– मामला रियावन की 40 हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन का
जावरा। स्वामित्व योजना के नाम पर पिपलौदा तहसील की रियावन स्थित करीब 40 हजार वर्गफीट सरकारी भूमि को नेताओं, कोटवार और अन्य लोगों के नाम पर चढ़ाने की शिकायत सही मिलने पर जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने रियावन पटवारी अमरसिंह निनामा को निलंबित कर दिया हैं।
रियावन सरपंच संतोष सोनार्थी, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेश धाकड़ और पंच गौरव जैन ने उक्त मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद शुक्रवार को जांच दल रियावन पहुंचा था। जांच के बाद दल ने एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को जांच ्रप्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी, जहां से कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया हैं। वहीं मामले में पटवारी के साथ ही अन्य अधिकारियों पर भी तलवार लटक रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

