– यात्रा से एक दिन पहले सीएसपी ने ड्रोन केमरे के साथ ही देखा शौर्य यात्रा का रूट
– आयोजन स्थल का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जावरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया है। रविवार को दोपहर करीबन 1 बजे खाचरोद नाका स्थित कृषि उपज मंडी से शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें अधिकतर सदस्य गणवेश पहने होंगे। इसके अलावा बिना गणवेश के सादे कपड़ों में भी सनातनी यात्रा में भाग ले सकते हैं। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हाथ में दण्ड लिए चलेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुकेश मौलवा व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कश्यप शेरपुर का बौद्धिक होगा।
इन मार्गो से गुजरेगी शौर्य यात्रा –
मंडी परिसर से प्रारंभ शौर्य यात्रा गीता भवन, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारिया, पिपली बाजार, जवाहरपेठ,चूड़ी बाजार, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कमानी गेट, नीमचौक, लक्ष्मीबाई रोड, स्टेशन रोड़, रेलवे फाटक चौराहा, थानारोड, गौशाला रोड, रतलामी गेट, नीम चौक, आजाद चौक, सोमवारिया, रावण दरवाजा होते हुए पुन: मंडी प्रांगण पहुंचेगी। इस दौरान शौर्य यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर नागरिक स्वागत करेंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू जन सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी गोल्डी सागर सोलंकी ने दी।
पुलिस ने देखा रूट –
शौर्य यात्रा से एक दिन पहले शनिवार को सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने एसआई रघुवीर जोशी और पीएस भदौरिया के साथ यात्रा के रूट की ड्रोन से सर्चिंग करते हुए पुरे रूट का निरीक्षण किया, वहीं मंडी पहुंचकर आयोजन स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान डीएसबी के देवेन्द्र तिवारी, आरक्षक राममीणा, ललीत जगावत के साथ विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी मौजुद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

