 भोग लगाकर आरती की गई उसके पश्चात राठौर धर्मशाला स्थित श्री गणेश मंदिर पर भगवान गणेश जी को 56 भोग लगाकर आरती की गई। उसके पश्चात समाज के 19 शिक्षकों का सम्मान समारोह कीया गया, सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वर्तमान में सेवारत शासकीय शिक्षक एंव 3 वर्षो से सेवा दे रहे निजी संस्थानों के शिक्षकों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर पुष्पमाला पहना कर किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि शंकरलाल राठौर (नामली वाले), रमेश रामनारायण राठौर (ताल वाले), झमकलाल राठौर (रूपनगर) रहे। कार्यक्रम संयोजक गोरधनलाल राठौर (मिर्ची वाले), महेश राठौर (होटल सेलिब्रेशन), दिनेश राठौर होटल (साइराज), निरंजन भाटी मंचासीन रहे।
अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत सम्मान अतिथियों और संयोजकों के साथ समाज अध्यक्ष जगदीश सोलंकी द्वारा किया गया। स्वागत भाषण कोषाध्यक्ष विकास राठौर (सर) ने दिया। संचालन सचिव पवन परमार ने किया। आभार महिला मंडल अध्यक्ष रीना नंदकिशोर राठौर ने माना। सम्मान समारोह के बाद सभी समाजजनों के लिए अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। भोजन व्यवस्था रमेश सोलंकी, कमल सिंघल, कमल राठौर (गुरूकृपा) राकेश (लाइट) राकेश (आइसक्रीम) मांगीलाल( श्याम जी), संजय पताशा के साथ युवा साथियों ने देखी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

