Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– पूनम पटवा जिला संयोजक व अदिति राठौर जिला अध्यक्ष नियुक्त जावरा। भारत देश में करोड़ सहारा उपभोक्ताओं का विभिन्न जमा राशियों का भुगतान पिछले कई वर्षों से नहीं किया जा रहा हैं, आम गरीब आदमी जिसने अपनी गाड़ी कमाई विशेष कर महिलाएं जिन्होंने अपनी राशि बचत के उद्देश्य से जमा की थी, उनकी सारी राशि सहारा समूह ने हड़प ली है और उसका भुगतान नहीं कर रहा हैं। उपभोक्ता अदालतों से भी ग्राहकों के पक्ष में फैसले दिए गए लेकिन भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा हैं। सहारा कंपनी सेबी एवं सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न अदालती फसलों से भुगतान लंबित…
जावरा। आचार्य श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वर जी मसा की क्रियोद्धार भूमि श्री राज राजेन्द्र वाटिका तीर्थ पर गुरु सप्तमी के अवसर पर जावरा त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष पद पर अजीत चत्तर को मनोनीत किया गया। चत्तर के मनोनयन पर संघ के पूर्वाध्यक्ष विजय आंचलिया, सर्राफ प्रकाश कांठेड़, अशोक चौपड़ा, सुरेश पगारिया, अशोक सिसौदिया, अनिल धारीवाल, धर्मेन्द्र कोलन, अशोक बोरदिया, पारस सकलेचा, नगीन सकलेचा, डॉ सीएम मेहता, डॉ सुरेश मेहता, वीरेन्द्र सिसौदिया (केवी), श्रेणिक धारीवाल, शांतिलाल दसेड़ा, राजमल धारीवाल, प्रवीण कोलन आदि ने स्वागत कर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि चत्तर सरस्वती शिशु मंदिर, जावरा कृषि उपज मंडी के साथ ही जैन…
– जावरा ठेकेदार एसोसिएसन का सर्वानुमति से हुआ गठन जावरा। नगर पालिका जावरा ठेकेदार ऐसोसिएशन की बैठक में ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओंऔर उनके निराकरण को लेकर विचार विर्मश किया गया। निराकरण के लिए विधायक राजेन्द्र पांडे, नपाध्यक्ष अनम कडपा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया से मिल कर समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में संस्था के नवीन पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें सर्वानुमति से संजय हरा को अध्यक्ष चयनित किया गया। आगामी बैठक में संस्था अन्य पदाधिकारियों की घोषणा करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में ओमप्रकाश, अतहरउद्दीन, जफर खान…
– गीता भवन पर जारी सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव जावरा। मनुष्य शरीर मिलना ही दुलर्भ हैं, आत्मा और परमात्मा को जानने के लिए ही मनुष्य शरीर मिला हैं, इंसार की मृत्यु के समय जेसे उसके विचार होंगे, जेसा उसका संग होगा वेसा ही उसे अगला जन्म मिलता हैं, इसलिए मानव शरीर मिला हैं, तो इसे ईश्वर की भक्ति में लगाओं। यदि श्रृष्टी में विलय करना चाहते हो तो तप करों, आराधना करों । यह बात श्री गीता भवन ट्रस्ट जावरा द्वारा श्री गीता जयंती महामहोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा कथा का रसपान…
जावरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। जिसका विषय – जल ओर पर्यावरण रखा गया हैं। संस्था सचिव महेश शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक भाविका धारीवाल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। चित्रकला हेतू ड्राइंग शीट ओर कलर प्रतियोगी को ही लाना होगा । चित्र के साथ शीर्षक भी लिखना होगा साथ ही जल एवं पर्यावरण पर एक स्लोगन भी लिखना होगा। प्रतियोगिता 12…
– टीम मेनेजर के रुप में विजय रावल होंगे दल में शामिल जावरा। बिच हैंडबॉल की महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जावरा की पलक दायम करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व और पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय टीम के लिए टीम मैनेजर नियुक्त हुए रतलाम के खेल प्रशिक्षक विजय रावल। आगामी 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक आसाम के गुवाहटी शहर में आयोजित बिच हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जावरा शहर से महिला टीम में कु.पलक दायम का चयन हुआ है। वहीं पुरुष वर्ग की टीम में जावरा के अक्षत जैन का चयन हुआ है। मध्यप्रदेश हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव डॉ. हरदीप सिंह…
रतलाम स्थापना महोत्सव : 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति नेहरू स्टेडियम में करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन
-2 फरवरी को ऐतिहासिक होने वाले कार्यक्रम के लिए मातृशक्ति ले रही प्रशिक्षण रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों की तैयारी पूरजोर तरीके से की जा रही है। आयोजन में पहली बार रतलाम की धरती पर नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन करेंगी। इसी को लेकर रतलाम में विभिन्न स्थानों पर महिलाएं, युवतियां सहित बालिकाएं शस्त्र कौशल के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव…
– बुधवार को सुबह गीता भवन पर पत्रकार वार्ता में बोले स्वामी ज्ञानानंद – पत्रकारों का दुप्पटा ओढ़ाकर किया सम्मान जावरा। मानव ने जब-जब प्रकृति को क्षीण करने का प्रयास किया। तब-तब विकृति आई और महामारी के रूप में बीमारियां फैली। अगर पर्यावरण के प्रति हम नहीं जागे तो ये आगे भी आती रहेगी। इसलिए हमें यह ध्यान रखना होगा कि वनस्पति कमजोर नहीं हो, बहुमंजिला इमारतें बनाने के लिए पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई रोकी जाए। वृक्ष, पर्वत ओर नदियों की विकृति को रोकने में अहम भूमिका होती है। उक्त बातें जगतगुरु शंकराचार्य…
– आरोपियों के कब्जे से डोडाचुरा के साथ एक कार व एक मोटर साईकल सहित करीब 3 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त किया जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, क्रय और विक्रय के विरुद्ध जिला पुलिस अधीक्षक अमितकुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिंगनोद पुलिस को एएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन में सफलता मिली हैं, रिंगनोद पुलिस ने डोडाचुरा तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा हैं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, मोटर साईकल व डोडाचुरा सहित करीब 3 लाख रुपए से अधिक का मश्रुका भी जप्त किया…
– जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुलाकर कराया समस्या से रुबरु जावरा। शहर के वार्ड क्रमांक 30 की खारीवाल कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को नपाध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा और उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा को कॉलोनी में बुलाकर उनकी लंबे समय से चल रही समस्याओं से अवगत कराया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि विगत कई वर्षों चर्च के पास से पानी की निकासी से दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा हैं, बरसात के मौसम में कॉलोनी के पूर्व हिस्से में नीचा होने के कारण घरों ने पानी का भराव हो जाता है। रेल्वे के दोहरीकरण एवं प्लेटफार्म के नए स्वरूप देने के निर्माण…
