जावरा। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल की होनहार छात्रा नौरिन फातेमा ने अपनी मेहनत और कौशल के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा ने हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु हुआ हैं। नौरिन प्रतियोगिता से पूर्व 12 नवंबर को गुना में आयोजित नेशनल शिविर में शामिल होकर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है। छात्रा की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने छात्रा को इस अतुलनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए हमारे स्पोर्ट्स स्टॉफ ने काफी मेहनत की है। आज हमारे सामने इस मेहनत का परिणाम नौरिन के रूप में है। नौरिन ने अपने इस सफर में परिवार, शिक्षकों और मित्रों का समर्थन और प्रोत्साहन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए सिर्फ एक शुरुआत है, और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पूरी तैयारी के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और ऐसी अभिलाषा व्यक्त की है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता की नई ऊँचाइयों को छुए। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

